14/05/2025
बहुत ही दुखद घटना — बिहार सरकार मुर्दाबाद, बिहार पुलिस मुर्दाबाद
दिनांक 13 मई 2025 की रात 9:00 बजे, बिहार पुलिस द्वारा महाबोधि महावीर मुक्ति आंदोलन स्थल पर एक अत्यंत निंदनीय और अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। आंदोलन स्थल की विद्युत आपूर्ति को जानबूझकर बाधित किया गया और कुछ असामाजिक तत्वों को साथ लेकर पुलिस ने वहां शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे भंते विनयचर्य नागपुर और उनके साथ आए हुए लगभग 200 उपासक-उपासिकाओं, भिक्षु गण एवं अन्य अनुयायियों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।
इस घटना में कई लोग घायल हुए — किसी का हाथ टूटा तो किसी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस की यह क्रूरता अत्यंत निंदनीय है। घटनास्थल पर उपस्थित कई बसों को भी नुकसान पहुंचाया गया और कई यात्रियों को बॉर्डर पार करने से रोका गया। फिर भी हमारे अनुयायियों के साहस और दृढ़ संकल्प के कारण तीन बसों में सवार लगभग 200 अनुयायी बिहार की सीमा पार कर आज सुबह 10:00 बजे सारनाथ पहुंचने में सफल रहे।
इस घिनौनी कार्रवाई में पुलिस ने भंते विनयचर्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर झूठे आरोप लगाकर दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है, जो कि पूरी तरह से झूठा और अन्यायपूर्ण है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों और माताओं — जिनमें वरिष्ठ महिला अनुयायी भी शामिल थीं — के साथ भी बर्बरता की। यह हमारे संविधान, धर्म और मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है।
मैं समस्त समाज और साथियों से अपील करता हूं कि इस दुखद और अमानवीय घटना के खिलाफ एकजुट हों। संगठन शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम एकजुट रहेंगे, संगठित रूप से कार्य करेंगे, तभी हम अपने आंदोलन को सफलता की ओर ले जा सकते हैं और न्याय प्राप्त कर सकते हैं।
जय भीम | संगठन जिंदाबाद | आंदोलन जिंदाबाद