पं• प्रवीन वशिष्ठ

पं• प्रवीन वशिष्ठ आइये घर लौट चले , पी•डी•ए की ओर चले 🚲
आपका बेटा । आपका भाई
पं• प्रवीन वशिष्ठ ( शेखर भैय्या ) । समाजवादी नेता
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ( मेरठ )

18/07/2026

लोकतंत्र में आवाज़ को दबाना नहीं, सुनना चाहिए।

आज सुबह की खबर बेहद चिंताजनक है। 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जबरन वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

असहमति लोकतंत्र की ताकत होती है, कमजोरी नहीं। किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन का समाधान संवाद से होना चाहिए, बल प्रयोग से नहीं।

आइए, हम सभी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और शांतिपूर्ण संवाद का समर्थन करें।





17/07/2026

लद्दाख की बर्फीली वादियों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर तक, प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक श्री सोनम वांगचुक जी का आमरण अनशन आज अपने बेहद कठिन दौर में प्रवेश कर चुका है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) परीक्षा में हुई भीषण धांधली और पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा आंदोलन (CJP) के साथ वह अनवरत डटे हुए हैं।

सरकार की यह चुप्पी न केवल क्रूर है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। हम पुरजोर शब्दों में मांग करते हैं कि सरकार तुरंत इस मामले में संज्ञान ले, छात्रों और प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करे, और सोनम वांगचुक जी की जायज मांगों को पूरा करते हुए उनके अनशन को जल्द से जल्द सम्मानपूर्वक खत्म करवाए। किसी भी नागरिक और विशेषकर देश के ऐसे अनमोल रत्न की जान बेहद कीमती है।

16/07/2026

जय श्री जगन्नाथ 🚩

अखिल भ्रमांड स्वामी, पूर्ण पुरुषोत्तम, चराचर जगत के पालनहार परम कृपालु ( महाप्रभु ) श्री जगन्नाथ जी की 'विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा' महोत्सव के इस अत्यंत पावन एवं अलौकिक अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं 🙏🌼

सनातन संस्कृति का यह महाउत्सव मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। जब महाप्रभु अपने भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं, तो मानो पूरी सृष्टि उनकी भक्ति में लीन हो जाती है। यह उत्सव हमें सिखाता है कि भगवान कभी अपने भक्तों से दूर नहीं होते, वे स्वयं चलकर अपने भक्तों के द्वार आते हैं ✨

जाति, पंथ और वर्ग की सीमाओं से परे, विश्व के करोड़ों श्रद्धालु इस अद्वितीय उत्सव को परम भक्तिभाव, असीम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं 🚩

श्रद्धा, आस्था व भक्ति का ये महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही हम महाप्रभु से मंगल कामना करतें हैं 🙏🚩

महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की जय 🚩
जय बलदेव जी, जय सुभद्रा जी 🚩
हर हर महादेव 🚩


10/07/2026

Address

Meerut City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पं• प्रवीन वशिष्ठ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share