Ratan Kirti - BSA Mathura

Ratan Kirti - BSA Mathura Jila Basic Shiksha Adhikari

Teamwork !
06/09/2026

Teamwork !

उच्च प्राथमिक विद्यालय 1-8, गोवर्धन, मथुरा में शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर की स्वच्छता करते हुए।कुछ दिन पूर्व एक विद्...
29/08/2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय 1-8, गोवर्धन, मथुरा में शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर की स्वच्छता करते हुए।

कुछ दिन पूर्व एक विद्यालय में स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया था। आज शिक्षकों को उसी भावना के साथ स्वयं आगे बढ़कर विद्यालय की सफाई करते देखना बेहद संतोषजनक लगा।

शायद एक छोटा-सा उदाहरण, बदलाव की बड़ी प्रेरणा बन गया।
यही हमारी शिक्षा व्यवस्था की असली ताकत है—निर्देश से नहीं, प्रेरणा से बदलाव।

स्वच्छ विद्यालय • सुंदर विद्यालय • बेहतर शिक्षा 🇮🇳

Sandeep Singh MYogiAdityanath BSA Mathura

25/08/2026

हर कमी दिखाना आसान है, बदलाव लाना मुश्किल।

आज प्राथमिक विद्यालय गांधी बेरनी, बलदेव में एक शिक्षक ने कैमरा लेकर केवल कमियाँ दिखाने आए व्यक्ति से कहा

“हाँ, बदलाव चाहिए। आइए, हमारे साथ चलिए… मिलकर सुधार शुरू करते हैं।”

यही फर्क है आलोचना करने और बदलाव का हिस्सा बनने में।

मैं श्री योगेंद्र गौतम (head) एवम विधालय के समस्त स्टाफ की सराहना करती हूँ, जो इस प्रकार की फेक वीडियो/न्यूज़ द्वारा भ्रांति फैलाने वाले इस व्यक्ति के ख़िलाफ़ उचित आवाज उठाई ।

हमारे विद्यालयों में सुधार की गुंजाइश है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
आइए, वीडियो बनाने से आगे बढ़ें—सुधार की शुरुआत साथ मिलकर करें।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है — बेहतर विद्यालय, बेहतर शिक्षा, बेहतर भविष्य।

MYogiAdityanath Sandeep Singh BSA Mathura

23/08/2026

जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में जनपद मथुरा के सभागार में आयोजित रसोइया सम्मान समारोह एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह की झलकियां।

MYogiAdityanath Sandeep Singh BSA Mathura

20/08/2026

विद्यालय निरीक्षण | छात्र संवाद | अभिभावक शिकायत निवारण

आज UPS शहदपुर, चौमुहा विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में अनुभव एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

शिक्षा और अभिभावकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है।

— रतन कीर्ति
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा

20/08/2026

FLN Trainings session today at BRC Chaumuha, Mathura

Address

Mathura

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ratan Kirti - BSA Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share