21/06/2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के शुभ अवसर पर मंडी डाक मंडल के कर्मचारियों ने माता भीमाकाली मंदिर परिसर में स्थित उद्यान में योगाभ्यास किया। यह आयोजन प्रातःकाल प्रारंभ किया गया, जिसमें योग गुरु श्री हितेंद्र सैनी द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास करवाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने योग के विभिन्न पहलुओं को समझा और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 45 व्यक्ति उपस्थित रहे।