13/02/2025
निदेशालय (नियोजन एवं प्रशिक्षण) बिहार,पटना श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 05-02-2025 को जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण,मोतिहारी के द्वारा टूल एवं स्टडी किट वितरण किया गया |
जिसमें कुल 10 ITI प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु टूल किट वितरण किया गया एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 22 अभ्यर्थियों को स्टडी किट वितरण किया गया l
टूल किट हेतु योग्यता :-
1) कौशल प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजन/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आर्थिक रूप से पिछले वर्ग और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए निशुल्क टूल किट उपलब्ध कराया जाएगा
2)नियोजनालय में न्यूनतम 6 माह पूर्व निबंधन किया हो
3)उम्र 18 से 35 वर्ष
4)बिहार के निवासी हो
5)वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 180000/-हो
स्टडी किट हेतु योग्यता :-
1)नियोजन में न्यूनतम 6 माह से निबंधन हो
2)सरकारी नौकरी से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन का साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे
3)बिहार राज्य के निवासी जिनका वार्षिक आय अधिकतम 1 लाख 80 हजार हो |