PRO Jansampark Mandla

PRO Jansampark Mandla PRO Jansampark Mandla, Government of Madhya Pradesh सूचना प्रसारण हेतु

07/09/2026

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के विभिन्न मॉड्यूल एवं देयकों के प्रस्तुतिकरण संबंधी प्रशिक्षण 10 सितंबर को

जिला कोषालय अधिकारी, कलेक्टर परिसर मंडला द्वारा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मॉड्यूल तथा देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं पारितीकरण से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण 10 सितंबर 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे तक जिला योजना भवन के सभा कक्ष, मंडला में आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रखा गया है।
प्रशिक्षण में समग्र आईडी अपडेट, एचआरएमआईएस मॉड्यूल में ईएसएस प्रोफाइल अपडेट, असफल ई-भुगतान लेन-देन, एनपीएस मिसिंग वाउचर, मिसिंग चालान, कर्मचारी कोड निर्माण तथा आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं पारितीकरण से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी। जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आदेशित करने का अनुरोध किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जिला चिकित्सालय मंडलाएनक्यूएएस असेसमेंट में 86.17 प्रतिशत अंक हासिल कर हुआ क्वालीफ...
07/09/2026

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जिला चिकित्सालय मंडला
एनक्यूएएस असेसमेंट में 86.17 प्रतिशत अंक हासिल कर हुआ क्वालीफाई

जिला चिकित्सालय मंडला ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के असेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भारत सरकार एवं नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर द्वारा 6 सितंबर को जारी परिणाम में जिला चिकित्सालय मंडला को क्वालीफाई घोषित किया गया है।
जिला चिकित्सालय का नेशनल असेसमेंट 20 से 22 अगस्त 2026 तक महाराष्ट्र के डॉ. गोपाल दास कदम, छत्तीसगढ़ के डॉ. विक्रम शर्मा एवं हिमाचल प्रदेश की श्रीमती सरिता देवी शर्मा की टीम द्वारा किया गया। असेसमेंट के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, सेवाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, जैविक कचरा प्रबंधन, मरीजों के अधिकार, क्लिनिकल सेवाओं, सपोर्टिंग सेवाओं एवं क्वालिटी मैनेजमेंट सहित विभिन्न मानकों का विस्तृत परीक्षण किया गया। टीम द्वारा चिकित्सालय का भौतिक निरीक्षण करने के साथ मरीजों एवं उनके परिजनों से फीडबैक भी लिया गया।
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय सिंह धुर्वे ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएएस के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी सर्टिफिकेशन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर, सुरक्षित, सुलभ एवं स्वच्छ संक्रमणमुक्त वातावरण में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
असेसमेंट के लिए जिला चिकित्सालय के 19 विभागों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकसित किया गया। इनमें ओपीडी, आईपीडी, फार्मेसी, पैथोलॉजी, ब्लड सेंटर, रेडियोलॉजी, आकस्मिक चिकित्सा विभाग, आईसीयू, मैटरनिटी वार्ड, पीपीसी, मेजर ओटी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, शिशु रोग ओपीडी एवं वार्ड, एनआरसी, एसएनसीयू, लेबर रूम तथा गायनिक ओटी सहित अन्य विभाग शामिल रहे।
असेसमेंट के दौरान टीम ने चिकित्सालय में मरीजों की आवाजाही, बढ़ते मरीज भार, उपचार प्रबंधन एवं आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दिए गए सुधारात्मक सुझावों पर तत्काल अमल किया गया।
इस उपलब्धि में जिला क्वालिटी नोडल डॉ. प्रवीण उइके, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, क्वालिटी टीम, सपोर्ट स्टाफ, सफाई मित्रों, सुरक्षा कर्मियों तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्वालिटी मेंटर श्री शरद मेश्राम सहित पूरी टीम के समन्वित एवं निरंतर प्रयासों से जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के मानकों पर खरा उतरने में सफलता मिली।
एनक्यूएएस प्रमाणन के बाद जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं नियमित व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार को और गति मिलने की उम्मीद है, जिससे जिले के मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

07/09/2026
माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजितघर-घर विराजेंगे माटी के गणेश, विसर्जन के बाद गमले में लगाएं पौधा मध्यप्रदेश के मुख्...
07/09/2026

माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजित
घर-घर विराजेंगे माटी के गणेश, विसर्जन के बाद गमले में लगाएं पौधा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण शुद्धता के उद्देश्य से जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में विकासखंड स्तरीय “माटी गणेश सिद्ध गणेश” कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण नर्मदा समग्र के संभाग समन्वयक नीलेश कटारे द्वारा दिया गया।
कार्यशाला की प्रस्तावना एवं उद्देश्य जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने रखा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी, तालाब या अन्य जलस्त्रोतों में करने के स्थान पर अपने घर के गमले में करें। प्रतिमा के विसर्जन के पश्चात उसी गमले में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें। इस पहल के माध्यम से गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए “माटी के गणेश-गमले में विसर्जन-पौधारोपण” का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

बरसात में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, सावधानी जरूरी बरसात के मौसम में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इ...
07/09/2026

बरसात में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, सावधानी जरूरी

बरसात के मौसम में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जिले के जनसमुदाय के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है।
सीएमएचओ ने बताया कि बारिश के दौरान दूषित पानी और अस्वच्छता के कारण दस्त, उल्टी-दस्त, पेचिस, पेट दर्द, डायरिया, पीलिया, टायफाइड एवं बुखार जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी उबालकर, फिल्टर अथवा आरओ का पानी या हैंडपंप का पानी छानकर ही पिएं। कुएं, नदी, नाला, पोखर और झील का पानी बिना शुद्ध किए न पिएं। पानी का क्लोरीनेशन करने के बाद ही उपयोग करें। सड़ी-गली सब्जियाँ, फल एवं बासी भोजन से बचें। खाद्य पदार्थों को छूने और भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।

मलेरिया, डेंगू से बचाव जरूरी

बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया एवं फायलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और गड्ढों को भर दें। पुराने टायर, कबाड़, कूलर एवं पानी की टंकियों में पानी जमा न होने दें तथा कूलर और टंकी का पानी नियमित रूप से खाली करें। मच्छरों से बचाव के लिए रात में मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तथा क्रीम, क्वाइल और रिपेलेंट जैसे साधनों का उपयोग करें। शाम के समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बुखार आने पर तत्काल खून की जांच कराएं। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है, जबकि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर से फैलता है। चिकिनगुनिया में तेज बुखार के साथ शरीर एवं जोड़ों में अत्यधिक दर्द तथा चकत्ते हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि उल्टी-दस्त अथवा बुखार जैसे लक्षण होने पर स्वयं उपचार न करें, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लें। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी खून की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। दस्त की स्थिति में ओआरएस घोल एवं पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

07/09/2026

LIVE: Hon’ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav participates in the session on ‘Investment Destination: Madhya Pradesh’ at the Dubai World Trade Centre, Dubai.

07/09/2026

दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा में राहत

मंडला, 7 सितम्बर 2026
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्री-मैट्रिक के आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से प्रारंभ है। पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
संस्थाओं द्वारा आवेदनों के सत्यापन की अंतिम तिथि प्री-मैट्रिक के लिए 15 अक्टूबर 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास के लिए 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थान से आवेदन का सत्यापन कराने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

07/09/2026
07/09/2026

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav said the state will prioritise passenger safety and green mobility while developing modern and sustainable transport infrastructure.

Address

जिला पंचायत के पास हनुमान मंदिर गली
Mandla
481662

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Mandla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Mandla:

Shortcuts

Share