20/05/2026
♂️ #मंदसौर: राज्यसभा सांसद निधि से तैयार 'निक्षय वाहन' का हुआ लोकार्पण, टी.बी. मुक्त भारत अभियान को मिलेगी गति...!
🔴 #मंदसौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टी.बी. मुक्त भारत' के सपने को साकार करने और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के आह्वान पर मंदसौर जिले में एक बड़ी पहल की गई है। बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित ने विशेष रूप से तैयार किए गए 'निक्षय वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उल्लेखनीय यह भी की इस अत्याधुनिक वाहन के लिए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने अपनी सांसद निधि से 6 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। लगभग 6.50 लाख रुपये की लागत से बने इस निक्षय वाहन में ऑन-बोर्ड एक्स-रे सहित कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह वाहन मंदसौर जिले के सभी 905 गाँवों के साथ-साथ जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी भ्रमण करेगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में टी.बी. की पहचान और इलाज आसान हो सकेगा।
लोकार्पण के इस खास मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक और जिला चिकित्सालय का स्टाफ भारी संख्या में मौजूद रहा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली। अवसर पर मंदसौर नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर द्वारा प्रदत्त राशि से टी.बी. मरीजों के पोषण के लिए 25 फूड बास्केट (आहार किट) भी वितरित की गईं।
वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा की टी.बी. को हराने के लिए जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। यह बीमारी लाइलाज नहीं है, बल्कि समय पर पहचान होने से इसका इलाज बेहद आसान है। जिला क्षय विभाग को प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचने के लिए इस वाहन की सख्त जरूरत थी, जिसे सांसद निधि से पूरा किया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में टी.बी. मुक्त भारत अभियान चलाया है, जिसमें मंदसौर जिला बेहतरीन कार्य कर रहा है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराना, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष नेपालसिंह सिसोदिया, महामंत्री शिवनारायण गुर्जर, पार्षदगण गोवर्धन कुमावत, कमलेश सिसोदिया, राकेश भावसार, श्रीमती गरिमा भाटी, भाजपा नेता महेंद्र परिहार, पप्पू सिंह, बंशी राठौर, राजेश गुर्जर उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी, निलेश गर्ग, राकेश शर्मा, डॉ. एम.एल. कश्यप सहित जिला क्षय केंद्र का पूरा स्टाफ उपस्थित रहे।