भाजपा कौशाम्बी

भाजपा कौशाम्बी Official Page of Bhartiya Janta Party - Kaushambi
(1)

02/06/2026

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब सुरक्षित भारत का नया संकल्प!🇮🇳

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता के बाद अब मोदी सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य है — भारत की सीमाओं को अभेद्य सुरक्षा कवच से सशक्त करना। पश्चिम बंगाल से गुजरात तक आधुनिक तकनीक, स्मार्ट निगरानी और मजबूत सुरक्षा ढांचे के माध्यम से मोदी सरकार ऐसा सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर रही है, जिसे भेदने की हिम्मत करने से पहले दुश्मन सौ बार सोचेगा।

क्योंकि यह नया भारत है— सतर्क भी है, सक्षम भी है और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित भी है।

01/06/2026

आसमान में गूंजा महादेव का नाम! IPL के फाइनल में जब आधुनिक तकनीक ने सनातन संस्कृति को प्रणाम किया, तो नजारा देखने लायक था।

ड्रोन शो के जरिए भगवान शिव का रूप साक्षात चमत्कार जैसा लगा।

हर-हर महादेव! 🙏

2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश की सरकार में योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अक्सर एक विशेष वर्ग तक सीमित दिखाई देता था। उस समय ...
01/06/2026

2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश की सरकार में योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अक्सर एक विशेष वर्ग तक सीमित दिखाई देता था। उस समय पीडीए की बात नहीं होती थी, बल्कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति अधिक चर्चा में रहती थी।

आज की सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र पर चलते हुए गरीब, किसान, युवा, महिला, पिछड़े, दलित और वंचित सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी मजबूत हुई है, जिससे आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।

नहीं चाहिए 2012 की वह काली रात,
नहीं चाहिए परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति।

2017 से जो विकास की धारा बह रही है, जो सुरक्षा और सुशासन मिल रहा है, उसे आगे भी जारी रखना है।

उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए योगी जी की जरूरत है।

यूपी अभी तक

भाजपा सरकार की आधुनिक सोच और डिजिटल विजन से हाईवे यात्रा और सुगम हो रही है।AI आधारित टोल कलेक्शन, निर्बाध आवागमन और ईंधन...
01/06/2026

भाजपा सरकार की आधुनिक सोच और डिजिटल विजन से हाईवे यात्रा और सुगम हो रही है।

AI आधारित टोल कलेक्शन, निर्बाध आवागमन और ईंधन बचत के साथ भारत आधुनिक भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

01/06/2026

निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक का सफर!💪

एक समय था जब हम हर छोटी-बड़ी चीज़ के लिए दूसरों पर निर्भर थे... लेकिन आज, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने देश की तस्वीर बदल दी है! 🇮🇳

आयातक (Importer) से निर्माता (Manufacturer) बनने का यह सफर हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

31/05/2026
बृहस्पतिवार की रात आई तेज आंधी एवं बारिश के दौरान विधानसभा सिराथू के ग्राम पंचायत पहाड़पुर निवासी श्री चन्द्रभान गौतम जी...
30/05/2026

बृहस्पतिवार की रात आई तेज आंधी एवं बारिश के दौरान विधानसभा सिराथू के ग्राम पंचायत पहाड़पुर निवासी श्री चन्द्रभान गौतम जी के दुःखद निधन की सूचना प्राप्त होने पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्या जी उनके आवास पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत ₹4 लाख (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का डेमो चेक उनके पुत्र को प्रदान किया गया। यद्यपि किसी प्रियजन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, किन्तु भाजपा सरकार की यह संवेदनशील पहल ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य करती है।

इस दुःखद घड़ी में भाजपा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू श्री योगेश कुमार गौड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री शीलू पाण्डेय जी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुफान सिंह यादव जी एवं तहसीलदार महोदय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🏻

#संकल्प_सेवा_सुशासन

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं क...
30/05/2026

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद सहारा बन रही है।

प्रदेश में अब तक 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारकों को मिला उपचार

#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष

यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित “12 साल विश्वास के, ...
28/05/2026

यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु आज जनपद कार्यालय मंझनपुर में भव्य #जिला_कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्या जी ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री कमलेश कुमार गौतम जी का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन प्राप्त हुआ, जिसने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष श्री शीलू पाण्डेय जी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का संकल्प लिया।

#12साल_विश्वास_के


#संगठन_से_राष्ट्रनिर्माण
#विकसितभारत
#जनकल्याण

Address

Manjhanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भाजपा कौशाम्बी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भाजपा कौशाम्बी:

Share