12/08/2026
राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस — सम्मान और गौरव का अविस्मरणीय क्षण 📚🌟
आज, 12 अगस्त 2026 को बिहार विधान परिषद सभागार, पटना में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्मान समारोह में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला अध्यक्ष, बिहार लाइब्रेरियन एसोसिएशन, पूर्वी चंपारण के रूप में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। 🙏
यह सम्मान माननीय लेफ्टिनेंट जनरल श्री सैयद अता हसनैन, बिहार के राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति तथा अन्य सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी में प्राप्त हुआ।
समारोह में माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद; बिहार; माननीय श्री संजय सिंह ‘टाइगर’, मंत्री, उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, बिहार सरकार; तथा माननीय डॉ. संजीव कुमार सिंह, सदस्य, बिहार विधान परिषद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🙏 पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की धरती का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान मेरे लिए केवल गौरव का क्षण नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और नई प्रेरणा भी है।
📖 पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चेतना और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। पुस्तकालयों और पुस्तकालयाध्यक्षों के सम्मान एवं उत्थान के लिए मेरी सेवा-यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
ज्ञान से समाज सशक्त होगा,
पुस्तकालय से भविष्य उज्ज्वल होगा। 📚✨
जय पुस्तकालय • जय ज्ञान • जय बिहार 🇮🇳
— अमित आनंद प्रियदर्शी
जिला अध्यक्ष
बिहार लाइब्रेरियन एसोसिएशन
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
#राष्ट्रीयपुस्तकालयाध्यक्षदिवस #बिहारलाइब्रेरियनएसोसिएशन #पूर्वीचंपारण #मोतिहारी #पुस्तकालय #पुस्तकालयाध्यक्ष #ज्ञान #शिक्षा #जयबिहार