Namami Gange Meerut

Namami Gange Meerut Ministry of Jal Shakti,Government of India

काली नदी पूर्व के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्माणाधीन 220 MLD क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण श्री तुष...
19/11/2025

काली नदी पूर्व के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्माणाधीन 220 MLD क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण श्री तुषार गुप्ता,जिला परियोजना अधिकारी,जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा किया गया।इस एसटीपी पर आबूनाला-2 एवं ओडियन नालों के सीवरेज को शोधित किया जाएगा।

31/10/2025
जिला गंगा समिति मेरठ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती नूपुर गोयल,आईएएस की अध्यक्षता में...
24/10/2025

जिला गंगा समिति मेरठ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती नूपुर गोयल,आईएएस की अध्यक्षता में उनके कार्य कक्ष में हुआ। बैठक में काली नदी पूर्व के पुनरुद्धार हेतु गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई, आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हस्तिनापुर के मखदुमपुर में लगने वाले गंगा स्नान मेले, द्रौपदी घाट पर देव दीपावली कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। मेरठ में गंगा के क्षेत्र में जैवविविधता, डॉल्फिन संरक्षण, कछुआ संरक्षण तथा घड़ियाल संरक्षण पर किए जा रहे कार्यों पर WWF-INDIA के प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में डीएफओ मेरठ, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे)मेरठ,क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग, जल निगम ग्रामीण, पंचायत विभाग मेरठ, श्री विनोद कुमार, मधु वत्स आदि अधिकारी एवं एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।

Press coverage of District Ganga Committee Meerut September 2025 Meeting..
26/09/2025

Press coverage of District Ganga Committee Meerut September 2025 Meeting..

जिलाधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में NIC  सभागार में जिला गंगा समिति मेरठ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठ...
26/09/2025

जिलाधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में NIC सभागार में जिला गंगा समिति मेरठ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा काली नदी के पुनरुद्धार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जिसमें नमामि गंगे यूनिट जल निगम ग्रामीण को जनपद मेरठ में काली नदी पूर्व पर नालों के चिन्हांकन के लिए ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए गए एवं पंचायती राज विभाग को काली नदी किनारे ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम को 65 एमएलडी एसटीपी के निर्माण हेतु स्थान के चयन के लिए निर्देशित किया गया तथा सभी समिति के सदस्यों को अपने-अपने स्तर से गंगा एवं अन्य सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदया , डीएफओ मेरठ,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे), जिला पंचायतराज अधिकारी मेरठ,जल निगम नगरीय,क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।


Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Namami Gange

नदी पुनरुद्धार/संरक्षण में वृक्षारोपण अहम कारक है। काली नदी के किनारे दौराला ब्लॉक के ग्राम मामूपुर उर्फ देदवा में वन वि...
27/08/2025

नदी पुनरुद्धार/संरक्षण में वृक्षारोपण अहम कारक है। काली नदी के किनारे दौराला ब्लॉक के ग्राम मामूपुर उर्फ देदवा में वन विभाग द्वारा 2022-23 में लगभग 5500 पौधों का रोपण किया गया,जिसका निरीक्षण श्री तुषार गुप्ता,जिला परियोजना अधिकारी(नमामि गंगे),जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा किया गया।

"एक पेड़,एक जीवन,नदी का संरक्षण" की संकल्पना को लेकर विकास खंड परीक्षितगढ़ के गंगा ग्राम नंगला गुसाई में 31000 औषधीय एवं...
04/07/2025

"एक पेड़,एक जीवन,नदी का संरक्षण" की संकल्पना को लेकर विकास खंड परीक्षितगढ़ के गंगा ग्राम नंगला गुसाई में 31000 औषधीय एवं फलदार पौधों के साथ एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला गंगा समिति मेरठ(नमामि गंगे),पंचायत विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण किया गया। इस मौके पर श्री तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ, श्री ब्रह्म सिंह जी ब्लॉक प्रमुख परीक्षितगढ़, श्री रामनरेश एडीओ पंचायत, श्रीमती सरिता सिंह ग्राम प्रधान, चौधरी अरुण सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।

सरधना नाले के किनारे उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण हेतु मौके का जायजा लेने के लिए श्री तुषार गुप्ता ज...
02/07/2025

सरधना नाले के किनारे उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण हेतु मौके का जायजा लेने के लिए श्री तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे),जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा डिप्टी रेंजर श्री सौरभ अवस्थी वन विभाग के साथ सरधना देहात के अंतर्गत मुख्य नाले, सरधना नगर क्षेत्र में चर्च रोड,अनारो वाला दगड़ा आदि क्षेत्र का निरीक्षण गया। निरीक्षण दौरान संबंधित स्थानों पर लगने वाले पौधों को चिह्नित किया गया तथा संबंधित को निर्देश दिए गए कि चर्च वाले नाले के क्षेत्र में गुलमोहर, जामुन और इमली आदि के पौधे रोपित किए जाएं एवं पंचायत विभाग मुख्य नाले पर उपलब्ध स्थान पर सागौन, कांजी ,नीम आदि के पौधों को रोपे एवं उनकी सिंचाई और सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाये। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि पौधों की उपलब्धता वन विभाग के माध्यम से हो जाएगी। नाले के किनारे पौधारोपण एक महत्वपूर्ण और फायदेमंद गतिविधि है जो पर्यावरण, वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है,पेड़ और पौधे नाले के किनारे को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं, जिससे आसपास का वातावरण अधिक आकर्षक बनता है।

जिलाधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की जून माह की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में गंगा एवं अन्य नद...
24/06/2025

जिलाधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की जून माह की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में गंगा एवं अन्य नदियों के किनारे औषधीय पौधारोपण,बूढ़ी गंगा,एसटीपी,जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन आदि के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ,एडीएम(वि/रा),डीपीओ(नमामि गंगे), अधिशासी अभियंता सिंचाई विभागआदि अधिकारी उपस्थित रहे।


09/06/2025

जिला गंगा समिति,मेरठ के द्वारा गंगा नदी के किनारे बसे गांवों के कृषकों के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने और उसके फायदे विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17.06.2025 को हस्तिनापुर में किया जाना प्रस्तावित है। सभी गंगा ग्राम के किसानों से अपील है कि इस कार्यशाला में अवश्य प्रतिभाग करें।
प्रतिभाग करने हेतु जिला परियोजना अधिकारी,जिला गंगा समिति मेरठ से संपर्क करें।
News 🔗:- News 18 India.
Special thanks to Vishal Bhatnagar.

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/meerut-namami-gange-will-provide-modern-training-to-farmers-for-farming-on-the-banks-of-ganga-local18-ws-kl-9292582.html

Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Namami Gange Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Swatantra Dev Singh

मुजफ्फरनगर के खतौली में काली नदी पर नमामि गंगे के माध्यम से बन रहे कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड का श्रीमती नूपुर गोयल सीडीओ मेरठ...
17/05/2025

मुजफ्फरनगर के खतौली में काली नदी पर नमामि गंगे के माध्यम से बन रहे कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड का श्रीमती नूपुर गोयल सीडीओ मेरठ, श्री कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण सीडीओ मुजफ्फरनगर तथा श्री राजेश कुमार डीएफओ मेरठ द्वारा निरीक्षण किया गया। तथा साथ ही जनपद मेरठ एवं बागपत के जिला पंचायतराज अधिकारीयों ,समस्त बीडीओ,ग्राम सचिव,जेई(पंचायत) आदि को कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड निर्माण की तकनीक से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान श्री तुषार गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) जिला गंगा समिति मेरठ उपस्थित रहे।



Namami Gange Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR

Address

Civil Lines, Meerut
Meerut City
250002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange Meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Namami Gange Meerut:

Share