09/05/2026
ग्राम #खर्रा
जनपद #नईगढ़ी
जिला #मऊगंज
═══════════════════════════════
#मेडिकल_शॉप_से_मोरम_ढुलाई_का_बिल_जारी_कर_हजारों_रुपये_का_भुगतान
#ग्राम_पंचायत_खर्रा_में_वित्तीय_अनियमितताओं_पर_उठे_गंभीर_सवाल
═══════════════════════════════
➡️➡️ जनपद नईगढ़ी में भ्रष्टाचार और फर्जी बिलों का खेल लगातार सामने आ रहा है, जहाँ नियम-कानून केवल कागज़ों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं।
➡️➡️ ग्राम पंचायत खर्रा में “मोरम ढुलाई” के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन बिल एक मेडिकल शॉप — “Prem Medical Store and Enterprises” से जारी किया गया।
➡️➡️ सवाल यह है कि आखिर एक मेडिकल स्टोर मोरम ढुलाई और परिवहन का कार्य कैसे कर सकता है?
➡️➡️ बिल में 50 ट्रॉली मोरम ढुलाई दर्शाकर ₹49,000/- का भुगतान दर्शाया गया है, जबकि संबंधित फर्म का कार्यक्षेत्र मेडिकल व्यवसाय बताया जा रहा है।
➡️➡️ ना कोई परिवहन फर्म, ना कोई निर्माण सामग्री सप्लायर, फिर भी पंचायत के भुगतान में मेडिकल शॉप का उपयोग — यह पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है।
➡️➡️ यदि पंचायत कार्यों में इस प्रकार के बिलों के आधार पर भुगतान हो रहे हैं, तो यह सीधे-सीधे वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।
➡️➡️ अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा।