मांझी भाग्य विधाता

मांझी भाग्य विधाता Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from मांझी भाग्य विधाता, Manjhi.
(2)

मांझी के विकास,बदलाव और सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तथा मांझी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध होकर चलाए जाने वाला एक सामाजिक मुहिम है,"मांझी भाग्य विधाता"

मांझी-गुठनी मार्ग पर ताजपुर पुल भारी वाहनों के लिए बंद, जर्जर होने के कारण लिया गया बड़ा फैसला!​सारण (मांझी) से सिवान (गु...
17/05/2026

मांझी-गुठनी मार्ग पर ताजपुर पुल भारी वाहनों के लिए बंद, जर्जर होने के कारण लिया गया बड़ा फैसला!
​सारण (मांझी) से सिवान (गुठनी) को जोड़ने वाले ताजपुर स्थित दाहा नदी पुल को प्रशासन ने जांच के बाद 'अबैन्डन' (परित्यक्त) घोषित कर दिया है। 2010 में बने इस पुल की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ था।
चार पहिया और भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद।
​🛵 फिलहाल सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहन ही आ-जा सकेंगे।
​🚧 सुरक्षा के लिए पुल के दोनों ओर लोहे के गार्डर लगा दिए गए हैं।
​🔄 वैकल्पिक मार्ग: अब गाड़ियां एकमा के रास्ते होकर जाएंगी।
​प्रशासन के अनुसार, जल्द ही इस पुल को तोड़कर वहां डायवर्जन बनाया जाएगा ताकि यातायात सामान्य हो सके।

17/10/2025

114 मांझी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राणा प्रताप उर्फ डब्लू सिंह कल करेंगे नामांकन। राणा प्रताप डब्लू सिंह ने माझी भाग्य विधाता बोलेगा छपरा बदलेगा छपरा के संयोजक दिवाकर मिश्रा से बातचीत में बताया की साजिश के तहत भाजपा से उनका टिकट काट दिया गया लेकिन मांझी की जनता ने उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश दिया है और वह उसी का पालन कर रहे हैं तथा मांझी को गलत जनप्रतिनिधियों के हाथों में नहीं जाने देंगे इसके लिए वह पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे और भी बातचीत सुनिए इस वीडियो में,
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

14/10/2025

114 मांझी विधानसभा से जनसुराज पार्टी का टिकट मिला वाई वी गिरी को सुनिए दिवाकर मिश्रा संयोजक मांझी भाग्य विधाता/बोलेगा छपरा बदलेगा छपरा के साथ बातचीत में वाइ वी गिरी ने क्या कहा,
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

09/10/2025

मांझी 114 विधानसभा में राजनीति में हुई तेज हलचल जनसुराज में शामिल हुए राजद के पुराने कद्दावर नेता अब्दुल मन्नान खान मदहोश ने कहा राजद ने मुसलमान को ठगा लेकिन जनसुराज का समीकरण है सबका एकीकरण कहा माझी 114 विधानसभा में वाई वी गिरी की जीत सुनिश्चित जनता बहुत ही उत्साहित प्रशांत किशोर ला रहे हैं बिहार में बदलाव, वही मौके पर मौजूद छपरा 118 विधानसभा जनसुराज के संभावित प्रत्याशी कन्हैया सिंह ने भी अपनी बात रखी और युवा नेता अभिषेक तिवारी तथा महाराजगंज 112 विधानसभा जनसुराजके संभावित प्रत्याशी दिलीप भारती ने भी अपना पक्ष रखा,
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

08/10/2025

मांझी 114 विधानसभा में राजनीति में हुई तेज हलचल जनसुराज में शामिल हुए राजद के पुराने कद्दावर नेता अब्दुल मन्नान खान मदहोश कहां राजद ने मुसलमान को ठगा लेकिन जनसुराज का समीकरण है सबका एकीकरण कहा माझी 114 विधानसभा में वाई वी गिरी की जीत सुनिश्चित जनता बहुत ही उत्साहित प्रशांत किशोर ला रहे हैं बिहार में बदलाव
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

30/09/2025

प्रायोजित कार्यक्रम
बोलेगा छपरा बदलेगा छपरा/मांझी भाग्य विधाता
डी डी फाउंडेशन
कौन है मांझी का भाग्य विधाता आप हम जनता या नेता? क्या टिकट की रेस में मांझी का विकास और जनता पीछे तो नहीं छूट गए? या हो गए हैं गायब? अच्छे शिक्षण संस्थान बड़ा हॉस्पिटल बड़े उद्योग रोजगार धंधे असली मुद्दे कहीं पीछे तो नहीं छूट गए?
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

24/09/2025

#मांझी #114 #विधानसभा की #राजनीति किस करवट बैठेगी सुनिए एक #विश्लेषण हमारे #संयोजक दिवाकर मिश्रा के साथ
゚ ゚viralfbreelsfypシ゚viral ゚viral #बीजेपी

21/09/2025

मांझी के स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं, मांझी 114 के विधानसभा भाजपा नेता भावी प्रत्याशी राणा डब्लू सिंह ने जब आत्मविश्वास से भरी यह बातें दिवाकर मिश्रा के साथ बातचीत में कहीं तो यह एहसास हुआ की निश्चित रूप से राणा डब्लू सिंह मांझी के लिए एक अच्छे नेता सशक्त नेता साबित हो सकते हैं। राणा डब्लू सिंह लगातार चार टर्म से मांझी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और हर बार पार्टी के गलत निर्णय के कारण उन्हें नुकसान पहुंचता है। हालांकि उनके वोट का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और पिछले विधानसभा चुनाव में वह निर्दलीय रूप से ही दूसरे स्थान पर थे। बातचीत उन्होंने कहा कि उनके पास मांझी में हाई क्वालिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट स्थापित करने का सपना है मांझी में रेलवे यार्ड बने ताकि रोजगार और छपरा से पटना ट्रेन की स्थाई सुविधा छपरा के लोगों को प्राप्त हो सके। इसके अलावा चकाचक सड़के भ्रष्टाचार मुक्त मांझी और मांझी के विकास से जुड़ी हुई बहुत सारी बातें उन्होंने कही। उनका कहना है कि मांझी को अंदर और बाहर दोनों दुश्मनों से बचाना है क्योंकि यह दोनों लोग आपस में मिले हुए हैं और मांझी के विकास के बाधक हैं। हालांकि टिकट का पेच अभी फंसा हुआ है और कुछ दिनों में यह क्लियर हो जाएगा कि किसे एनडीए का टिकट मिलना है लेकिन फिर भी राणा डब्लू सिंह के हौसले बुलंद है और उन्हें यह विश्वास है की टिकट उन्हें ही मिलेगा इसके इतर मांझी के सर्वांगीण विकास के लिए वह तत्पर है और मांझी के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। दिवाकर मिश्रा के साथ हुई पूरी बातचीत देखिए और सुनिए इस वीडियो में,

20/09/2025

मांझी के स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं, मांझी 114 विधानसभा के भाजपा नेता भावी प्रत्याशी राणा डब्लू सिंह का बड़ा बयान,अभी देखीए एक झलक,पूरा इंटरव्यू बाद में,

17/08/2025

अगर इच्छा शक्ति हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती, ऐसा ही कुछ महसूस हुआ वाई वी गिरी जी से मिलकर। जिस उम्र में लोग बैठकर अपने पेंशन से अपना जीवन यापन करते हैं उस उम्र में भी यह उतनी ही तेजी से चलते और काम करते हैं जितना कि नौजवान और साथ ही सैकड़ो लोग उनके मार्गदर्शन में काम भी करते हैं। सारी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने के बाद भी समाज के लिए प्रशांत किशोर के आवाहन पर उठ खड़े हुए हैं और पूरे बिहार में जनसुराज का प्रचार प्रचार कर रहे हैं तथा बिहार को बदलने के लिए आम जनता से आवाहन कर रहे हैं। वाई वी गिरी जी जनसुराज पार्टी से मांझी 114 विधानसभा के संभावित प्रत्याशी भी हैं और लगातार क्षेत्र में दौरा भी कर रहे हैं। कुछ विपक्ष के लोगों के द्वारा यह बात फैलाई जा रही है कि वाई भी गिरी जी बाहरी उम्मीदवार हैं लेकिन जब गिरी जी से बात हुई तो बहुत स्पष्टता के साथ उन्होंने कहा की मांझी मेरा घर है और मैं मांझी का ही हुं। घोरहट मेरा ननिहाल है और मैं बचपन में मैं डुमरी में कुश्ती खेला करता था। मांझी में ही मेरी बेटी की शादी हुई है मेरे बेटे की शादी हुई है।मेरा पूरा जीवन मांझी के उपर आधारित और भावुक रूप जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि जो लोग मेरी उपस्थिति से घबराए हुए हैं वही लोग इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं। मांझी जी की जनता बदहाली से त्रस्त हो चुकी है और इस बार ना बाहुबली चलेगा ना जातिवादी चलेगा और नाहीं पैसे का खेल होगा। होगा तो बदलाव और आएगा जनता का सुंदर राज यानी जनसुराज। इस तरह की बहुत सारी बातें हुई मांझी और बिहार को लेकर दिवाकर मिश्रा के साथ वाई वी गिरी की देखिए और सुनिए पूरी बात इस वीडियो में,

Address

Manjhi

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+916204541718

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मांझी भाग्य विधाता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share