01/08/2026
⚡ हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, जनआवाज़ और निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम ⚡
पांगी घाटीवासियों के लिए सुखद समाचार!
✅ ईएसडी सच (ESD Sach) के अंतर्गत आने वाले सभी 34 वितरण ट्रांसफार्मरों (DTRs) को 11 केवी थिरोट–किलाड़ फीडर के माध्यम से सफलतापूर्वक विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया गया है।
✅ ईएसडी किलाड़ (ESD Killar) के शेष 44 वितरण ट्रांसफार्मरों (DTRs) को साच पावर हाउस की 2×45 किलोवाट क्षमता वाली मशीन संख्या–1 के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
⚡ अब विद्युत मंडल पांगी घाटी (ED PVED Killar) के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
🎉 आज पांगी घाटी के सभी क्षेत्रों में 100% निर्बाध, निरंतर एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है।
जनहित सर्वोपरि — पांगी की जनता के हितों की रक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारा संकल्प है।