Government Museum Mathura Culture Department Uttar pradesh

Government Museum Mathura Culture Department Uttar pradesh ज्ञान का वातायन

History/Culture/Art/Architecture..
सम्यक ज्ञान||सम्यक संस्कृति||सम्यक चरित्र||सम्यक दर्शन||

दि0 21 जून, 2025 को प्रातः 6.00 बजे "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर संग्रहालय एवं यू पी बटालियन एन.एस.सी. मथुरा के ...
20/06/2025

दि0 21 जून, 2025 को प्रातः 6.00 बजे "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर संग्रहालय एवं यू पी बटालियन एन.एस.सी. मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में "योगाभ्यास एवं योगासन" कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। कृपया आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

दिनांक 09 से 15 मई, 2025 के मध्य राजकीय संग्रहालय, मथुरा में 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' के अंतर्गत विभिन्न कार्यशालाओं का आ...
08/05/2025

दिनांक 09 से 15 मई, 2025 के मध्य राजकीय संग्रहालय, मथुरा में 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' के अंतर्गत विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन प्रस्तावित है।
कृपया आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
#वर्कशॉप


राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर, 2024 को दिव्यांग बच्चो की...
25/09/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर, 2024 को दिव्यांग बच्चो की क्ले-मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतियोगिता में आए दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत मनमोहक क्ले मॉडल बनाए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए।
कार्यक्रम के कुछ विशिष्ट पल।




राजकीय संग्रहालय, मथुरा एवं आशा स्कूल, कैंट, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में  (दिनाँक 25 सितम्बर, 2024) को  "दिव्यांग बच्...
22/09/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा एवं आशा स्कूल, कैंट, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में (दिनाँक 25 सितम्बर, 2024) को "दिव्यांग बच्चों की क्ले-मॉडलिंग प्रतियोगिता" का आयोजन प्रस्तावित है।
आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।



काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शुभारंभ अवसर पर संग्रहालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक ...
09/08/2024

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शुभारंभ अवसर पर संग्रहालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 09 अगस्त, 2024 को
1-काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित दो दिवसीय विशिष्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
2- साथ ही काकोरी ट्रेन एक्शन से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं एवं काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित लघु फ़िल्म का (ऑफलाइन) प्रदर्शन कराते हुए विद्यार्थियों को काकोरी ट्रेन एक्शन के सम्बंध में चलचित्र के जरिये महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जानकारियों से रूबरू भी कराया गया।
तत्पश्चात प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को शील्ड से पुरस्कृत एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए प्रोत्साहित भी किया गया।

कुछ विशिष्ट पल।

#काकोरी

राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ, विभाजन विभीषिका एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  (दिना...
08/08/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ, विभाजन विभीषिका एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (दिनाँक 09 से 15 अगस्त 2024 तक) 'विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।
आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
#काकोरी

राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर  (दिनाँक 23 मई, 2024) को 'जवाहर बाग, सिविल लाइन्स, मथुरा में "म...
22/05/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर (दिनाँक 23 मई, 2024) को 'जवाहर बाग, सिविल लाइन्स, मथुरा में "मूर्ति शिल्प में महात्मा बुद्ध" विषयक "चित्र प्रदर्शनी" का आयोजन प्रस्तावित है।
आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।



आज दिनांक 18 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ...
18/05/2024

आज दिनांक 18 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ० अनिल वाजपेयी जी, प्राचार्य-अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मथुरा द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काट कर "शिक्षा एवं अनुसंधान के केन्द्र-भारत के प्रमुख संग्रहालय" विषयक दो दिवसीय 'विशिष्ट प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री गिर्राज प्रसाद, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, राजकीय संग्रहालय झांसी द्वारा "संग्रहालयों का शिक्षा में महत्व एवं योगदान" विषय पर *महत्वपूर्ण एवं रुचिकर व्याख्यान* से भारी संख्या में आये विद्यर्थियों एवं शिक्षकों का ज्ञानार्जन किया गया तथा विशेष रूप से "राजकीय जैन संग्रहालय मथुरा के ब्रॉशर का विमोचन" भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्पन्न हुआ।
साथ ही इस अवसर पर राजकीय संग्रहालय मथुरा में आने वाले सभी पर्यटकों को एक दिवसीय निःशुल्क संग्रहालय भ्रमण की सुविधा एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जानकारियों से रूबरू भी कराया गया।
कुछ विशिष्ट पल।






राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर (दिनाँक 18 मई, 2024) को 'निम्नवत कार्यक्रमों का ...
17/05/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर (दिनाँक 18 मई, 2024) को 'निम्नवत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
स्थान- राजकीय संग्रहालय, डैम्पियर नगर, मथुरा।





राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर (दिनाँक 18 अप्रैल, 2024) को 'निम्नवत कार्यक्रमों का आयोजन किय...
17/04/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा द्वारा विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर (दिनाँक 18 अप्रैल, 2024) को 'निम्नवत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
स्थान- राजकीय संग्रहालय, डैम्पियर नगर, मथुरा।
#विश्वधरोहरदिवस







राजकीय संग्रहालय मथुरा में आज दिनांक 30 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र ए...
30/01/2024

राजकीय संग्रहालय मथुरा में आज दिनांक 30 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र एवं संग्रहालय में संरक्षित उनके अस्थि कलश पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर उनको नमनपूर्वक श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

कुछ विशिष्ट पल।








राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज दिनांक 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा ...
26/01/2024

राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज दिनांक 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कुछ विशिष्ट पल।








Address

Mathura
281001

Opening Hours

Tuesday 10:30am - 4:30pm
Wednesday 10:30am - 4:30pm
Thursday 10:30am - 4:30pm
Friday 10:30am - 4:30pm
Saturday 10:30am - 4:30pm
Sunday 10:30am - 4:30pm

Telephone

+915652500847

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Museum Mathura Culture Department Uttar pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government Museum Mathura Culture Department Uttar pradesh:

Share