08/04/2026
जनसाधारण हेतु आवश्यक सूचना / एडवाइजरी
वर्तमान में क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि शिकारी देवी मंदिर की ओर यात्रा करने से पूर्णतः बचें।
भारी हिमपात के कारण मार्ग बन्द है जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है । आप सभी से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर की यात्रा न करें।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने पर ही आगे की सूचना जारी की जाएगी।
जारीकर्ता:
उप-मंडलाधिकारी (SDM)