02/05/2026
घर बैठे मोबाइल फोन से आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप mAadhaar ऐप से आसानी से कर सकते है, नीचे पूरा स्टेप बाय स्टेप गाइड दिया गया है।
1. अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप इंस्टॉल करे, लॉगिन कर खोलें और मुख्य स्क्रीन पर नीचे की ओर दिए गए 'Services' आइकन पर क्लिक करें।
2. 'Services' सेक्शन के अंदर, आपको 'Mobile Number Update' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया का ओवरव्यू दिखाई देगा। नीचे दिए गए 'Continue to Update Mobile Number' बटन पर क्लिक करें।
4. अब अपना वो नया मोबाइल नंबर डालें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं। और 'Send OTP' पर क्लिक करें।
5. आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को दर्ज करें और 'Verify OTP' पर क्लिक करें।
6. अब स्क्रीन पर 'Start Face Authentication' पर क्लिक करें। अपने चेहरे को कैमरे के सामने फ्रेम के भीतर रखें ताकि ऐप आपकी पहचान सत्यापित कर सके।
7. पहचान सत्यापित होने के बाद, आपको ₹75/- का भुगतान करना होगा।
8. पेमेंट सफल होने के बाद, आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी। आपको स्क्रीन पर एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिसे आप नोट कर लें। इस SRN से आप भविष्य में अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
नोट: मोबाइल नंबर अपडेट होने में आमतौर पर 24-72 घंटे लगते हैं। आप ऐप में 'Track My Requests' में जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
#आधार #आधारकार्ड #अपडेट