निर्मल सिंह

निर्मल सिंह पिछले 50 वर्षों से जौनपुर की जनता की सेवा के लिए समर्पित आपका अपना निर्मल सिंह (आलमगंज)!

आज जन्मदिन है आदरणीय श्री दिनेश प्रसाद त्रिपाठी का,इस फोटो को देखकर एक युग की बानगी उसका झोंका आंख के सामने से गुजर जाता...
29/11/2025

आज जन्मदिन है आदरणीय श्री दिनेश प्रसाद त्रिपाठी का,

इस फोटो को देखकर एक युग की बानगी उसका झोंका आंख के सामने से गुजर जाता है,
लिखने को तो इतना है की शायद एक किताब लिख जाए,
पूर्वांचल के इतिहास में सामाजिकता की पराकाष्ठा, या फिर यूं कहूं कि न्याय और सुचिता का संघर्ष,
या फिर यूं कहूं की मित्रता का चरमोत्कर्ष,
या फिर राजनीति में सत्य और समाज की भलाई के लिए देश सर्वोच्च शक्ति को भी आंख दिखाने की साहस,

ये एक तस्वीर और उसमें मौजूद ये दोनों व्यक्तित्व उन सभी प्रतिमानों पर सच बैठती है।

इस तस्वीर से एक व्यक्ति तो जा चुका है पर दूसरा अपने नेता, अपने साथी, अपने कृष्ण-वत मित्र-भाई, के सिद्धांतों और संघर्ष को अभी भी ढो रहा है,
उसे एक एक कण के समान पिरोता अकेला ही सही पर धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है।

आज उसी दूसरे व्यक्ति का जन्मदिन है, दिनेश प्रसाद तिवारी समर्थक ......

आपके उसी अभिन्न अंग, और नेता प्रातः स्मरणीय आदरणीय श्री निर्मल सिंह की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
महादेव और भगवती दुर्गा आपको इस संघर्ष पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति दें।

- हम निर्मल के लोग
(Akhand Pratap Singh "बिसेन" , Sudha Nirmal Singh)

आलमगंज को अपनी ममता की छांव में पालने-पोसने वाली पूर्व प्रधान आलमगंज, श्रीमती निहारिका सिंह (पत्नी कीर्तिशेष ठाकुर निर्म...
16/11/2025

आलमगंज को अपनी ममता की छांव में पालने-पोसने वाली पूर्व प्रधान आलमगंज, श्रीमती निहारिका सिंह (पत्नी कीर्तिशेष ठाकुर निर्मल सिंह ) की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें अश्रुपूर्ण एवम् विनम्र श्रद्धांजलि 💐

आज से 2 वर्ष पूर्व 16 नवम्बर 2023 रात 2 बजकर 10 मिनट पर ईश्वर ने हम सबके सर से उनके ममता की छांव को हटा लिया था।

आपका प्यार, आशीर्वाद, ममत्व आज भी सदैव हम सब अपने साथ महसूस करते हैं, जिस तरह से आपने अपने नेतृत्व, और अभिभावकीय से इतने बड़े कुटुंब को बांध रखा था वो अविस्मरणीय है।

आपका जाना एक ऐसी अपूर्णीय क्षति है जिसे जीवन पर्यंत नहीं भरा जा सकता है।

आप सदैव हम सबके जीवन की प्रेरणापुंज बन कर अमर रहेंगी।

सादर प्रणाम एवम् विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻

- Sudha Nirmal Singh
Akhand Pratap Singh "बिसेन"
एवम् समस्त शोकाकुल आलमगंज वासी

22/10/2025

"परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे॥"

"सत्पुरुषों की रक्षा करने के लिए, दुष्कर्म करने वालों दुष्टों के विनाश के लिए और धर्म की पुनः स्थापना करने के लिए मैं समय समय पर आता रहूंगा!"

मृत्यु तो सिर्फ एक शाश्वत और अटल सत्य है, पर विचार, सिद्धांत, और स्वाभिमान, मर के भी अमर रहते है, और उसकी रक्षा के लिए मैं समय समय पर अत्याचारियों का विनाश करता रहूंगा!

वीर पुरुष और पुण्यात्मा, मृत्यु के पश्चात भी अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता रहता है,
अपने जीवनकाल में जिन आतताइयों को मिट्टी में मिलाया था, उन्हें अपने मृत्यु पश्चात भी समय समय पर मिट्टी में मिला कर अपने होने की अनुभूति कराता रहता है!

शायद निश्चलता, ईमानदारी, परसेवा से युक्त आत्मा का यही सत्य होता है, की वो कभी नहीं मारता और जब भी उसके स्वाभिमान पर आंच आती है तो वो पुनः धर्म को स्थापित करने के लिए अपनी शक्ति का एहसास करा देता है!

आदरणीय श्री निर्मल सिंह मामा जी आप सदैव अमर हैं, और इसका एहसास सदैव होता रहता है!

- Sudha Nirmal Singh
- Akhand Pratap Singh "बिसेन"

आदरणीय मामा जी कीर्तिशेष श्री निर्मल सिंह  के राजनैतिक जीवन के अभिन्न साथी, पिताजी के अभिभावक स्वरूप, उनके छात्र राजनीति...
25/06/2025

आदरणीय मामा जी कीर्तिशेष श्री निर्मल सिंह के राजनैतिक जीवन के अभिन्न साथी, पिताजी के अभिभावक स्वरूप, उनके छात्र राजनीति से लेकर सामाजिक जीवन के हर पहलू पर अपनी पैनी नजर रखने वाले उनका कदम कदम पर साथ देने वाले, मित्र, अग्रज, हमारे अभिभावक, पूर्व #विधायक #जाफराबाद,पूर्व #ब्लॉकप्रमुख #बरसठी, पं स्व #शचीन्द्रनाथ_त्रिपाठी " #गुरु_जी" की सातवीं #पुण्यतिथि पर नम आंखों से अश्रुपूरित #श्रद्धांजलि।

#राजनैतिक जीवन में मामा जी ने मंजिल से ज्यादा सफर तय किया है, और गुरु जी उस सफर के हमसाथी थें।
गुरुजी का स्नेह पिताजी कीर्तिशेष श्री ओ. पी. सिंह को सदैव मिलता रहा, मुझे याद है की एकबार भयानक आंधी तूफान होने के बावजूद गुरुजी जौनपुर से होते हुवे म्हूमरे पैतृक निवास पक्का कोठी भिस्कुरी रात दो बजे पहुंचे थे वो भी सिर्फ अपने अपनत्व और पिताजी के प्रति प्रेम के लिए!

जौनपुर की राजनीति को जानने समझने वाले भली भांति परिचित होंगे की मामा जी का गुरु जी के साथ क्या संघर्ष और क्या सफर रहा है। इन दो राजनैतिज्ञों ने मिलकर जिस राजनैतिक व्यवस्था की स्थापना की थी जिसमे गरीबों मजलूमों और उपेक्षितों का स्थान सर्वोपरि था आज उसे बिखरता देख दुख होता है।

लेकिन एक चीज की संतुष्टि है की गुरु जी के सैद्धांतिक, राजनैतिक और वैचारिक विरासत को उनके सुपुत्र और मेरे बड़े भाई आदरणीय Alok Tripathi "लकी भैय्या" ने बखूभी संभाल रखा है और हम सबको वही स्नेह, आत्मीयता और छवि उनमें दिखती है जो हमारे प्यारे गुरु जी की थी!

महादेव गुरु जी को अपने श्री चरणों में स्थान दिए हैं ये पूर्ण विश्वास है।

सादर नमन! 💐

- Akhand Pratap Singh "बिसेन"

#जौनपुर #अखण्डप्रतापसिंह #बिसेन

प्रातः स्मरणीय, ननवक कुल के पुरोधा, महान कवि, साहित्य भूषण "वागीश" की उपाधि से सुशोभित, अपनी प्रजा की सदैव रक्षा-लालन-पा...
23/03/2025

प्रातः स्मरणीय, ननवक कुल के पुरोधा, महान कवि, साहित्य भूषण "वागीश" की उपाधि से सुशोभित, अपनी प्रजा की सदैव रक्षा-लालन-पालन-भरण करने वाले जौनपुर के सबसे बड़े जमींदार, आदरणीय नाना जी कीर्तिशेष श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि- कोटि नमन! 🙏💐

आपके मान मर्यादा, और समाज में आपके द्वारा स्थापित परंपराओं और उत्तरदायित्वों का पूरे अनुशासन और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास अनवरत जारी है।

समाज और जीवन में जो कुछ अर्जित किया सब आपके पुण्य प्रताप, आशीर्वाद और प्रेरणा से ही किया है।

क्षेत्र के कल्याण।के लिए आपने सन् 1947 में उस संपूर्ण क्षेत्र के पहले विद्यालय की स्थापना की जो आज आज एक विशाल वट वृक्ष का रूप धारण कर चुकी है!

अपना पितृसत्तात्मक आशीर्वाद सदैव बनाए रखें और आप जहा भी होंगे अपने उसी राजसी ठाठ से सुखमय होंगे जो आपने अपने दौर में जौनपुर में जिया!

- आपका
Akhand Pratap Singh
Akhand Pratap Singh "बिसेन"

Sudha Singh Rajesh Kumar Mishra Dhananjay Singh Brijesh Singh Prinshu MLC दिनेश प्रसाद त्रिपाठी दिनेश प्रसाद त्रिपाठी दिनेश प्रसाद तिवारी समर्थक
#जौनपुर #वागीश #बिसेन

Address

Mariahu

Telephone

+919540846844

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when निर्मल सिंह posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to निर्मल सिंह:

Share