उड़ता हिमाचल an Anti Drug Revolution

  • Home
  • India
  • Mandi
  • उड़ता हिमाचल an Anti Drug Revolution

उड़ता हिमाचल an Anti Drug Revolution An Anti Drug Revolution

03/06/2026

पाकिस्तान से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई, ‘चिट्टा नेटवर्क’ की जांच में बड़ा खुलासा, नशा लाने की कोशिश में था तस्कर

राजधानी में चिट्टा और आइस (मेथामफेटामाइन) की बरामदगी से शुरू हुई जांच ने अब एक ऐसे कथित सप्लायर तक पुलिस को पहुंचा दिया है, जिसके खिलाफ पहले पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी की कोशिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। शिमला पुलिस ने पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किए गए समर सिंह उर्फ टाइगर को इस नेटवर्क का प्रमुख सप्लायर बताया है। पुलिस के अनुसार, 29 मई को ढली चौक के समीप एक मकान में छापेमारी के दौरान 19 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक के कब्जे से करीब 65 ग्राम चिट्टा और 20 ग्राम आइस बरामद की गई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस का कहना है कि समर के कब्जे से लगभग 131 ग्राम हेरोइन, 27 ग्राम आइस और 60,400 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में कुल 196 ग्राम हेरोइन, 47 ग्राम आइस और 60,400 रुपए की नकदी बरामद हो चुकी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि ढली मामले की जांच के दौरान बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए पुलिस टीम ने एक महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, समर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। इनमें फाजिल्का में तीन किलो 610 ग्राम हेरोइन और 200 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला, जेल से संचालित कथित ड्रग नेटवर्क की ड्रग मनी को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने में सहयोग का मामला, फिरोजपुर में 100 ग्राम हेरोइन बरामदगी और मोहाली में हेरोइन, हथियार व कारतूस बरामदगी से जुड़ा मामला शामिल है।
नशा तस्करी का खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि समर सिंह का नाम पहले भी कई बड़े मादक पदार्थ मे शामिल था

27/05/2026

समय का चक्र निरंतर घूमता रहता है।

27/05/2026

इस कंपनी के काम ही ऐसे है
बिलासपुर से भराड़ी घाट जो शिमला मटौर फोरलेन बन रहा है उसमें भी बहुत धूल उड़ती है और ये कंपनी वाले नाममात्र पानी वो भी कुछ ही जगह में डाल के निकल जाते है जैसे अधिकारियों के साथ इनकी सेटिंग हो !!

24/05/2026

मंडी जिला के भरोन पंचायत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बडोग (भरोन पंचायत) में सरकारी सीमेंट की लगभग 250 से 300 बोरियां कई सालों बाहर खुले में पड़ी पड़ी पत्थर बन चुकी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सीमेंट किसी भी विकास कार्य में इस्तेमाल नहीं हो पाया, जबकि जिस स्कूल परिसर में इसे रखा गया है।सबसे अधिक हैरानी वाली बात तो ये है इस पाठशाला की दीवारों पे आज तक प्लास्टर नहीं हो पाया और उसी पाठशाला मे लगभग 250 बैग सीमेंट पथर बन गया।सरकारी संपत्ति और जनता के पैसे की इस कदर बर्बादी बेहद चिंताजनक है। #आखिर_इस_भारी_लापरवाही_का_जिम्मेदार_कौन_है?
सरकार और संबंधित प्रशासन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।समस्त भरोन पंचायत से विनम्र निवेदन:आज की जनता पूरी तरह जागरूक है और अपने अधिकारों को अच्छे से समझती है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकारी सामान और विकास कार्यों के साथ ऐसा खिलवाड़ करने वाले गैर-जिम्मेदार लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें। साथ ही, प्रशासन से इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करें ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
हमें मिली एक सूचना के अनुसार इस मामले में पंचायत के ही किसी पूर्व प्रधान का नाम सामने आ रहा है।
जनता के इस अमूल्य धन की बर्बादी के पीछे किसका हाथ है ये तो जांच के बाद ही सामने आयेगा ।
जैसे ही यह मामला हमारे समक्ष आया तो हमने संबंधित विभाग को इसकी लिखित शिकायत दे दी है और विभाग ने हमें पूर्णतः भरोसा दिलाया है कि इस तरह सरकारी धन और सरकारी समान को बर्बाद करने वाले के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
शीघ्र ही प्रशासन की टीम वहां पहुंचेगी।
कमेंट सेक्शन में आप निर्माणाधीन स्कूल का फोटो भी देख सकते है

21/05/2026

एक देश व्यापी आंदोलन / एक गम्भीर चिंतन दवाईयों की पेकिंग पर लिखे जाने वाले MRP के कंट्रोल (Maximum Retail Price) पर भी होना चाहिये -
कई बार दवा का एक पत्ता 100 रुपये का होता है और उस पर MRP 360 रुपये लिखा गया होता है -
कोई इंजेक्शन 1200 का होता है और MRP 9000 होता है !
कोई केनुला 20 रुपये का होता है और MRP 90 रुपये लिखा होता है,20- 25 रुपये के दस्ताने/ ग्लब्ज पर 85 रुपये MRP लिखा होता है!
और सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि बेचने वाले बड़ी ही शान से MRP दिखाकर ही दवा या समान मरीज़ को बेचते आये हैं फ़िर चाहे मुनाफ़ा 10 प्रतिशत हो या 200 प्रतिशत -
लंबी और गम्भीर बीमारियों के ईलाज कराते कराते अभिभावकों की ज़मीनें बिक जाती हैं और उम्र भर के लिये कर्जदार हो जाते हैं -
दवा कम्पनियाँ रातों रात देखते देखते अरबपति हो जाती हैं और बेचने वाले भी मोटा मुनाफ़ा कमाते फल फ़ूल रहे हैं-

बड़े बड़े ऑपरेशन के सामानों, ऑर्थो के मेटल, घुटनों के सामान, कार्डियो के स्टेंट, पेस् मेकर, महँगी केंसर की दवाइयाँ, आँखों के लेंस, सर्जिकल आइटम्स, कान की मशीनें, इत्यादि पर मूल्य निर्धारण पारदर्शिता के साथ ही होना चाहिये -
एक ही दवा के MRP में अलग अलग कम्पनियां अपने अपने हिसाब से बेहिसाब फ़र्क कर मनमर्ज़ी से MRP लिखती हैं -
कौन इसे कंट्रोल करता है कुछ मालूम नहीं, इसका मुनाफ़ा किसे जाता है कोई ख़बर नहीं-
आमजन रेट में फ़र्क देख कर ठगे से रह जाते हैं और इसी वज़ह से सस्ता ढूँढते ढूँढते ऑन- लाइन दवा खरीद का रास्ता अपनाते हैं-
सोच का विषय है-
#एकदेश #एकटैक्स वाले जीएसटी की तरह ही
#एकदेश, #एकदवाई, #एकमूल्य निर्धारित होना चाहिए फिर मरीज़ चाहे एक दुकान से दवा ले, दूसरी से या फिर ऑन-लाइन !!!

MRP लिखने वाले बेलगाम नहीं होने चाहिये, इस पर सरकारों की मजबूत पकड़ होनी चाहिये -

डॉ रमेश
शिमला

सुंदरनगर में पीलिया का प्रकोप, 12 लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं
20/05/2026

सुंदरनगर में पीलिया का प्रकोप, 12 लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं

PMO India
19/05/2026

PMO India

बल्ह - गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट ने उड़ाई भाजपा की नींद।भाजपा के गले की फांस बनी गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट।बल्ह की र...
18/05/2026

बल्ह - गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट ने उड़ाई भाजपा की नींद।
भाजपा के गले की फांस बनी गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट।
बल्ह की राजनीति में अचानक हुए फेर बदल ने पूरी बल्ह भाजपा की नींद हराम कर दी है । कल आए नगर परिषद चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले है और बल्ह भाजपा के लिए चिंता का विषय है। नगर परिषद नेरचौक और रिवालसर में भाजपा 1-1 सीट पर सिमट गई और कांग्रेस की जीत से मानो पार्टी को संजीवनी मिल गई हो।
गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट में भाजपा ने कांग्रेस के ही 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पदाधिकारी पंकज शर्मा को भाजपा में शामिल कर टिकट दे दिया जिससे भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता बल्ह विधायक के खासम खास अनिल डिम्पल सैनी ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए निर्दलीय ताल ठोक दी है।
कांग्रेस ने मौके का फायदा उठाते हुए एक ऐसे जाने माने चेहरे जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है जो पूरे बल्ह में कालू के नाम से प्रसिद्ध है और बल्ह में उनका व उनके पिता जी रवि सिंह चंदेल जो बल्ह की चण्डयाल पंचायत के लगातार प्रधान व उपप्रधान पद पर ही काबिज रहे है अच्छा प्रभाव माना जाता है। जितेंद्र सिंह उर्फ कालू व उनके पिता रवि सिंह चंदेल का सबसे अधिक प्रभाव बल्ह की भड़याल, चंडियाल,टिककर कलां, गोडा गागल,सकरोहा, रिगड,केहड़ व नलसर पंचायत में है।
सूत्रों की माने तो बल्ह भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पंकज शर्मा को टिकट दिए जाने से नाखुश है जिससे पूरे मंडल में फूट पड़ चुकी है। बल्ह भाजपा के कुछ पदाधिकारी अनिल सैनी के साथ मैदान में प्रचार करते दिखाई दे रहे है।
गोडा गागल 24 जिला परिषद सीट के ताजा हालात की बात करे तो जितेंद्र सिंह ने अलग ही माहौल बना रखा और डोर टू डोर प्रचार में लगे है पिछले कल राजगढ़ की रिगड व केहड पंचायत में लगभग 50 महिलाएं व 50 युवक दिन भर प्रचार करते नजर आए पूरे इलाके सबसे अधिक चर्चा जितेंद्र सिंह(कालू) की हो रही है और उन्हें जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।
गली, मोहल्लों की चर्चाओं की बात करे तो यह सुनने में आ रहा है कि अनिल सैनी और जितेंद्र सिंह के बीच में ही जीत की जंग होगी। फिलहाल जितेंद्र सिंह (कालू) प्रचार में सबसे आगे निकलते दिखाई दे रहे।
कुछ चर्चाओं की बात करे तो लोग यह गुफ्तगू करते भी नजर आ रहे है जब सीट ओपन थी तो अनिल डिम्पल सैनी को चुनाव के लिए नहीं खड़े होना चाहिए था।
कुल मिला के देखा जाए तो जितेंद्र सिंह के लिए किस्मत के दरवाजे खुलते नजर आ रहे है।
बल्ह की जिला परिषद की अन्य सीटों के बात करे तो बेहल 25 सीट भी फसती नजर आ रही है वहां से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र ठाकुर उर्फ सुरेश को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है
आखिर में ऊंट किस ओर पलटेगा ये तो समय बताएगा ।

13/05/2026

उड़ता हिमाचल an Anti Drug Revolution टीम का एक सदस्य जिला परिषद का चुनाव लड़ रहा है और उसका सर्व प्रथम उद्देश्य ही चिट्ठे जैसे महामारी को खत्म करना है क्या हमें उसके प्रचार में एक पोस्ट डालनी चाहिए?

Address

Mandi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उड़ता हिमाचल an Anti Drug Revolution posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category