Bahujan janata dal khodawal

Bahujan janata dal khodawal बहुजन जनता दल (खोड़ावाल)

03/06/2026

दलित किशोरी की VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप, बहुजन जनता दल खोड़ावाल ने उठाई आवाज।

02/06/2026

यूपी के देवरिया में दलित किशोरी को दुकान से चोरी के सिर्फ आरोप में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटना बेहद शर्मनाक व अमानवीय है! क्या दलितों की जान और सम्मान की इस प्रदेश में कोई कीमत नहीं है?
​बहुजन जनता दल (खोड़ावाल)पार्टी मांग करती है कि आरोपी हरिकेश गुप्ता के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई हो और उसके घर पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए। न्याय का पैमाना जाति देखकर नहीं, एक समान होना चाहिए!

01/06/2026

जिलाधिकारी को दलितों के शोषण, उत्पीड़न की जानकारी देते।
अतुल खोड़ावाल राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन जनता दल

01/06/2026

पूरी दुनिया में जाके बुद्ध का ढिंढोरा पीटते हैं। कहते हैं कि बुद्ध के देश से आया हूं।
विडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है , बुद्ध विहार को हटाने लिये बुलडोजर भेजा गया है।
महाराष्ट्र के कल्याण (वालधुनी) में बुद्ध भूमि फाउंडेशन पर पहुंचा प्रशासन का बुलडोजर!बिना किसी लिखित आदेश या कोर्ट नोटिस के की जा रही इस कार्रवाई का बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी और स्थानीय उपासकों ने कड़ा विरोध किया। प्रशासन और पुलिस बल के सामने लोग डटकर खड़े हो गए। इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं।

दलित समाज के उत्पीड़न पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला में बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) का प्रदर्शन। #बहुजन_जनता_दल_खोड़ावाल_प...
01/06/2026

दलित समाज के उत्पीड़न पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला में बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) का प्रदर्शन।
#बहुजन_जनता_दल_खोड़ावाल_पार्टी



31/05/2026

SDM से कहा जय भीम नमो बुद्धाय तो क्या कहा।
दलित छात्रों के उत्पीड़न पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार के आवास का घेराव करने के ऐलान पर जाटव अतुल खोड़ावालbराष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) को किया हाउस अरेस्ट ।

31/05/2026

दलितों के उत्पीड़न पर जोरदार प्रदर्शन।
#बहुजन_जनता_दल_खोड़ावाल_पार्टी

हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) के जबरदस्त आंदोलन की गूंज आज देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों (दैनिक भास्कर...
31/05/2026

हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) के जबरदस्त आंदोलन की गूंज आज देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों (दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला) में प्रमुखता से दिखाई दी।
​नीट (NEET) परीक्षा महाघोटाले, पेपर लीक, चरम बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई और यूपी के महोबा, एटा, हापुड़ व हरदोई (बुद्ध विहार) में बहुजनों पर हो रहे चौतरफा उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अतुल खोड़ावाल जी के नेतृत्व में एसडीएम शुभम श्रीवास्तव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को महा-ज्ञापन सौंपा गया।
​युवाओं के भविष्य और बहुजन समाज के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमारा यह संघर्ष न्याय मिलने तक थमेगा नहीं! ✊💙

30/05/2026

दलितों के उत्पीड़न पर जोरदार प्रदर्शन।
बहुजन जनता दल ने कलेक्ट्रेट पर किया आंदोलन का ऐलान।
#बहुजन_जनता_दल_खोड़ावाल_पार्टी

29/05/2026

हरदोई जिले के बेनीगंज (महुआ कोला गांव) में बहुजन समाज ने अपनी निजी भूमि पर बुद्ध विहार का निर्माण कराया था। जब समाज के लोगों ने वहां तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, तो भाजपा नेता द्वारा जबरन अपने इष्ट की मूर्ति रखकर उसे मंदिर साबित करने का कुत्सित प्रयास किया गया।
​हद तो तब हो गई जब सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा आगजनी किए जाने के बावजूद, हरदोई पुलिस प्रशासन ने पक्षपात की सारी हदें पार करते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की। निर्दोष बहुजन महिलाओं, बुजुर्गों और मासूम बच्चों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया और 20-25 लोगों को अवैध हिरासत में डाल दिया गया!
​बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी इस प्रशासनिक तानाशाही और गुंडागर्दी की घोर निंदा करती है और ​मांग करती है कि:

(1) ​बुद्ध विहार में ससम्मान भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराई जाए।
(2) ​निर्दोषों पर लाठी भांजने वाले और आगजनी करने वाले दबंगों को संरक्षण देने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।
(3) ​हिरासत में लिए गए सभी निर्दोष बहुजन भाइयों को अविलंब बिना शर्त रिहा किया जाए।

​सत्ता के नशे में चूर याद रखें, बहुजन समाज अपने स्वाभिमान और आस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर तुरंत न्याय नहीं मिला, तो बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी सड़कों पर उतरकर पुरजोर आंदोलन करेगी!

Address

Meerut City

Telephone

+918279996482

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bahujan janata dal khodawal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bahujan janata dal khodawal:

Share