19/08/2026
गौसेवा के लिए एक सराहनीय पहल 🐄🙏
आज बाबा न्याराम दास गोशाला में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी के मार्गदर्शन में मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी द्वारा गौमाता के लिए 300 फीट लंबा, 100 फीट चौड़ा एवं 20 फीट ऊँचा विशाल शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
यह पहल गौसेवा, गौसंरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है। गौमाता को बेहतर एवं सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायी है।
इस पुनीत कार्य के लिए मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
गौसेवा—मानवता की सच्ची सेवा। 🙏🐄
#गौसेवा #गौसंरक्षण #बाबान्यारामदासगोशाला #रावनरबीरसिंह सेवापरमो_धर्मः