19/02/2025
*प्रेस विज्ञप्ति*
वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है:- मोहम्मद शफी
(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.डी. पी.आई.)
जयपुर, दिनांक 18/2/2025 को जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इण्डिया (राजस्थान) की और से वक्फ संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ वक्फ की सुरक्षा, समाज की सुरक्षा के नाम से एक विशाल जनसभा सम्पन्न हुई, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की सभा को सम्बोधित करते हुए एस. डी. पी.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार वक्फ जायदादो को हड़पने की साज़िश कर रही है, पहले सरकार ने जे०पी०सी का षडयंत्र किया फिर विपक्षी सांसदो के जे.पी.सी. में दिये गये डिसेंट नोट्स को खारिज कर दिया और अब सरकार बहुमत के बल पर यह कानून थोपने की कोशिश कर रही है। पार्टी इस कानून को रोकने लिए हर संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेगी और बिल वापस नहीं होने तक पूरे देश में अपना संघर्ष जारी रखेग़ी, सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी की पार्टी राष्ट्रीय महासचिव यास्मीन फारुकी ने कहा कि वक्फ जायदादें अल्लाह की जायदादें है और यह हमारे बुज़ुर्गों ने वक़्फ़ की थी इसमें सरकार की कोई दखल अंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सभा को सम्मोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने कहा कि यह बिल हमारी शरियत में दखल है और संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों पर हमला है, सरकार वक्फ जायदादों को हड़पने की जो साजिश कर रही है। उसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर शहाबुद्दीन, वीमेंस इंडिया मूवमेंट की राष्ट्रीय महासचिव अफ्शा अज़ीज़, वीमेंस इंडिया मूवमेंट की स्टेट प्रेसिडेंट फरीदा सय्यद एवम राजस्थान प्रभारी मेहरुन्निसा खान ने भी सम्बोधित किया एवं जयपुर जिला अध्यक्ष ज़फर अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और प्रोग्राम कन्वीनर सिकन्दर अली ने सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
भवदीय
ज़फर अहमद
ज़िला अध्यक्ष
SDPI जयपुर
9929087430