Foresters' Welfare Association- Mandi

Foresters' Welfare Association- Mandi Foresters Welfare Association-Mandi is the Association of all the Forest Guard and Block officers of Mandi circle.

its motive is to raise voices for the welfare of Foresters and Forest. •संघे शक्ति कलियुगे•

इस सप्ताह में वन बीट अपर चौतड़ा व लोअर चौतड़ा में जंगलों में लगने वाली आग की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया l इस उप...
23/01/2026

इस सप्ताह में वन बीट अपर चौतड़ा व लोअर चौतड़ा में जंगलों में लगने वाली आग की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया l इस उपलक्ष पर वन बीट अधिकारी व वन मित्र मौजूद रहे l
ग्राम पंचायत पसल, ग्राम पंचायत टिकरी मुशैहरा,ग्राम पंचायत भरयाड़ा, व महिला मंडल चकली में बैठकें करके लोगों को जागरूक किया व भरयाडा पंचयात की महिला मंडल चकली के द्वारा राजीव गाँधी वन सवर्धन योजना के तहत वर्ष 2026-27 में पौधरोपण हेतु जगह जो नियुक्त की गई हैं उसकी पैमाइश व निरिक्षण किया गया l

हमारी मांगे पूरी होंगी हमें अपने नेतृत्व पर गर्व हैं lNGO राज्य अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर जिंदाबाद
20/07/2025

हमारी मांगे पूरी होंगी हमें अपने नेतृत्व पर गर्व हैं l
NGO राज्य अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर जिंदाबाद

14/03/2023
*प्रेस नोट*आज दिनांक 13 मार्च 2022 को टिक्कन वन परिक्षेत्र के द्वारा एक जागरूकता व सम्मान समारोह का आयोजन "पुरानी सौह" न...
14/03/2023

*प्रेस नोट*
आज दिनांक 13 मार्च 2022 को टिक्कन वन परिक्षेत्र के द्वारा एक जागरूकता व सम्मान समारोह का आयोजन "पुरानी सौह" नामक स्थान पर किया गया। जिसमें वन मण्डलाधिकारी जोगिंदर नगर व सहायक वन संरक्षक जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों में वनों के प्रति जागरूकता लाना था। वनों को वन अग्नि से होने वाले नुकसान समझाना व उनसे बढ़ चढ़ कर अपने इस धरोहर को बचाने के लिए एकजुटता से आगे लाने के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम अपने आप में पहला ऐसा कार्यक्रम था जहां पहली बार रेंज स्तर पर विभिन्न-2 क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे महिला मण्डल, युवक मण्डल, गांव कमेटी व व्यक्तिगत रूप से कार्य कर रहे लोगों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पहले कभी रेंज स्तर पर इस तरह लोगों को समान्नित नहीं किया गया था। यह पहल इसलिए की गयी कि लोगों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए प्रशंसा मिले जिसे देख उनके आसपास के लोग जो किसी तरह वनों के रक्षण, संरक्षण व संवर्धन में आगे नहीं आते हैं, वे भी बढ़ चढ़ कर अपनी धरोहर बचाने के लिये आगे आएं।

कार्यक्रम में कई ऐसी महिला मण्डल व गांव कमेटी को सम्मानित किया गया जिन्होंने वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए पूरे गांव को संगठित कर रात दिन मशक्कत की थी। जिन्होंने वनों के प्रबंधन जैसे कौन सा जंगल कितने वर्ष के लिए बालन व पत्तियां लाने के लिये प्रतिबंधित करना है और कब उसे सही समय पर खोलकर दूसरे जंगल को प्रतिबंधित करना है आदि प्रबंधन के कामों में अहम रोल निभाया है व वर्तमान में भी निभा रहे हैं।

इनमें गांव कमेटी बरधान, गांव कमेटी ग्रामन, महिला मंडल लचकण्डी, महिला मण्डल चेलिंग, महिला मंडल कढियान गांव सचान, रनगाण, चेलिंग, करशेहड़, मधुराण, लटराण, धरयान, युवक मण्डल खरयाण, युवक मण्डल बड़ी बजगान आदि शामिल रहे।

व्यक्तिगत रूप से जो वन अग्नि से वनों से बचाने में आगे रहे उनमें विजय कुमार (दग्वानधार), राम लाल (ब्रालँग), दशम राम (टिककर), बामन देव (झगड़कूट) सोहन लाल (आहलंग), सत्य प्रकाश (धमच्यान), राम लाल, धमच्यान, बबलू व विकी (धमच्यान) शामिल रहे।

चुहार घाटी के सुधार क्षेत्र से संबंध रखते राम लाल निवासी घघटियान को उनके द्वारा अपने ही घर पर तयार की जा रही अखरोट की नर्सरी और फिर उन्ही पेड़ों को अपनी धर्मपत्नी के साथ जंगलों में एक वन मित्र बनकर रोपने जैसे उत्तम कार्यों के लिए समान्नित किया गया। इनके द्वारा अब तक हजारों पौधे जंगलों व घटासनी-बरोट रोड के साथ-2 रोपे गए हैं।

कार्यक्रम में इसके अलावा विभाग के साथ जुड़कर कार्य कर रहे कुछ अन्य लोगों को भी समान्नित किया गया जो न केवल नर्सरी अपितु फील्ड में विभिन्न तरह की समस्याओं से लड़ने में वन रक्षकों के साथ अपना सर्वस्व बलिदान देते हैं। जिनमें गोविंद गांव धमच्यान, खिरामनी गांव लिखट व श्याम चंद गांव हुरंग शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में आये ACF JNR व DFO JNR ने अपने-2 विचारों से सभी जनता को जागरूक किया। वन मण्डलाधिकारी जी ने राजस्थान के विश्नोई समुदाय व उत्तराखंड के चिपको आंदोलन की ओर ध्यान ले जाते हुए लोगों से जंगलों के रक्षण संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को एकजुट होकर चलने के लिए प्रेरित किया व अंत में इसी संकल्प के साथ सभी से विदा ली।

।।जय हिन्द।।
11/09/2022

।।जय हिन्द।।

28/03/2022

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंडआज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो✊ जय कर्मचारी एकता ✊
16/02/2022

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
✊ जय कर्मचारी एकता ✊

आइये ले चलते हैं आपको वन रक्षक अंकित जी के बनाये इस vlog के माध्यम से Forest Training Institute चायल और दिखाते हैं यहां ...
14/02/2022

आइये ले चलते हैं आपको वन रक्षक अंकित जी के बनाये इस vlog के माध्यम से Forest Training Institute चायल और दिखाते हैं यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, यहां की सुविधाएं व सुंदर नजारे। Come and explore with Ankit..

Vlog :अंकित मेहता, वन रक्षक

Hlo..! And Welcome To My Channel Guys. Hope You Guys Loved It✨. If you did Make Sure You Subscribe To The channel and leave us a like. Your valuable Comments...

Rest Houses of Mandi forest circle (भाग-4) पराशर वन विश्राम गृह पराशर वन विश्राम गृह का निर्माण वर्ष 2001-02 दो में हुआ ...
03/02/2022

Rest Houses of Mandi forest circle (भाग-4)
पराशर वन विश्राम गृह

पराशर वन विश्राम गृह का निर्माण वर्ष 2001-02 दो में हुआ था। इस रेस्ट हाउस को स्वर्गीय श्री चेतराम नाम के मिस्त्री ने बनाया था। पराशर में सुंदरता का अद्भुत नजारा होने के कारण यहां पर देश-विदेश से पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। ऐसे में यहां रात को वन विश्राम गृह पराशर में रुकते हैं। एक समय यह ऐसा हुआ करता था कि यहां पर सिर्फ वन विभाग का ही विश्राम गृह था। अन्य लोगों के पास रुकने के लिए सिर्फ यही एक ऑप्शन होती थी। आज भी वन विश्राम गृह राज्य सरकार को अच्छा रेवेन्यू देता है। धीरे-धीरे जब स्थान की लोकप्रियता बढ़ती गई तो पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ती गई। आज पराशर इतना प्रसिद्ध हो गया है कि सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अब टूरिस्ट आते हैं। पर्यटकों की संख्या को बढ़ती देखकर वन विभाग ने एक और इमारत का निर्माण किया और इसका नाम फॉरेस्ट ट्रैकर हट दिया गया गया। फारेस्ट ट्रैकर हट का निर्माण वर्ष 2007-08 मैं किया गया वर्ष 2017-18 को पराशर को इको टूरिज्म साइट का दर्जा दिया गया। इसके अंतर्गत पराशर में सुका सर नामक स्थान पर camping site की स्थापना की गई वहां पर पर्यटकों के लिए कैंप फायर व स्थानीय लोक नृत्य जैसे मनोरंजन की सुविधा भी मिलती है। कैंपसाइट के एक छोर पर एक बहुत ही सुंदर प्राकृतिक झील है उसका नाम सुका सर है। कैंप के दूसरी साइड में भी एक बहुत सुंदर मानव निर्मित झील है यह दोनों जिले पराशर कैंपसाइट को चार चांद लगा देती है। पराशर के लिए आज चारों तरफ से रोड की सुविधा है आप कुल्लू की तरफ से आते हैं तो आप पनारसा ज्वालापुर रोड से पराशर पहुंच सकते हैं। जब आप बाली चौकी बंजार तरफ से आते हैं तो आप हनोगी माता से होकर बांधी पराशर रोड से आ सकते हैं। यदि आप पंडोह की तरफ से आते हैं तो आप बदार थट्टा पराशर रोड से आ सकते हैं। यदि आप मंडी सुंदर नगर की तरफ से आना चाहते हो तो आप आईआईटी कमांद कटोला वाले रोड से आ सकते हैं। यह रोड अभी तक सभी दूसरे रोड से अच्छा है और पक्का रोड है। मंडी से पराशर की दूरी 50 किलोमीटर है। यह रोड पराशर के लिए सबसे पुराना रोड है। यदि आप ट्रैकिंग के शौकीन है तो आप कटोला से थोड़ा आगे बागी नामक स्टेशन से ट्रैकिंग कर सकते हैं।

विवरण : नरेश कुमार ठाकुर (वन रक्षक)
छायाचित्र : नरेश कुमार, श्रवण कुमार, देवेंद्र कुमार

Rest houses of Mandi Forest Circle भाग-3वन विश्राम गृह जनित्री वन बीट  जनित्री ,वनखंड जनित्री, कोटली वन परिक्षेत्र ,वन म...
02/02/2022

Rest houses of Mandi Forest Circle
भाग-3
वन विश्राम गृह जनित्री
वन बीट जनित्री ,वनखंड जनित्री, कोटली वन परिक्षेत्र ,वन मंडल मंडी के अधीन पड़ता है यह राजाओं के समय में बना हुआ वन विश्राम गृह है। यह मंडी शहर से वाया कोटली लगभग 40 किलोमीटर लागधार पंचायत से लिंक रोड लगभग 6 किलोमीटर दूर बना हुआ है इस वन विश्राम गृह के नजदीक माता जालपा जनित्री देवी का भव्य मंदिर बना हुआ है यह विश्राम गृह तथा माता जालपा जनित्री का मंदिर एकांत में जंगल जनित्री में पड़ता है यहां धर्मपुर, सरकाघाट, कोटली तुंगल से लोग मन्दिर में दर्शन करने आते हैं। यह मंडी बन मंडल की आखरी सीमा में स्थित है। इस वन विश्राम गृह से एक रास्ता राजाओं के समय का बना हुआ जंगल से होते हुए वन बीट नागण ,वन बीट बागलू से होता हुआ दुर्गापुर रिवालसर की तरफ निकलता है जो कि लगभग 20 से 22 किलोमीटर पैदल रास्ता है। आने वाले समय में इस रास्ते को इको टूरिज्म तथा ट्रैकिंग से भी जोड़ा जा सकता है।
धन्यवाद
विवरण व छायाचित्र : Rakesh Jamwal वन रक्षक

Address

Mandi
175013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Foresters' Welfare Association- Mandi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share