17/11/2018
ईश्वर का निवास स्थान: प्रयाग
सबंधित जानकारी: भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के एक शहर “प्रयाग” को ईश्वर का निवास स्थल नाम से जाना जाता है हालाँकि इसका आधुनिक नाम बदल कर इलाहाबाद कर दिया गया है जो नाम मुग़ल सल्तनत पर वर्षो तक काबिज़ रहे अकबर ने किया था हिन्दू मान्यताओं से बहुत ही गहराई से जुड़े इस शहर के बारे में प्रचलित कथा के अनुसार सृष्टि की रचना करने के पश्चात ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ प्रयाग में ही किया था इस शहर के प्रसिद्ध होने का एक अन्य कारण कुंभ मेले का आयोजन भी है यह मेला प्रत्येक बारह वर्ष के अंतराल पर लगता है
गोल्डन सिटी/ स्वर्ण शहर: अमृतसर
सबंधित जानकारी: अमृतसर को गोल्डन सिटी नाम यहाँ स्थित सिखों के सबसे बड़े व पवित्र धर्म स्थल “गुरुद्वारा श्री हरिमंदिर साहिब” के कारण पड़ा है जो कि सोने से सुसज्जित है यह गुरुद्वारा साहिब सिखों के पाँच तख्तों (पंज तख़्त) में से एक है स्वर्ण मंदिर का निर्माण सिखों के पांचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी ने किया था तथा दीवारों पर सोना चढाने का कार्य महाराजा रणजीत सिंह के कार्यकाल में संपन्न करवाया गया था
पाँच नदियों की भूमि: पंजाब
सबंधित जानकारी: पंजाब जो कि भारत तथा पाकिस्तान में फैला एक स्थान है तथा वर्तमान में दोनों देशों में पंजाब (भारत) तथा पंजाब (पाकिस्तान) नाम से बंट गया है का नाम पाँच नदियों के कारण पड़ा हैं पंजाब शब्द में (पंज)+आब शब्द से अर्थ पाँच है जो कि इसमें बहने वाली पाँच नदियों सतलुज, व्यास, रावी, चिनाव तथा झेलम को संबोधित करता है
सात टापुओं का नगर: मुंबई
सबंधित जानकारी: मुंबई को सात टापुओं का नगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भारत के पश्चिम में अरब सागर के सात टापुओं का हिस्सा है तथा इन सात टापुओं से मिलकर ही एक शहर के रूप में विकसित हुआ है ये सात टापू हैं इस्ले ऑफ़ बॉम्बे, कोलाबा, ओल्ड वूमन द्वीप, माहीम, माजागांव, पारेल तथा वोरली; इनमें से ओल्ड वूमेन द्वीप को लिटिल कोलाबा के नाम से भी जाना जाता है
बुनकरों का शहर: पानीपत
सबंधित जानकारी: हरियाणा राज्य का शहर पानीपत हैंडलूम (हाथ की बुनाई) से सबंधित कार्य में बहुत प्रसिद्ध है यहाँ के उद्योगों में निर्मित वस्तुओं की विदेशों में बहुत मांग है जिस कारण यह “बुनकरों के शहर” नाम से विश्व विख्यात हो चुका है
गुलाबी शहर: जयपुर
सबंधित जानकारी: जयपुर शहर का गुलाबी रंग से एक अलग ही जुड़ाव है यह जुड़ाव इतना गहरा है कि इस स्थान का नाम ही गुलाबी शहर पड़ गया आज भी इस शहर में स्थित पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों को देखा जा सकता है वर्ष 1876 में इस स्थान पर राज करने वाले सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ़ वेल्स युवराज अलबर्ट के स्वागत में जयपुर को पूर्णत: गुलाबी करवा दिया था जिस कारण इसे विश्व विख्यात गुलाबी शहर उपनाम प्राप्त हुआ
झीलों का नगर: श्रीनगर
सबंधित जानकारी: श्रीनगर में झीलों की अधिकता है जिसमें से डल झील सबसे प्रसिद्ध है जम्मू-कश्मीर जिसे प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है में स्थित यह स्थल राजधानी होने के साथ साथ पर्यटन केंद्र रूप में भी विकसित है झील तथा हाउसबोटिंग के लिए प्रसिद्ध इस स्थान को झीलों का नगर की संज्ञा दी जाती है
साल्ट सिटी: गुजरात
सबंधित जानकारी: समुंद्र तट पर स्थित गुजरात राज्य को साल्ट सिटी अर्थात नमक का शहर नाम से जाना जाने का कारण है यहाँ पर नमक की अधिकता; देश के कुल नमक उत्पाद में से 78 प्रतिशत तक उत्पादन गुजरात में होता है यही कारण है कि इसे साल्ट सिटी उपनाम दिया गया है
भारत का हॉलीवुड: मुंबई
सबंधित जानकारी: भारत का सबसे बड़ा फिल्म उद्योग बॉलीवुड (जो कि हिन्दी फिल्मों का व्यापार करता है) मुंबई में स्थित है इसी के साथ साथ यहाँ पर छोटे पर्दे (टीवी) के नाटकों को प्रदर्शन हेतु शूट किया जाता है वर्तमान में यह शहर फ़िल्मी उद्योग का गढ़ बन गया है तथा कभी कभी इसे भारत का हॉलीवुड उपनाम भी दिया जाता है हॉलीवुड नाम से यूनाइटेड स्टेट्स (सयुंक्त राष्ट्र) के सिनेमा को जाना जाता है जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी है हालाँकि बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर होता है इसके अतिरिक्त भारत में क्षेत्रिय फिल्म उद्योग भी स्थित हैं जैसे पंजाबी, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी इत्यादि
नवाबों का शहर: लखनऊ
सबंधित जानकारी: प्राचीन से ही लखनऊ पर नवाबों का विशेष ध्यान रहा है तथा यहाँ के कविता, संगीत, संस्कृति को शिया नवाबों ने विशेष रूप से सरंक्षण दिया जिस कारण इसे नवाबों का शहर नाम मिला ब्रिटिश शासन से पूर्व लखनऊ पर नवाबों का ही अधिपत्य था जो कि अंतिम नवाब वाजिद अली शाह के बाद समाप्त हो गया तथा लखनऊ को लार्ड डलहौजी द्वारा अपने अधीन कर लिया गया परन्तु आज भी नवाबों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सरंक्षण के कारण यहाँ के