Arun kumar official

Arun kumar official FOUNDER & PRESIDENT OF MATA BHAMBHORI YUVA MORCHA

03/04/2026

ईशान भारद्वाज की शानदार गायकी ने जोगिंदर नगर को बना दिया एक यादगार महफ़िल, जहां हर दिल ने साथ में झूमकर लुत्फ उठाया Ishant Bhardwaj - Folk Singer

समस्त जोगिंदरनगर वासियों को राज्यस्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदरनगर 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
01/04/2026

समस्त जोगिंदरनगर वासियों को राज्यस्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदरनगर 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐

31/03/2026

आज बल्ही श्मशान घाट का निरीक्षण किया गया। खड्डी पंचायत में बनी संस्था माता भंभोरी युवा मोर्चा के युवाओं तथा गांववासियों के सहयोग से यहाँ बेहतरीन रेन शेड का निर्माण किया गया है।

साथ ही, सांसद निधि (MP Head) से स्वीकृत ₹1 लाख की राशि से श्मशान घाट में बेड शेड का समुचित निर्माण करवाया गया। इसके अतिरिक्त ₹75,000 की राशि से रेन शेड को और मजबूत व विस्तृत किया गया है। एक विश्राम स्थल (डोर/रूम) में भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

यह 75000 रुपये की राशि DC मंडी द्वारा पंचायत के माध्यम से स्वीकृत हुई थी। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था, जिसने सराहनीय कार्य किया।

हम इस सेवा कार्य में जुड़े सभी साथियों, समिति के सदस्यों और गांववासियों का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। 🙏

30/03/2026
भंभोरी माता मंदिर परिसर और भंभोरी सड़क मार्ग पर लगे युवा मोर्चा के सभी बोर्डों पर पेंट का कार्य करवाया गया। पहले इन बोर्...
28/03/2026

भंभोरी माता मंदिर परिसर और भंभोरी सड़क मार्ग पर लगे युवा मोर्चा के सभी बोर्डों पर पेंट का कार्य करवाया गया।

पहले इन बोर्डों की पिछली तरफ जंग लग चुकी थी, जिससे इनके खराब होने का खतरा था।हमने इसी को ध्यान में रखते हुए बैक साइड पर विशेष रूप से पेंट करवाया,ताकि बोर्ड लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बने रहें।

साथ ही सभी बोर्डों पर आवश्यक चेतावनी संदेश भी लिखवाए गए, जिससे आम जनता को जागरूक किया जा सके।

जय माता दी 🚩🙏

28/03/2026

खुडडी से प्राइमरी स्कूल तक जाने वाली सड़क का डंगा पिछली बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, हमने स्वयं बीडीओ कार्यालय जाकर इस कार्य को सूची में शामिल करवाया, ताकि आने वाली बरसात में सड़क को किसी प्रकार का खतरा न हो।

इस संबंध में मैंने बीडीओ साहब से बात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए खुडडी पंचायत के सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

पंचायत सचिव महोदय से विनम्र निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करवाया जाए, ताकि स्कूल के छोटे छोटे बच्चो और आम जनता को राहत मिल सके।

गारह -गलू टू धोन स्कूल सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों का चलना मुश...
27/03/2026

गारह -गलू टू धोन स्कूल सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। ड्राइवरों और आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खुडडी से लेकर पूरे क्षेत्र में सड़क व्यवस्था बदहाल है, लेकिन PWD प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आखिर कब तक लोग इस समस्या से जूझते रहेंगे?

अब समय आ गया है कि सिर्फ वाहवाही नहीं, बल्कि असली विकास के आधार पर नेताओं का सम्मान किया जाए। जनता को बेहतर सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।

जो नेताओ की वाहवाही में लगे होते है कहा है वो लोग आज जो अपने क्षेत्र के लिए आवाज़ तक नहीं उठा पा रहे है दलदल की राजनीति से उपर उठकर अपनी पंचायत के विकास के लिए आवाज उठाओ क्या उन लोगो की राजनीति शिर्फ अपने तक ही है जनता और सार्वजनिक कार्यो के लिए उनकी चुपी क्या सदेश दे रही है,उसी नेता की वाहवाही करो जो विकाश करे जनता हित कि बात करो क्षेत्र के विकास की बात करो
Prakash Rana MLA Vikramaditya Singh Sukhvinder Singh Sukhu Jiwan Thakur

भंभोरी धार में स्थित माँ भंभोरी माता मंदिर का मनमोहक दृश्य चारों ओर फैली हरी-भरी वादियों के बीच अत्यंत दिव्य और आकर्षक प...
27/03/2026

भंभोरी धार में स्थित माँ भंभोरी माता मंदिर का मनमोहक दृश्य चारों ओर फैली हरी-भरी वादियों के बीच अत्यंत दिव्य और आकर्षक प्रतीत होता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण हर श्रद्धालु के मन को सुकून और भक्ति से भर देता है।

माँ भंभोरी की असीम कृपा से यह पावन धाम श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।
जय माता दी 🙏

आज माँ चतुरभुजा का पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनकी कृपा से मन शांति और भक्ति से भर गया।जय माता दी 🙏
26/03/2026

आज माँ चतुरभुजा का पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनकी कृपा से मन शांति और भक्ति से भर गया।
जय माता दी 🙏

Address

Joginder Nager
Mandi
176126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun kumar official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Arun kumar official:

Share

Category