District Police Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur

District Police Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Police Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur, Government Organization, SP Office Manendragarh District/Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur, Manendragarh.

02/06/2026

28/05/2026

जिला - MCB थाना -झगड़ाखंडकार्यक्रम का नाम - साइबर सुरक्षा संवाद एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं  यातायात सुरक्षाकार्यक्...
25/05/2026

जिला - MCB
थाना -झगड़ाखंड
कार्यक्रम का नाम - साइबर सुरक्षा संवाद एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात सुरक्षा
कार्यक्रम स्थल साप्ताहिक बाजार नई लेदरी
कार्यक्रम प्रभारी थाना झगड़ाखंड, थाना के स्टाफ एवं अजय विश्वकर्मा साइबर वॉलिंटियर
सहभागियों की संख्या - करीब 300
विवरण - साइबर अपराध
में वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराते हुए इसके बचाव संबंध में जानकारी दी गई है। इसके आलावा यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी के साथ पालन करने हेतु अपील की गई!!

24/05/2026

कोतवाली पुलिस की सराहनीय पहल*
🔴भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ रोड पर भटक रहे मासूम बच्चे को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
🔴मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते सड़क पर रात मे भटक रहे रोते मासूम बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।
🔴पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एम.सी. बी.श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग व यातायात व्यवस्था बनाने हेतु विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं अपने स्टाफ के साथ भ्रमण पर थे कि भगत सिंह चौक के पास रोड पर 20.40बजे रोता हुआ नाबालिग बच्चा भटक रहा था. बच्चे को तत्काल खाई खजाना देकर दिलासा देकर पुलिस टीम के साथ अपने संरक्षण में लेकर थाने लाये ।
पूछताछ के दौरान बच्चा सदमे मे होने अपना नाम पत्ता बता नहीं पाया जिससे बालक के परिजनों की खोजबीन हेतु निकटवर्ती पुलिस थानों मे सूचना दी गई साथ ही 'पुलिस मिडिया' ग्रुप मे बच्चे की तस्वीर साझा की गई.मिडिया बधुओ द्वारा भी तत्काल उक्त फोटो प्रसारित कर खोजबीन मे सहयोग किया गया. परिणाम स्वरुप उक्त जानकारी गुम बालक के परिजनों को मिली और पुलिस से संपर्क किये तो बालक के थाना पर सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई. बालक उम्र कम होने के कारण अपने घर और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था.इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुवे सूचना मिलने के बाद बच्चों के दादी -दादा को थाने बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस को बालक नहीं मिलता तो उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गए।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने गुम बच्चे के दादा रामप्रसाद सोनी60वर्ष व दादी कुसुम सोनी 55वर्ष को सांत्वना देते हुवे समझाइश भी दिया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या लावारिस स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दादी अपने पोते को पाकर ख़ुशी के आँसू रोक नहीं पा रही थी.
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
इस अच्छे कार्य मे ti विवेक पाटले,hc सेन, hc प्रिन्स, co अमित गुप्ता, hc रवि,hc राकेश, co आजाद, co विजय यादव साक्षी बने.

Address

SP Office Manendragarh District/Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur
Manendragarh
497442

Telephone

+917771299042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Police Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Police Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur:

Share