02/06/2026
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब सुरक्षित भारत का नया संकल्प! 🇮🇳
नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता के बाद अब मोदी सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य है — भारत की सीमाओं को अभेद्य सुरक्षा कवच से सशक्त करना। पश्चिम बंगाल से गुजरात तक आधुनिक तकनीक, स्मार्ट निगरानी और मजबूत सुरक्षा ढांचे के माध्यम से मोदी सरकार ऐसा सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर रही है, जिसे भेदने की हिम्मत करने से पहले दुश्मन सौ बार सोचेगा।
क्योंकि यह नया भारत है— सतर्क भी है, सक्षम भी है और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित भी है।