Mirganj Bihar

Mirganj Bihar (जनता___की___आवाज़)

06/08/2026

पूर्व JDU विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि "सम्राट चौधरी हमको मरवा देंगे"

गोपाल मंडल ने कहा कि:

वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि उन्हें डर है कि सरकार के विरोध में बोलने पर उन्हें नुकसान हो सकता है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में एनडीए को पहले नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिले थे और उनकी राजनीतिक भूमिका अहम रही है।

साथ ही उन्होंने सरकार के विरोध में बोलने पर "दिक्कत होने" की आशंका भी जताई।

ध्यान देने वाली बात यह है कि "सम्राट चौधरी हमें मरवा देंगे" वाला आरोप गोपाल मंडल का व्यक्तिगत दावा है। अब तक इस आरोप की पुष्टि करने वाला कोई सार्वजनिक साक्ष्य सामने नहीं आया है।

 Devi आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी से मुलाकात कर गोरखपुर-सिवान-पटना के मध्य नई रेल सेवा प्रारं...
06/08/2026

Devi आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी से मुलाकात कर गोरखपुर-सिवान-पटना के मध्य नई रेल सेवा प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया।

इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर नई ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल और बिहार के लाखों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को भी नई गति प्राप्त होगी। मुझे विश्वास है कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

गोपालगंज में पूर्व विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक गंभीर घायलगोपालगंज: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिम...
06/08/2026

गोपालगंज में पूर्व विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल

गोपालगंज: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

एकमा CHC में रेबीज वैक्सीन का संकट! अस्पताल में लगा 'सूई खत्म' का नोटिसबिहार सरकार के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...
06/08/2026

एकमा CHC में रेबीज वैक्सीन का संकट! अस्पताल में लगा 'सूई खत्म' का नोटिस

बिहार सरकार के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज की सूई उपलब्ध होने के दावों के बीच सारण के एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सारण जिले के एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज वैक्सीन (कुत्ता, बिल्ली और सियार के काटने की सूई) खत्म होने का नोटिस लगाए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में चस्पा नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि रेबीज की सूई उपलब्ध नहीं है।
यह स्थिति तब सामने आई है जब राज्य सरकार दावा करती रही है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और पशु के काटने के बाद समय पर वैक्सीन लगना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वैक्सीन की कमी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब लोगों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे ताकि किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े।

'BP लो था.. जांच नहीं किया.. मेरी मां मर गई' स्वास्थ्य मंत्री निशांत के सामने रोने लगा युवक...!!पटना: बिहार में स्वास्थ्...
06/08/2026

'BP लो था.. जांच नहीं किया.. मेरी मां मर गई' स्वास्थ्य मंत्री निशांत के सामने रोने लगा युवक...!!

पटना: बिहार में स्वास्थ्य विभाग की कमान बदल चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. उनका उद्देश्य अस्पतालों की व्यवस्था सुधारना और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है. लेकिन हाल के दिनों में निरीक्षण के दौरान सामने आए दृश्य यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बदल गई है?

औचक निरीक्षण में मरीजों का फूटा गुस्सा : पटना के IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा खुलकर सामने आया. जैसे ही मंत्री वार्डों में पहुंचे, कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और इलाज में लापरवाही, दवा की कमी तथा जांच में हो रही परेशानी की शिकायतें करने लगे.

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को विधान परिषद (MLC) सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। शपथ के ब...
06/08/2026

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को विधान परिषद (MLC) सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। शपथ के बाद उन्होंने अपने पिता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद लिया।

दीपक प्रकाश को भाजपा नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई विधान परिषद सीट पर मनोनीत किया गया था। इससे पहले वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, जबकि मंत्री पद संभाल रहे थे।
राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें MLC बनाया गया। इसके साथ ही उनके मंत्री पद को लेकर चल रहा कानूनी विवाद भी समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि बिना किसी सदन का सदस्य बने मंत्री पद पर बने रहने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने बिहार सरकार से इस पर जवाब भी मांगा था। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होनी है, लेकिन उससे पहले ही दीपक प्रकाश के MLC बनने से उनका मंत्री पद अब पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।

06/08/2026

में चुनाव हार प्रत्याशी नीरज सिन्हा को सांत्वना देने पहुँचे मंत्री जी का तर्क सुने, "छलकर के जीते हैं #प्रशांत_किशोर"

#बांकीपुर

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे का नियम लागू हो गया है। अब हर शनिवार को स्कूल आधा दिन ही चलेंगे। टिफिन ब्रेक के बा...
06/08/2026

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे का नियम लागू हो गया है। अब हर शनिवार को स्कूल आधा दिन ही चलेंगे। टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग की ओर से 6 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई।

अतीक अहमद के छोटे बेटे अवान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की भी गई जान; तीन गंभीर घायलप्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादस...
06/08/2026

अतीक अहमद के छोटे बेटे अवान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की भी गई जान; तीन गंभीर घायल

प्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अवान की मौत हो गई। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  सिवान के दरौली नदी का जलस्तर बढ़ रहा है तो आप लोग नदी के किनारे से ही गंगा स्नान करे नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना ...
06/08/2026

सिवान के दरौली नदी का जलस्तर बढ़ रहा है तो आप लोग नदी के किनारे से ही गंगा स्नान करे नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है कृपया ध्यान दें 😳🙏

Address

Mirganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mirganj Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mirganj Bihar:

Shortcuts

Share