मंडला पुलिस

मंडला पुलिस Commitment to security

थाना कोतवाली एवं महाराजपुर पुलिस द्वारा होटल एवं लॉज की सघन चैकिंग, सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण जारीपुलिस अधीक्षक मंड...
12/05/2026

थाना कोतवाली एवं महाराजपुर पुलिस द्वारा होटल एवं लॉज की सघन चैकिंग, सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण जारी

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु होटल, लॉज की लगातार चैकिंग एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न होटल, लॉज में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। होटल चैकिंग के दौरान संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना वैध पहचान पत्र (जिसमें स्पष्ट चेहरा समझ आए)के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही होटल रजिस्टर में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं पहचान संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करने हेतु समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा होटल संचालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

#डीजीपी_मध्य_प्रदेश
Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Mandla CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police

घाटों, सार्वजनिक स्थलों पर मंडला पुलिस की सघन गश्त एवं चेकिंगड्रोन निगरानी, अस्का लाइट और पुलिस गश्त से मंडला पुलिस अपरा...
12/05/2026

घाटों, सार्वजनिक स्थलों पर मंडला पुलिस की सघन गश्त एवं चेकिंग

ड्रोन निगरानी, अस्का लाइट और पुलिस गश्त से मंडला पुलिस अपराध रोकथाम में सक्रिय

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा एवं निगरानी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख घाटों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम के समय शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा माहिष्मती घाट, रपटा घाट, नाव घाट, जेल घाट, रंगरेज घाट, किला घाट, गऊ घाट, संगम घाट, कुंभ घाट, दादा धनीराम घाट एवं सहस्त्रधारा घाट सहित प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, अनावश्यक रूप से घूमने वाले तत्वों एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रात्रिकालीन निगरानी को और प्रभावी बनाने हेतु नाइट विजन ड्रोन एवं उच्च क्षमता वाली पोर्टेबल अस्का लाइट (इनफ्लेटेबल टॉवर लाइट) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे अंधेरे एवं सुनसान क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

मंडला पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police PRO Jansampark Mandla

मंडला पुलिस की पहल — बस ऑपरेटरों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया जागरूकपुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर...
12/05/2026

मंडला पुलिस की पहल — बस ऑपरेटरों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा जिले में यातायात जागरूकता एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास* किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 11.05.2026 को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर, जिला मंडला में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न बस ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक में अली रोडवेज, नंदन ट्रेवल्स, कैलाश ट्रेवल्स, कौशल ट्रेवल्स, चौरसिया ट्रेवल्स, अमानी ट्रेवल्स, पी.सी. जैसवाल, विजयंता ट्रेवल्स, साईराम ट्रेवल्स, राईराम ट्रेवल्स एवं खेरावाली ट्रेवल्स के संचालकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान बस संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्री वाहनों का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने, बसों का निर्धारित स्थानों पर ही संचालन एवं पार्किंग करने, ओवरलोडिंग से बचने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेज, वाहन फिटनेस एवं यात्री सुरक्षा संबंधी सावधानियों का विशेष ध्यान रखने हेतु भी समझाइश दी गई।

मंडला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जागरूकता एवं समन्वयात्मक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Mandla CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police

🚨 नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा थाना महाराजपुर पहुंचकर थाना परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं ...
10/05/2026

🚨 नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा थाना महाराजपुर पहुंचकर थाना परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Mandla Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police मंडला पुलिस मंडला पुलिस Collector Office Mandla

नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर CCTV यूनिट, डायल-112, नक्सल सेल, फि...
09/05/2026

नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर CCTV यूनिट, डायल-112, नक्सल सेल, फिंगर प्रिंट एवं FSL शाखा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पुलिस लाइन स्थित आर्मोरी, वाहन शाखा, स्टोर एवं वेलफेयर सुविधाओं जैसे...
09/05/2026

नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पुलिस लाइन स्थित आर्मोरी, वाहन शाखा, स्टोर एवं वेलफेयर सुविधाओं जैसे कैंटीन, जिम, बैडमिंटन हॉल, लर्निंग सेंटर, टेनिस कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस सतर्क, शहर में शाम की गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान जारीनवागत...
09/05/2026

नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस सतर्क, शहर में शाम की गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान जारी

नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतु मंडला पुलिस द्वारा लगातार शाम के समय गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव रोड में विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ करते हुए वाहनों में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा अवैध सामग्री की जांच की गई।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर के प्रमुख घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार शाम के समय भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा माहिष्मती घाट, रपटा घाट, नाव घाट, जेल घाट, रंगरेज घाट, किला घाट, गऊ घाट, संगम घाट, कुंभ घाट, दादा धनीराम घाट एवं सहस्त्रधारा घाट सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, अनावश्यक रूप से घूमने वाले तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।


Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police

आज दिनांक 05/05/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में श्री राजेश रघुवंशी  द्वारा पुलिस अधीक्षक, मंडला के रूप में विधि...
05/05/2026

आज दिनांक 05/05/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मंडला के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया।
पदभार ग्रहण उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा सहित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज, एसडीओपी निवास श्री पी.एस. वालरे, डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी,कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे महाराजपुर थाना प्रभारी क्रांति कुमार ब्रह्मे, एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण के पश्चात नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की औपचारिक बैठक ली गई। उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य-प्रणाली एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, NDPS/अवैध गतिविधियों पर सख्ती, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशीलता, ऑपरेशन मुस्कान को प्रभावी बनाने, जनसुनवाई में त्वरित निराकरण तथा सामुदायिक पुलिसिंग व बीट प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी स्थापना बढ़ाने, पुलिस बल के स्वास्थ्य हेतु हेल्थ कार्ड बनवाने तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।
#मंडला_पुलिस

Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Mandla CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police मंडला पुलिस Collector Office Mandla

पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजत सकलेचा के जिला मंडला से जिला छतरपुर स्थानांतरण के अवसर पर गरिमा...
05/05/2026

पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजत सकलेचा के जिला मंडला से जिला छतरपुर स्थानांतरण के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह सादगीपूर्ण रूप से
आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री सकलेचा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण किया गया।
मंडला जिले में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं सामुदायिक पुलिसिंग में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा,
एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा,
एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी,
एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज,
एसडीओपी निवास श्री पी.एस. वालरे,
रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

🪷🌷मंडला पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸🌷
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police PRO Jansampark Mandla मंडला पुलिस

Address

Mandla
481661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मंडला पुलिस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share