Commissioner of Moradabad

Commissioner of Moradabad Commissioner of Moradabad Division, UP | भारत-भाग्य-विधाता; Victory, Victory, Victory To Thee |

⚪⚪शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँजिला गज़ेटियर के पृष्ठों से//////एमीरामपुररामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911इसे 1860 में ब्...
20/08/2026

⚪⚪
शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँ
जिला गज़ेटियर के पृष्ठों से

//////

एमी
रामपुर
रामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911

इसे 1860 में ब्रिटिश सरकार ने रियासत को सौंपा था। यहां दो पुराने भवन हैं - एक सती की समाधि और ज्वाला मंदिर जहाँ वर्ष में विभिन्न अवसरों पर छोटे आयोजन होते हैं। गाँव के निवासी मुख्यतः किसान हैं। खरीफ में चावल, मक्का और गन्ना तथा रबी में गेहूँ और चना की खेती होती है। गाँव के पूर्व में पीलाखार नदी बहती है जिसमें आने वाली बाढ़ कभी-कभी फसलों को नुकसान पहुँचाती है। गाँव में एक उच्च प्राइमरी वर्नेक्युलर स्कूल है। कुछ हिस्सों में केमरी नहर से सिंचाई की जाती है। 1901 की जनगणना के अनुसार गाँव की जनसंख्या 841 थी जिसमें 672 हिंदू और 169 मुस्लिम थे। गाँव की भूमि 1000 एकड़ है, जिसमें 653 एकड़ में खेती की जाती है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh

📚📚किताबें,जैसेटूटती दुनिया मेंशेषएक उम्मीद...//////पढ़ते रहिए...❤️
17/08/2026

📚📚

किताबें,
जैसे
टूटती दुनिया में
शेष
एक उम्मीद...

//////

पढ़ते रहिए...
❤️

🇮🇳🇮🇳पतन-अभ्युदय-बंधुर पन्था,युग युग धावित यात्रीहे चिरसारथि,तव रथचक्रेमुखरित पथ दिनरात्रिदारुण विप्लव माँझेतव शंखध्वनि ब...
15/08/2026

🇮🇳🇮🇳

पतन-अभ्युदय-बंधुर पन्था,
युग युग धावित यात्री
हे चिरसारथि,तव रथचक्रे
मुखरित पथ दिनरात्रि
दारुण विप्लव माँझे
तव शंखध्वनि बाजे
संकट-दुःखत्राता
जन-गण-पथ-परिचायक जय हे
भारत भाग्य विधाता
जय हे,जय हे जय हे,
जय जय जय जय हे...

⚪⚪शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँजिला गज़ेटियर के पृष्ठों से//////धमोरारामपुररामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911धमोरा अवध और ...
14/08/2026

⚪⚪
शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँ
जिला गज़ेटियर के पृष्ठों से

//////

धमोरा
रामपुर
रामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911

धमोरा अवध और रुहेलखण्ड रेलवे पर एक रेलवे स्टेशन है। यह एक पुराना गाँव है। कहते हैं कि लगभग 500 वर्ष पूर्व ठाकुर धरम सिंह ने गाँव की स्थापना की थी। धमोरा में एक कैंपिंग ग्राउंड है जहाँ बरेली को/से मार्च करते समय ब्रिटिश सेनाएँ कैंप करती हैं। यहाँ एक पुलिस चौकी है। सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शनिवार, बाज़ार लगता है। गाँव में एक वर्नेक्युलर स्कूल है। मुख्यतः कोसी नहर से सिंचाई की जाती है। 1901 की जनगणना के अनुसार गाँव की जनसंख्या 776 थी जिसमें 273 मुस्लिम थे। गाँव की भूमि 422 एकड़ है, जिसमें 337 एकड़ में खेती की जाती है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh

PRINT MEDIA VANTAGE POINT🔶🔶उदीषा... Chief Minister Office Uttar Pradesh
13/08/2026

PRINT MEDIA VANTAGE POINT
🔶🔶

उदीषा...


Chief Minister Office Uttar Pradesh

PRINT MEDIA VANTAGE POINT🔶🔶आपका शहर... Chief Minister Office Uttar Pradesh
13/08/2026

PRINT MEDIA VANTAGE POINT
🔶🔶

आपका शहर...


Chief Minister Office Uttar Pradesh

📚📚उदीषाचौपाला साहित्योत्सव22-26 जनवरी 2026मुरादाबादइस बरस जनवरी में मुरादाबाद साक्षी बना अपनी तरह के एक विशिष्ट साहित्यो...
13/08/2026

📚📚
उदीषा
चौपाला साहित्योत्सव
22-26 जनवरी 2026
मुरादाबाद

इस बरस जनवरी में मुरादाबाद साक्षी बना अपनी तरह के एक विशिष्ट साहित्योत्सव का— उदीषा का। हमने कोशिश की है उस अविस्मरणीय यात्रा के पाँच दिनों की स्मृतियों को संजो कर, सँभाल कर रखने की...

देखिए यहाँ
👇👇
https://youtu.be/OXjl07bZIug?si=r71aCDeQFKg1YV0H

📚📚किताबें,जैसेघने अँधियारेसे लोहा लेताएकनन्हादीप...//////पढ़ते रहिए..❤️
11/08/2026

📚📚

किताबें,
जैसे
घने अँधियारे
से लोहा लेता
एक
नन्हा
दीप...

//////

पढ़ते रहिए..
❤️

⚪⚪शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँजिला गज़ेटियर के पृष्ठों से//////ढकियारामपुररामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911ढकिया अपनी ची...
06/08/2026

⚪⚪
शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँ
जिला गज़ेटियर के पृष्ठों से

//////

ढकिया
रामपुर
रामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911

ढकिया अपनी चीनी के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ उत्पादित गन्ने का रस श्रेष्ठ गुणवत्ता का माना जाता है। गाँव में एक लोअर प्राइमरी वर्नेक्युलर स्कूल है। यहाँ एक पुलिस चौकी है। हर रविवार बाज़ार लगता है। 1901 की जनगणना के अनुसार गाँव की जनसंख्या 2224 थी जिसमें 1902 हिंदू, 322 मुस्लिम हैं। गाँव की भूमि 1545 एकड़ है, जिसमें 1343 एकड़ में खेती की जाती है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh

⚪⚪शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँजिला गज़ेटियर के पृष्ठों से//////चमरौआरामपुररामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911चमरौआ एक प्रा...
05/08/2026

⚪⚪
शहरों, कस्बों, गाँवों की कहानियाँ
जिला गज़ेटियर के पृष्ठों से

//////

चमरौआ
रामपुर
रामपुर रियासत गज़ेटियर, 1911

चमरौआ एक प्राचीन और बड़ा गाँव है। 1840 से पूर्व यहाँ एक तहसील हुआ करती थी। कहा जाता है कि रुस्तम खान दखनी ने मोहम्मद शाह के शासन काल में गाँव की स्थापना की थी और अपने नाम पर इसका नाम रुस्तमनगर रखा। अहमद शाह दुर्रानी के भारत आक्रमण के समय तुर्क यहाँ आकर बसे। गाँव में एक पुलिस चौकी है। कोसी नहर से भूमि की सिंचाई की जाती है। 1901 की जनगणना के अनुसार गाँव की जनसंख्या 2685 थी जिसमें 1605 मुस्लिम हैं। गाँव की भूमि 1468 एकड़ है, जिसमें 1284 एकड़ में खेती की जाती है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh

Address

Moradabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Commissioner of Moradabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Commissioner of Moradabad:

Shortcuts

Share