03/07/2026
सार्वजनिक सूचना
नगर परिषद, मनाली नगर के प्रत्येक कोने को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रांगड़ी स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों की प्रतिदिन नियमित सफाई की जा रही है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयंत्र के बाहर किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न फेंकें। कृपया अपना कूड़ा-कचरा केवल नगर परिषद के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही सौंपें अथवा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
यह क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। यदि कोई व्यक्ति इस स्थान पर कूड़ा-कचरा फेंकता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर परिषद, मनाली स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर मनाली के निर्माण हेतु आपके सहयोग की अपेक्षा करती है।
– नगर परिषद, मनाली