PRO Morena

PRO Morena PROjansampark Morena, Government of Madhya Pradesh
(1)

6 सितंबर 2026 रविवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
05/09/2026

6 सितंबर 2026 रविवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएगा जन अभियान परिषदकलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नि...
05/09/2026

मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएगा जन अभियान परिषद

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का संदेश दिया जाएगा।

जन अभियान परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग करें और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में सहयोग प्रदान करें।

Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

शासकीय आईटीआई मुरैना में प्रवेश के लिए पंजीयन 7 सितम्बर तक

शासकीय आईटीआई मुरैना में प्रवेश के लिए तृतीय एवं चतुर्थ राउंड की ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ है। इच्छुक पुरुष एवं महिला आवेदक ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर आईटीआई में प्रवेश प्राप्त कर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आईटीआई में स्विंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण तथा स्टेनोग्राफी हिंदी व्यवसाय के लिए 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। दोनों व्यवसायों में पुरुष एवं महिला आवेदक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पहले आओ, पहले पाओ चरण के तहत पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 7 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश का लाभ उठा सकते हैं।

05/09/2026

1 एवं 2 रुपये के सिक्के स्वीकार नहीं करने पर मुकुल स्पोर्ट्स को कारण बताओ सूचना पत्र

भारतीय मुद्रा के 1 एवं 2 रुपये के सिक्के स्वीकार नहीं किए जाने की शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुरैना श्री रामनिवास सिकरवार द्वारा मैसर्स मुकुल स्पोर्ट्स, राठी कॉम्पलेक्स, एम.एस. रोड मुरैना के संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण में तहसीलदार मुरैना नगर से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में दुकान पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी 1 एवं 2 रुपये के सिक्के स्वीकार नहीं किए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किया गया है।

सूचना पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारतीय सिक्का अधिनियम, 2011 की धारा 6(1) के अंतर्गत प्रचलित सिक्के वैध मुद्रा हैं। इन्हें स्वीकार करने से इनकार किए जाने के संबंध में संचालक से 9 सितम्बर 2026 अथवा उससे पूर्व कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक को दुकान स्थापना/पंजीयन, जीएसटी पंजीयन, आयकर विवरणी एवं श्रम विभाग पंजीयन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने अथवा अनुपस्थित रहने की स्थिति में नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

मुरैना जिले में 5 सितम्बर को औसत 68.1 मिमी वर्षा दर्ज

मुरैना जिले में 5 सितम्बर 2026 को विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों पर वर्षा दर्ज की गई। जिले की सामान्य औसत वर्षा 706.9 मिलीमीटर है। 1 जून 2026 से 5 सितम्बर 2026 तक जिले में औसतन 503.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर को जिले में सर्वाधिक वर्षा कैलारस में 122.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके बाद सबलगढ़ में 117.0 मिलीमीटर, जौरा में 70.0 मिलीमीटर, अम्बाह में 65.8 मिलीमीटर, मुरैना में 24.0 मिलीमीटर तथा पोरसा में 10.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वर्षामापी केन्द्रवार 1 जून 2026 से 5 सितम्बर 2026 तक कुल वर्षा में पोरसा में 524.5 मिमी, अम्बाह में 289.2 मिमी, मुरैना में 431.8 मिमी, जौरा में 632.0 मिमी, कैलारस में 580.0 मिमी तथा सबलगढ़ में 562.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में 5 सितम्बर 2026 को हुई औसत वर्षा 68.1 मिलीमीटर रही।

नियम विरुद्ध संचालित 3 एम्बुलेंस वाहन जब्तदो एम्बुलेंस पर चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रुपये राजस्व वसूलापरिवहन आयुक्त और क...
05/09/2026

नियम विरुद्ध संचालित 3 एम्बुलेंस वाहन जब्त

दो एम्बुलेंस पर चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रुपये राजस्व वसूला

परिवहन आयुक्त और कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मुरैना जिले में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री पी.एस. भिलाला के नेतृत्व में शनिवार को मुरैना शहर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर में एम्बुलेंस वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान एम्बुलेंस वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, वाहन का अनुबंध एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम द्वारा 9 से अधिक एम्बुलेंस वाहनों की जांच की गई। इनमें से 3 एम्बुलेंस वाहन मोटरयान नियमों के विरुद्ध संचालित पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना यातायात परिसर, मुरैना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त 2 एम्बुलेंस वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 4,000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। जब्त किए गए 3 एम्बुलेंस वाहनों से लगभग 25,000 रुपये का राजस्व वसूल होना संभावित है।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री पी.एस. भिलाला के साथ प्रधान आरक्षक श्री जितेन्द्र तोमर, प्रधान आरक्षक श्री सुजीत भदौरिया, श्री संतोष गुप्ता, श्री शिवेन्द्र यादव, श्री कोमल सिंह, श्री अजय बाल्के सहित परिवहन विभाग के कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

अम्बाह में श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों की सांस्कृतिक छटा विखेरीसंस्कृति विभाग, एवं श्री कृष्णा पार्टी न्यास द्...
04/09/2026

अम्बाह में श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों की सांस्कृतिक छटा विखेरी

संस्कृति विभाग, एवं श्री कृष्णा पार्टी न्यास द्वारा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत शुक्रवार को अम्बाह स्थित चक्रधारी मंदिर में श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे हुआ।
इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति संघमित्रा तायवाड़े एवं साथी, भोपाल द्वारा तथा भक्ति गायन की प्रस्तुति साधना जेजुरीकर एवं साथी, उज्जैन द्वारा दी गई। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और भक्ति परंपरा को नृत्य, संगीत एवं कला के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा मंच संयोजक- संचालक सुधीर आचार्य ने रखते हुए, आध्यात्मिक और सांसारिक महत्व बताते हुए गणेश वंदना से कार्यक्रम काशुभारंभ कराया।

‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत तथा एसडीएम अम्बाह श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्कृति, मध्यप्रदेश श्री एन.पी. नामदेव के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मंदिर परिसर में भक्ति एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्मित हो गया। आभार तहसीलदार नरेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों सहित अंचल के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास सहित 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यो...
04/09/2026

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास सहित 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

नावली बड़ागांव में रक्षा सूत्र बंधन एवं सब्जी मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 19.34 करोड़ रुपये से अधिक का हितलाभ वितरित, 2500 सब्जी बीज मिनी किट प्रदान

दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नावली बड़ागांव में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रक्षा सूत्र बंधन एवं सब्जी मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मुरैना-श्योपुर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 69.23 लाख रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 19 करोड़ 34 लाख 69 हजार रुपये के हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को 2500 सब्जी बीज मिनी किट वितरित की गईं।
सब्जी बीज मिनी किट के माध्यम से महिलाओं को घर एवं समूह स्तर पर सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे महिलाएं सब्जी उत्पादन के माध्यम से अपने परिवार के पोषण के साथ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज मुरैना जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं आसीन हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था नहीं होती तो शायद इन महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी नहीं होती।
श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई है। योजना की 39वीं किस्त भी महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों को विशेष उपहार स्वरूप 250 रुपये अतिरिक्त राशि उनके खातों में प्रदान की है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत नावली बड़ागांव में 12 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल निर्माण, गडुआ जाटव का पुरा में 3.91 लाख रुपये की लागत से शांतिधाम निर्माण, ग्राम पंचायत नावली में 3.80 लाख रुपये की लागत से शांतिधाम बाउंड्रीवॉल निर्माण, 3 लाख रुपये की लागत से शांतिधाम में सीसी खरंजा निर्माण तथा ग्राम पंचायत बड़ागांव नावली में 46.52 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jansampark Madhya Pradesh

Address

नवीन कलेक्‍ट्रेट के पास, ए. बी. रोड
Morena
476134

Opening Hours

Monday 11am - 6pm
Tuesday 11am - 6pm
Wednesday 11am - 6pm
Thursday 11am - 6pm
Friday 11am - 6pm
Saturday 11am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Morena:

Shortcuts

Share