Office Of Sukhdeo Panse

Call Directions Website Contact the organization

Office Of Sukhdeo Panse Official Page of Sukhdeo Panse Ex. MLA Multai| Ex Cabinet Minister MP Goverment | Vice President (Organisation) Manage By Persnol Staff

सुखदेव पांसे

सुखदेव पांसे

जन-जन के लाड़ले

सुखदेव पांसे

किसान, युवा, व्यापारी, सर्वाहारा वर्ग एवं आम जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाले , सेवा ही जिनकी पहचान है ऐसे सज्जन, सरल एवं ईमानदार नेता है सुखदेव पांसे। साधारण से किसान परिवार के स्व. श्री वसंतराव पांसे के घर जन्में सुखदेव स्नातकोत्तर के साथ विधि की पढ़ाई भी की है। युवाओं में लोकप्रिय पांसे शुरू से ही क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहे जिसकी वजह से मान. रामजी महाजन के स्वर्गवास के बाद पहली बार प्रभातपट्‌टन विधानसभा से 2003 में विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

Know More

सुखदेव पांसे के बारे में

सुखदेव पान्से अपने जीवन में सदा ही उद्देश्यपूर्ण, सत्यता, प्रदेश और क्षेत्र के विकास की राजनीति के प्रबल समर्थक रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से, उन्होंने जिलें और क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की है, लेकिन उन्होंने हमेशा अहिंसा, समानता और न्याय को प्रचारित करते हुए जिले और क्षेत्र का विकास करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। सुखदेव पान्से ने, वर्ष 2003 में राष्ट्र और प्रदेश की सेवा करने और उसकी प्रगति का महत्वपूर्ण अंग बनने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाये। उन्होंने सर्व प्रथम आठनेर-मासोद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के लोगों की सेवा करने का फैसला किया। इसमें उन्हें क्षेत्र की जनता ने अपार प्यार देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याक्षी के रूप में अपना युवा नेता चुनकर क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

सुखदेव पान्से ने वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन के लिए मुलताई विधानसभ क्षेत्र से अपने विरोधियों को लगभग 18,000 मतों के भारी अंतर से हराकर अपना तीसरा चुनाव जीता, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता द्वारा उनके प्रति व्यक्त किये गये विश्वास का जीता-जागता प्रमाण था।

सुखदेव पांसे का जन्म 11 नवम्बर, 1968 को मंगोनाकलां, जिला बैतूल में हुआ। स्व. श्री बसंत राव पांसे के पुत्र श्री सुखदेव पांसे ने एम.ए. और एल.एल.बी. (एडव्होकेट) तक शिक्षा प्राप्त की है। पांसे की सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है।

सुखदेव पांसे वर्ष 1985 में छात्र जीवन में स्काउट के रूप में राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित हुए। पांसे वर्ष 1991 में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में खेल सचिव और वर्ष 1992-93 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। पांसे वर्ष 1995 से वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के महामंत्री रहे। पांसे वर्ष 2001 में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रबंध समिति के सदस्य और आदिवासी मॉनीटरिंग कमेटी, बैतूल के अशासकीय सदस्य रहे। पांसे वर्ष 2002 में जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, बैतूल के संचालक बने। श्री पांसे वर्ष 2003 में 12वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। श्री पांसे वर्ष 2008 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।



उपलब्धिया

मुलताई विधान सभा में करवाए करोड़ो के निर्माण कार्य

नागपुर -ओबेदुल्लागंज नेशनल हाईवे 69 फोरलेन का निर्माण, मुलताई रेल्वे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस एवं दादा धाम एक्सप्रेस व नागपुर-जयपुर ट्रेन के स्टापेज, मुलताई नेशनल हाइवे बायपास, ताप्ती सरोवर का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क एवं ताप्ती जी के मध्य में टापू का सौंदर्यीकरण में सहभागिता, नगर के फव्वारा चौक से ताप्ती जी की प्रथम पुलिया तक सड़क का सीमेंटीकरण, मुलताई-वरूड टू-लेन, मुलताई छिन्दवाड़ा नेशनल हाईवे (69ए) टू-लेन मार्ग, मुलताई-वरूड़ अंतर्राज्यीय मार्ग का निर्माण { फव्वारा चौक मुलताई से बोरदेही मार्ग { मुलताई की पेयजल समस्या के स्थायी निराकरण हेतु हरदोली जल आवर्धन योजना की स्वीकृति, मुलताई में ताप्ती महोत्सव की शुरूआत कर ताप्ती महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को बुलाया, डब्ल्यू.सी.एल वेलफेयर फण्ड से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट सड़क, पेयजल व्यवस्था, स्कूलों की बाउण्ड्रीवाल एवं पेयजल टंकी सहित अन्य जन उपयोगी कार्यो की स्वीकृति, बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण, मुलताई एवं प्रभात पट्‌टन विकास खण्ड के ग्रामों को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने हेतु विशेष पैकेज की स्वीकृति, वोल्टेज समस्या से निराकरण हेतु ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति एवं फीडर विभक्तिकरण एवं विद्युत सब स्टेशनों की स्थापना। केन्द्रीय सड़क निधी से सांईखेड़ा-बिसनूर मार्ग निर्माण एवं ताप्ती नदी पर विशाल पुल निर्माण। मुलताई में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना। मुलताई में यूएसएमटीआई योजनांतर्गत सीमेंट सड़क के लिए पूर्व शहरी विकास मंत्री कमलनाथ जी से 7.5 करोड की राशि लाए।{ ट्रांसपोर्टरो व नागरिकों को टोल नाके पर आंदोलन कर शुल्क कम करवाया, तथा नजूल की लड़ाई लड़ नजूल समस्या से मुक्ति दिलवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण करवाया तथा ताप्ती सफाई अभियान में सहभागिता की।


किसानों की बिजली व वोल्टेज की समस्या की दूर

सुखदेव पांसे के कार्यकाल में बिजली की वोल्टेज समस्या को देखते हुए 4 नये स्टेशनों बरई 3.15 एमवीए, रायआमला 5 एमवीए, घाटबिरोली 3.15 एमवीए तथा सर्रा 3.15 एमवीए को स्वीकृत कराकर निर्माण कराया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के लगभग प्रत्येक सब स्टेशन आष्टा, मुलताई, सांईखेड़ा, डहुआ बिसनुर, बिरूल बाजार, दुनावा, प्रभात पट्‌टन आदि की क्षमता वृद्धि करवाई है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त 62 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन तथा 1065 किमी. 11 केव्ही लाईन का विस्तार करवाया गया। क्षेत्र के किसानों की वोल्टेज समस्या को देखते हुए वर्ष 2010-11 में भोपाल से सर्वाधिक 125 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत की गई जिसमें 100 केव्हीए क्षमता वाले 78 ट्रांसफर्मर एवं 63 केव्हीए क्षमता वाले 47 ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति करवाकर कृषकों की मंशा अनुसार नि:शुल्क लगवाये गये।

क्षेत्र के विकास को बनाया अपना लक्ष्य

सुखदेव पांसे ने अपने विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास को ही अपना पहला लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी टीम के साथ जी-जान से जुट गए। मॉ ताप्ती का उदगम स्थल मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा दिलवा कर माँ ताप्ती मठ की स्थापना करवाई। मुलताई विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक एडिशनल ट्रांसफार्मर की स्वीकृति। मुलताई रेल्वे स्टेशन में सुविधाओं के लिए प्रयास किया। अपनी जागरूकता की वजह से मध्यप्रदेश विधान सभा में प्रदेश के समस्त 230 विधायकों में से टॉप टेन विधायकों में 10 में नाम दर्ज करवाया। मुलताई-बोरदेही मार्ग की निर्माण। सर्वाधिक जलाशय का निर्माण। ताप्ती सरोवर का सौदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क, ताप्ती के मध्य में स्थित टापू का निर्माण करवाया। जनउपयोगी कार्यो की स्वीकृति करवाई। बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण करवाया। विधायक निधि से क्षेत्र में करोड़ो रूपये के चरणबद्ध विकास कार्यो की आधारशिला रखी। कैंसर, स्पाईनल, न्यरोज, ब्रेन सर्जरी, कार्डिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित सैकड़ो लोगों का उपचार कराया। श्री पांसे का खेलों संबंधी प्रेम भी झलकता नजर आता है और समय-समय पर युवाओं खेल सुविधाओं के लिए सहयोग करते है। क्षेत्र में होने वाले समस्त धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उपस्थित रहते है। इसी वजह से वे सभी उम्र के नागरिकों की उम्दा पसंद बने हुए है। अपने उच्च स्तरीय सम्पर्क की वजह से क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं को प्राईवेट क्षेत्र में नौकरी / जॉब पर लगवा चुके है। उनके निवास व कार्यालय पर हमेशा हितग्राहियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है।


अभी और विकास के कार्य करने है

सुखदेव पांसे का कहना है कि उन्होनें अपनी युवावस्था से एक आदर्श विधानसभा का ख्वाब देखा है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। क्षेत्र की जनता के स्नेह से उन्होनें अभी तक अपने कार्यकाल में विकास कार्य करवाए है। आगे भी जनता अगर उन्हें आर्शीवाद देगी तो वे जनता की सेवा में लगकर क्षेत्र के चहुमुखी सकारात्मक विकास के कार्य करवायेंगे। मॉ ताप्ती के आर्शीवाद से वे मुलताई को प्रदेश में अव्वल स्थान पर देखना चाहते है।


किसानों के लिए लाए दर्जनों जलाशय

सुखदेव पांसे ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, गरीबी उन्मूलन, रोजगार जैसे विषयों पर सकारात्मक कार्य किए। वहीं किसानों की पेयजल और सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रूपयों की याोजनाएं स्वीकृत कराकर पूर्ण करवाई, जिसमें माथनी, इटावा, डोभ, झिरी, रिधोरा सेंद्रिया, बोरगांव, खड़आमला, पाबल, करपा, बघोली, पांढरी, शेरगढ़, देहगुढ़, पिसाटा, सिपावा, परसठानी, मायका सर्रा, सूखा खेड़ी, सांईखेड़ा, दुनावा, ऐनस, पिपरिया, सोंडिया, कपास्या, खल्ला, डहुआ, चौथिया, छोटी अमरावती, बिसनूर, रगड़गांव जैसे गांवों में करोडो रूपये के जलाशय बनवाए


हमेशा जनता के लिए सक्रिय रूप से किया कार्य

अपने कार्यकाल में श्री पांसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु बड़ी एवं छोटी सिंचाई परियोजनाओं (बाँधो) की स्वीकृति दिलाई। मुलताई रेल्वे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिलवाने हेतु प्रयास किया। ताप्ती सरोवर में आने वाले गंदे जल की निकासी हेतु सीवर लाईन एवं नाले का निर्माण (रेल्वे स्टेशन से मोक्ष धाम तक) योजना की केन्द्र सरकार से स्वीकृति के लिए प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ने हेतु केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज स्वीकृत कराया, विधायक निधि एवं केन्द्रीय सहायता राशि से ग्रामीण क्षेत्रो में सीमेंट सड़को व अन्य कार्यो की स्वीकृति दिलाई। क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों की स्थापना हेतु प्रयास किया। शिवधाम सालवर्डी के चरणबद्ध विकास हेतु कार्य किया।

http://sukhdevpanse.in

आज भोपाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्...
23/09/2026

आज भोपाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’ जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट से लोकप्रिय विधायक आदरणी...
23/09/2026

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट से लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री Ajay Singh 'राहुल भैया' जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना है।

राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आदरणीय श्री विवेक तन्खा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर स...
21/09/2026

राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आदरणीय श्री विवेक तन्खा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है।

आदिवासी समाज के गौरव, महान स्वाधीनता सेनानी और गोंडवाना राज्य के महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर...
18/09/2026

आदिवासी समाज के गौरव, महान स्वाधीनता सेनानी और गोंडवाना राज्य के महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान युगों युगों तक हमारी पीढ़ियों को देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।

छात्रों की गूंज ✊19 सितंबर I इंदौर
17/09/2026

छात्रों की गूंज ✊
19 सितंबर I इंदौर

छात्रों की गूंज : युवाओं की आवाज़ ✊19 सितंबर | इंदौर
16/09/2026

छात्रों की गूंज : युवाओं की आवाज़ ✊
19 सितंबर | इंदौर

भगवान शिव एवं माँ पार्वती को समर्पित, अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामन...
14/09/2026

भगवान शिव एवं माँ पार्वती को समर्पित, अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पावन पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माँ पार्वती एवं भगवान शिव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। यही मंगलकामना है।

हर हर महादेव। 🙏

वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।निर्विघ्नं कुरु मे देव, शुभकार्येषु सर्वदा॥प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आ...
14/09/2026

वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, शुभकार्येषु सर्वदा॥

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आपके जीवन के सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण हों, सुख-समृद्धि एवं खुशियों का आगमन हो।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌺

#गणेश_चतुर्थी #गणपति_बप्पा_मोरया

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में 57 शिक्षक सम्मानितमुलताई। शिक्षक ...
08/09/2026

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में 57 शिक्षक सम्मानित

मुलताई। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुलताई में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे 57 शिक्षकों को स्मृति-चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर शरद राव काले रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पाँसे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विख्यात गणितज्ञ एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहर सिंह सोलंकी, ग्राम सावंगी के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी प्रयाग राउत, पूर्व सरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनराज कड़वे तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोर्शी (वरुड), महाराष्ट्र गिरीश कराड़े उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती मधु पाँसे ने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन किया तथा शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा शिक्षक की गरिमा एवं मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। शिक्षक समाज में ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना का निर्माण करते हैं। बदलते समय में शिक्षक की भूमिका और भी व्यापक एवं महत्वपूर्ण हो गई है।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए 57 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मानित शिक्षकों को स्मृति-चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके शैक्षणिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के लिए यह अवसर गौरव एवं प्रेरणा का क्षण रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीतू शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन गणेश मोहबे ने किया।

समारोह के पश्चात सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह ने शिक्षा और शिक्षक के प्रति समाज की श्रद्धा एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

भाजपा की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखण्ड में मंच धुलवाती है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान पर चुप्पी स...
01/09/2026

भाजपा की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखण्ड में मंच धुलवाती है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान पर चुप्पी साधती है, वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर FIR करवाती है।

यह रवैया लोकतंत्र और सामाजिक न्याय—दोनों का घोर अपमान है।

घोर निंदनीय!

Address

Tapti Nagri Multai
Multai
460661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office Of Sukhdeo Panse posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office Of Sukhdeo Panse:

Shortcuts

Share