Chiuni. The Heaven Valley

Call Directions

Chiuni. The Heaven Valley The valley of Hearts ❣️

Cheuni During volleyball Matches...🏐🏐⚽
20/08/2026

Cheuni During volleyball Matches...🏐🏐⚽

फाइलों में अटका पुल, ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी: जान जोखिम में डालकर बनाई अस्थायी पुलियाथुनाग (मंडी)। "क्या प्रशास...
15/07/2026

फाइलों में अटका पुल, ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी: जान जोखिम में डालकर बनाई अस्थायी पुलिया

थुनाग (मंडी)। "क्या प्रशासन किसी मासूम के बह जाने का इंतजार कर रहा है?" यह सवाल सिर्फ एक छात्रा का नहीं, बल्कि मंडी जिले के सराज क्षेत्र की उन आधा दर्जन पंचायतों का है, जो पिछले आठ वर्षों से एक पक्के पुल की बाट जोह रहे हैं। जब सरकारी दावों और विभाग की फाइलों से लोगों का भरोसा उठ गया, तो अंततः हार मानकर ग्रामीणों ने खुद ही अपनी जान बचाने का बीड़ा उठा लिया।

छात्रा की पुकार ने जगाया जमीर मामला सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिऊणी का है। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा कल्पना की सोशल मीडिया पर की गई एक भावुक पोस्ट ने सिस्टम की संवेदनहीनता को कटघरे में खड़ा कर दिया। छात्रा की इस मार्मिक पुकार ने न केवल सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर दिया, बल्कि सालों से सोई हुई स्थानीय पंचायत और ग्रामीणों के जमीर को भी जगा दिया।

जान हथेली पर रखकर खड्ड पार करने को मजबूर ग्रामीण चिऊणी-घियार सड़क महज एक रास्ता नहीं, बल्कि डोभा, घियार, लैंद, बुराहड़ा, बणेंशी और कालचाहड़ी जैसे आधा दर्जन गांवों की लाइफलाइन है। बरसात के दिनों में समैड़ा खड्ड विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है। सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को होता है, जो हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के झूठे आश्वासनों के कारण पिछले साल एक व्यक्ति की खड्ड में गिरकर मौत भी हो चुकी है।

ग्रामीणों ने पेश की एकजुटता की मिसाल प्रशासन की सुस्ती से तंग आकर मंगलवार को घियार गांव के ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए खुद ही समैड़ा खड्ड पर अस्थायी पुलिया बनाने का फैसला किया। पंचायत के सहयोग से ग्रामीणों ने अपनी पीठ पर भारी-भरकम लकड़ियां ढोईं और कड़ी मशक्कत के बाद एक अस्थायी पुलिया का निर्माण कर डाला। इस दौरान निके राम, दुर्गा दास और सेवानिवृत्त शिक्षक जालम राम जैसे स्थानीय निवासियों ने व्यवस्था पर कड़ा रोष जताया और पूछा कि क्या सरकार किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है?

क्या कहता है विभाग? पंचायत प्रधान भारती नेगी ने सरकार से अविलंब पक्का पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाएंगी। वहीं, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडल सराज के अधिशासी अभियंता नितीश शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "पुल निर्माण के लिए डीपीआर पहले ही सरकार को भेजी जा चुकी है। जैसे ही सरकार से बजट स्वीकृत होगा, पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा l

09/07/2026
28/05/2026

ग्राम पंचायत चियुणी से श्रीमती भारती नेगी प्रधान और श्री मुरारी लाल होंगे उपप्रधान।

फिर कहते हैं जी प्रकृति ने विनाश कर दिया।( प्रकृति का विनाश करोगे, तो प्रकृति तो सर्वनाश करेगी ही ।)🙏
28/02/2026

फिर कहते हैं जी प्रकृति ने विनाश कर दिया।
( प्रकृति का विनाश करोगे, तो प्रकृति तो सर्वनाश करेगी ही ।)
🙏

21/02/2026

Pahadi WWE 🥊🏅🤼‍♂️

लगभग 8 महीने पहले आपदा आई और आज तक इस पुल की हालत जस की तस है। पंचायत प्रधानों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है पर किसी ...
01/02/2026

लगभग 8 महीने पहले आपदा आई और आज तक इस पुल की हालत जस की तस है। पंचायत प्रधानों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है पर किसी ने इस पुल को ठीक कराने की हिमत नहीं दिखाई।

हर दिन इस पुल से गाड़ियां गुजरती हैं रोज़ बच्चे स्कूल जाते हैं और आम लोगों को भी रोज़ खतरा होता है। अगर कोई हादसा होता है तभी हम जागेंगे ऐसा सोचकर ही शर्म आती है।

सराज में जलशक्ति विभाग के पास जनरेटर में तेल डालने के पैसे नहीं हैं
19/12/2025

सराज में जलशक्ति विभाग के पास जनरेटर में तेल डालने के पैसे नहीं हैं

11/12/2025

HRTC की बड़ी बस ना लगाने का हवाला दिया जाता है कि रोड खराब है। किन्तु जब रैली का समय आया तो उसी रोड पर दो - दो बसें दौड़ने लगीं।
🤷

Address

Mandi

Telephone

+918988218896

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chiuni. The Heaven Valley posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share