12/05/2026
काफ़ी समय से कुछ मामले सामने आ रहे थे कि दिव्यांगो के दिव्यांग कार्ड बनाने में आनाकानी की जा रही है। जाँच के नाम पर इधर उधर भेजा रहा है। दिव्यांग पहले से ही कलंक और उत्पीड़न का शिकार है। जब उनको अपने कागजात पूरे करने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं तो वह निराशा और तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसी सम्बन्ध में जन सहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष M Bilal Mansoori Mawana एम बिलाल मंसूरी जी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी से मुलाक़ात की। सीएमओ साहब से निवेदन किया कि जो 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं उनको चक्कर न कटाएं जाए और बिना किसी परेशानी के उनके दिव्यांग कार्ड जारी किए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी ने आश्वासन दिया कि जो पात्र दिव्यांग होंगे उनको चक्कर नहीं काटने होंगे। यदि कोई ऐसा मामला आए तो सीधा हमारे संज्ञान में डाला जाए।
Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE l Narendra l DM Meerut l