Shivdeep Wamanrao Lande

Directions Website

Shivdeep Wamanrao Lande Ex. IPS Shivdeep Waman Lande is an IPS Officer of 2006 Batch who currently working as Deputy Commissioner of Police- Anti Narcotics Cell Mumbai.

Earlier, he served as the Superintendent of Police in Araria, Purnia and Munger districts of Bihar. He also served as the SP of Patna (Central Region), where he was quite popular. He arrested many criminals, ranging from fake cosmetic sellers to medicine mafia. Mr Lande became a hero among young girls of the cities, as he took strict action against eve-teasers.

मेरे लिए मेरी गौरी यानि निस्वार्थ त्याग... जन्मदिन की शुभकामनायें। आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण हो बस यही ईश्वर से प्रार्थ...
04/10/2026

मेरे लिए मेरी गौरी यानि निस्वार्थ त्याग... जन्मदिन की शुभकामनायें।
आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण हो बस यही ईश्वर से प्रार्थना है..

रात्रि से आप लोगों की जन्मदिन की शुभकामनायें प्राप्त हो रही है..दिल से सभी का धन्यवाद।
29/08/2026

रात्रि से आप लोगों की जन्मदिन की शुभकामनायें प्राप्त हो रही है..दिल से सभी का धन्यवाद।

पितृतुल्य DY पाटिल दादा, मेरे जीवन में आप आए और ऐसा लगा जैसे किसी सन्त का सान्निध्य मिल गया हो। आपने न केवल मेरे अविवाहि...
04/08/2026

पितृतुल्य DY पाटिल दादा, मेरे जीवन में आप आए और ऐसा लगा जैसे किसी सन्त का सान्निध्य मिल गया हो। आपने न केवल मेरे अविवाहित रहने का निर्णय बदल दिया, बल्कि मेरे लिए एक अर्धांगिनी "गौरी" को स्वयं खोजकर ला दिए। आप सदैव मेरे पिता जैसा बने रहे। आपके प्रति मेरा अटूट विश्वास इसलिए भी है कि आपने अपने जीवन के हर पहलू, हर निर्णय मुझसे अकेले में साझा करते रहे।
बाबा बैद्यनाथ की 115 किलोमीटर (डाक बम) नंगे पाँव दौड़ कर कल सोमवार को जल अर्पित कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहा था, और आज पता चला कि आपका स्वर्गवास हो गया।
यह कर्तव्य और श्रद्धा की यात्रा इतनी निकट थी कि मुझे आपके अंतिम दर्शन न कर पाने का दुख जीवन भर रहेगा।
ॐ नमः शिवाय।।

सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रातःकाल में जल अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भोलेनाथ शिव मेरे परम्...
03/08/2026

सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रातःकाल में जल अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भोलेनाथ शिव मेरे परम् आरध्य है और मैंने ये प्रण लिया था की सुल्तानगंज से देवघर तक डाक बम (15 घंटो में बिना रुके 115 किलोमीटर दौड़ कर ) बन जाऊंगा। बाबा ने मुझे शक्ति दी और मुझसे ये करवाया ।

मेरा जीवन, अर्हा।Happy Birthday Day ❤️
10/04/2026

मेरा जीवन, अर्हा।
Happy Birthday Day ❤️

गौरी,जीवन में बहुत सी कठिनाइयाँ आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नही कर पायी - मैं...
30/03/2026

गौरी,
जीवन में बहुत सी कठिनाइयाँ आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नही कर पायी - मैं सदैव अटल रहा। किन्तु तुम्हारे एक निर्णय... सिर्फ एक निर्णय ने मुझे झकझोर कर रख दिया। अपने पिता को नया जीवन देने के लिए जब तुमने अपनी किडनी दान करने का निर्णय/संकल्प लिया।
तुम्हारा अपने पिता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण, त्याग एवं जिद के आगे मैं नतमस्तक हूँ। नतमस्तक ।

पिछले तीन महीनों में...ऑपरेशन के लिए जरूरी दर्जनों मेडिकल टेस्ट, हज़ारों कागजों की भूलभुलैया, कानूनी जंजीरें, सब कुछ तुमने अकेले संभाला। मैं? बस मूक दर्शक बन तुम्हें निहारता रहा, और बस ये सोचता रहा कि भगवान बेटी को इंसान के जीवन में क्यों भेजता है? शायद आज इस प्रश्न का उत्तर मुझे मिल गया वह यह कि शायद माँ का साथ इंसान के जीवन में एक पड़ाव तक ही रहता है और पूरी उम्र उस माँ की कमी को ईश्वर एक बेटी के रूप में पूरा करता है। पूरी उम्र।

आज मुंबई के उस आईसीयू में... किडनी ट्रांसप्लांट के बाद... जब मैं तुम्हारे पास बैठा तुम्हारे मासूम चेहरे को देख रहा हूँ तो आँखों से बहता पानी... रुकने का नाम ही नहीं लेता। क्यों? क्यों नहीं रुकते ये आँसू?

आज समझ आया। रिश्तेदारों में भाई छोड़ दे, बेटा पीठ दिखा दे, बहन मुड़ जाए, यहाँ तक कि पत्नी भी... जीवन-मृत्यु के इस युद्धक्षेत्र में साथ छोड़ दें। लेकिन बेटी? वो निस्वार्थ खड़ी रहती है। अपना जीवन दाँव पर लगाकर भी।
तुम्हारी आँखें बंद हैं, गौरी। लेकिन तुम्हारा प्यार तुम्हारा त्याग हर पिता को सिखाता है कि बेटी ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।

गौरी, जीवन के हर क्षण और हर लम्हें में तुमने मेरे कदम से कदम मिला कर जो साथ दिया है वो किसी शब्दों से बयां नहीं किया जा ...
01/02/2026

गौरी, जीवन के हर क्षण और हर लम्हें में तुमने मेरे कदम से कदम मिला कर जो साथ दिया है वो किसी शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है.....ईश्वर हमें यूँही एक उदाहरण बना कर रखे..।

Address

Mumbai
Mumbai
400020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shivdeep Wamanrao Lande posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share