03/10/2023
“बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग” द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2023 के द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के 1275 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। 05/10/2023 से 05/11/2023 के बीच Online आवेदन कर सकते हैं। इस विज्ञापन में ही यह बता दिया गया है कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने में सामान्यतः 06 माह का समय लग सकता है।
इस विज्ञापन के अनुसार चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत तीन चरण होंगे-
1. प्रथम चरण:- प्रारंभिक परीक्षा
2. द्वितीय चरण:- मुख्य परीक्षा
3. तृतीय चरण:- शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा
:- दौड़
:- ऊँची कूद
:- लंबी कूद
:- गोला फेंक
Note:- अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा :- सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न
Note:- मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 20 गुणा अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा :- दो पत्र
1. सामान्य हिंदी :- इसका अंक मेधा निर्धारण
में नहीं जोड़ा जाएगा
2. सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक
शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल,
गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से
संबंधित
Note:- मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के छः गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
Note:- शारीरिक दक्षता परीक्षा में मात्र पास करना
है।
प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के लिए क्या पढ़ें
1. Crown सामान्य ज्ञान
2. NCERT सार संकलन, लेखक:- डॉ. मनीष रंजन
3. सामान्य विज्ञान:- 9th & 10th NCERT
4. समसामयिक मुद्दे:- परीक्षा मंथन लक्ष्य
प्रतियोगिता दर्पण
(जनवरी से वर्तमान)
5. गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच
(आप अपने स्तर से)