Shayri K Din

Shayri K Din self employed...bags & fashion designers and manufacturers

24/10/2020

बहुत देखें थे अपना कहने वाले।।
आज लगता है कोई तो हो जो अपनों को आईना दिखाए।

16/04/2020

नज़र से दूर रहकर भी
किसी की सोच में रहना
किसी के पास रहने का
तरीक़ा ये भी अच्छा है.......

16/04/2020

यूँ ही केहरे इलाही जोश में नहीं आया,

बेशक़ बड़ी ख़ता हुई हैं बंदे तुझसे!!

14/04/2020

बाज़ार ए इश्क़ में मेरा दाम पूछती है,
मेरे नाम से कसमें खाने वाली,
आज मेरा नाम पूछती है। 🥺😕

08/04/2020

♥️*नींद को आज भी शिकवा है मेरी आंखों से....*

*मैंने आने ना दिया उसको कभी तेरी याद से पहले....*♥️

08/04/2020

तुझसे ख़फ़ा हो कर तुझसे ही बात करने का मन,

ये दिल का सिलसिला कभी ना समझ पाए हम....

07/04/2020

शिकायत किस जबाँ से मैं करूँ उनके न आने की।
यही एहसान क्या कम है क़ि मेरे दिल में रहते है।।

04/04/2020

Numaaish kaRne se badd nHi jati....

PyaR wo b kaRte Hain.
Jo izHaaR tak nHi kRte....

R......

02/04/2020

रात की तन्हाई,कोई हमसे पूछे।
होती है क्या जुदाई, कोई हमसे पूछे।
गुजारते हैं कैसे लम्हें इंतेज़ार के, कोई हमसे पूछे।

31/03/2020
24/03/2020

गया ताबीज़ दे कर वो, मुझे सपने सजाने का
मगर मौक़ा नहीं आया अभी तक आज़माने का

ये ऐसा दौर है चलता भी,कोई साथ क्या उसके
जिसे चस्का लगा हो, रास्ते में छोड़ जाने का

भरोसा क्या करें उसका, यक़ीं वो तोड़ देता है
तज़ुर्बा है उसे काफ़ी, यूँ ही क़समें उठाने का

मैं उसके गाँव की सरहद से वापस लौट आऊँगा
पकड़ कर हाथ गर उसने कहा ना ठहर जाने का

तुम्हारे काँच के ये महल, चकनाचूर कर देंगे
ज़रा मौक़ा तो मिल जाये, इन्हें पत्थर उठाने का

बहुत ही तल्ख़ लहजे में, वो मुझसे पेश आता है
तरीक़ा है ग़ज़ब का, प्यार भी उस के जताने का

घिरे हैं आस्मां में आज जो, काले घने बादल
इरादा लग रहा इनका, कहीं बिजली गिराने का

चलो हम बैठकर चुकता ही कर लें लेन-देनों को
महीना आख़री है यह, सभी क़र्ज़े चुकाने का

हमी देखेंगे क्यूँ कर दूर होती नहीं, ये स्याह रातें
पकड़ में आ तो जाये रास्ता, दीपक जलाने का

अगर ये लग गई तो फिर ये बुझ पायेगी ना तुमसे
ना होगा कारगर नुस्ख़ा कोई, इसको बुझाने का
Rehan..

Address

Meerut
Meerut City
250001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shayri K Din posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category