17/04/2020
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को वर्ष 1944 में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह पर इग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक जहाज में भीषण आग लगी थी। इस जहाज में बारूद था। इस दौरान हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने जान पर खेलकर आग पर काबू किया था। इस ऑपरेशन में 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गए थे। तब से शहीद फायर कर्मियों की स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस और शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर एक सप्ताह तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है और आग से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जाती है।