Youth for Change in India

Youth for Change in India The Organization of Youth for Change in Indiais an organization for change in India.

https://youtu.be/uTMbPC3K8o4?t=438बड़ी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश कैसे लेे?RTE के फार्म कैसे भरे, जाने स्टेप बाईं स्टेपक...
11/07/2020

https://youtu.be/uTMbPC3K8o4?t=438

बड़ी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश कैसे लेे?

RTE के फार्म कैसे भरे, जाने स्टेप बाईं स्टेप

कौन आवेदन कर सकता है?
क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए?
कैसे फार्म भरे?

इन सभी सवालों के जवाब इस वीडियो में, वीडियो में फॉर्म कैसे भरे जाते है वो 7वें मिनट से दिखाया गया है, जहा से ये वीडियो इस लिंक से शुरू होगा, बाकी की जानकारी वीडियो की शुरुआत में है। आप शुरू से भी देख सकते है।

आप सभी से निवेदन, ज्यादा से ज्यादा आरटीई का लाभ उठाए।

जानकारी सभी अभिभावकों से शेयर जरूर करें।

Free Admission under RTE for Session 2020-2021 अब अपने नौनिहालों को पढ़ाएं बड़ी और महँगी स्कूलों में, वो भी निशुल्क, आठ वर्षो तक... जाने कैसे? इस वि...

01/05/2020

राष्ट्रीय आय की अवधारणा के इस अध्याय में हम सकल घरेलु उत्पाद, सकल राष्ट्रीय उत्पाद, शुद्ध घरेलु उत्पाद, शुद्ध राष्.....

प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर कक्षा आठ व कक्षा पांच के परीक्षा आवेदन भरना प्रारंभ हो गए है।फार्म भरने की प्रक्रियासर्वप्रथम प...
10/12/2019

प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर कक्षा आठ व कक्षा पांच के परीक्षा आवेदन भरना प्रारंभ हो गए है।

फार्म भरने की प्रक्रिया

सर्वप्रथम प्राइवेट स्कूल पोर्टल से लॉगिन होवे
कक्षा 5 टेब पर जाए -> विद्यार्थी मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) प्रपत्र पर क्लिक करे।

कक्षा और माध्यम का चुनाव करे फिर गो बटन पर क्लिक करे।
विद्यार्थी के नाम के आगे अप्लाई पर क्लिक करे।
यदि सभी डिटेल सही है तो सेव करे और आगे तृतीय भाषा का चुनाव और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके। लॉक पर क्लिक करे।
इसी तरह सभी विद्यार्थियों के फार्म भरने है।

यदि किसी विद्यार्थी के रिकॉर्ड में परिवर्तन करना है तो विद्यार्थी स शुल्क विवरण में जाके सही करे।

कृपया पूरा पढ़े। देश की सबसे बड़ी समस्या और उसका हल भारत में गरीबी और बेरोजगारी 2 भयावह समस्याएं है, गरीबी का मुख्य कारण ब...
07/12/2019

कृपया पूरा पढ़े। देश की सबसे बड़ी समस्या और उसका हल

भारत में गरीबी और बेरोजगारी 2 भयावह समस्याएं है, गरीबी का मुख्य कारण बेरोजगारी भी है। इन दो समस्याओ के हल के लिए मेरे कुछ सुझाव है, हालांकि मैं कोई राजनेता या अर्थशास्त्री नहीं हूँ। फिर भी यदि आप को मेरी बात सही लगे तो शेयर जरूर करे।

भारत की जनसंख्या लगभग 132 करोड़ है यहां करीब 33 करोड़ परिवार रहते है। लगभग 30% लोग गरीब है यानि भारत में लगभग 10 करोड़ परिवार गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। उद्योग और रोजगार एक दूसरे से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुवे है। गरीबी और बेरोजगारी के कारण पूंजी का विकास भी नहीं होता। गरीबी और बेरोजगारी की वजह से देश में औद्योगिक विकास भी नहीं होता। और उद्योगों की कमी बेरोजगारी की बड़ी वजह है। यदि रोजगार होगा तो वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ेगी, और मांग बढ़ेगी तो इनका उत्पादन अधिक करना पड़ेगा, जिसके लिए अधिक मजदूरों की आवश्यकता होगी, विपणन और वितरण में भी और लोगो की आवशयकता होगी, इस प्रकार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके विपरीत एक कुचक्र में अर्थव्यवस्था फंस जाती है, क्योकि अगर रोजगार नहीं होगा तो उत्पादों के लिए मांग कम होगी, जब मांग कम होगी तो उत्पादन भी कम होगा, जिसके लिए कम मजदूरों की आवश्यकता होगी, विपणन और वितरण के लिए लोगो की कम जरुरत होगी, और बेरोजगारी और बढ़ेगी।
भारत सरकार गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के लिए विभिन्न योजनाए चलाती है, उसके बावजूद गरीबी दूर नहीं हुई। अगर भारत सरकार इन परिवारों को 3 लाख रुपये प्रति परिवार दे, तो सरकारी ख़ज़ाने से लगभग 30 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे और ये भारत सरकार के कुल बजट का 100% है। हम ये नहीं कहते की सरकार को गरीबी हटाने के लिए ऐसा करना चाहिए, क्योकि अगर ऐसा हुआ भी तो भी गरीबी दूर नहीं होगी, क्योकि अत्यधिक मुद्रा प्रसार के कारण भारतीय मुद्रा काफी कमज़ोर हो जाएगी।
लेकिन मेरा सरकार को एक सुझाव जरूर है, यदि सरकार इन परिवारों में से हर वर्ष 2 करोड़ लोगो को स्थायी रोजगार दे दे, जिसका वेतन कम से कम 10 हजार हो, या स्वरोजगार के अवसर प्रदान करे, तो स्थिति काफी सुधर सकती है, महज 6-7 वर्षो में ही गरीबी की भयावह समस्या दूर होती नजर आएगी, साथ ही मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था में भी काफी सुधार आएगा, और प्राइवेट सेक्टर में जॉब के अवसर और बढ़ेंगे। इस से देश की दो समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो सकती है। इसके लिए सरकार को बजट में प्रतिवर्ष अतिरिक्त 240000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी जो की कुल बजट का लगभग आठ प्रतिशत है। हालांकि राशि बड़ी जरूर लग सकती है, लेकिन इसके फलस्वरूप अर्थव्यवस्था में तेज़ी आएगी, आर्थिक और औद्योगिक विकास की दर बढ़ेगी, जिसके कारण अप्रत्यक्ष करो में वृद्धि होगी, साथ ही सरकार को इन परिवारों को दी जाने वाली सुविधा यथा पेंसन को बंद कर देना चाहिए, केवल उन्ही परिवारों को पेंसन इत्यादि दे जिन्हे रोजगार नहीं मिल रहा। और सरकार को गरीबी उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे अन्य प्रोग्राम को धीरे धीरे बंद कर देना चाहिए।
देश में रोजगार बढ़ेगा, तो गरीबी अपने आप दूर होगी, और रोजगार वृद्धि से उद्योगों में, दुकानों में रौनक लौट आएगी। और भारत विश्व में सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
यदि आप भी इस बात से सहमत है तो इस पोस्ट को कॉपी करे, और खुद पोस्ट करे। यदि आप सुझाव देना चाहे तो कमेंट जरूर करे।

मकराना के विकास के साथ साथ पर्यावरण बचाने के लिए मोहम्मद यूसुफ गौड़ को समर्थन दे। अब वोट जात धर्म के नाम पर नहीं, काम के...
22/09/2019

मकराना के विकास के साथ साथ पर्यावरण बचाने के लिए मोहम्मद यूसुफ गौड़ को समर्थन दे। अब वोट जात धर्म के नाम पर नहीं, काम के नाम पर दे।
मकराना में आज हरितकरण की अत्यंत आवश्यकता है। ये सब आपके सहयोग से ही मुमकिन है।
मोहम्मद यूसुफ गौड़ को ज्यादा से ज्यादा समर्थन दे और विजय बनाएं

23/07/2019

राज्य के मकराना मार्बल की चमक अब पूरे विश्व में होगी इन्टरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलोजिकल साइंस कमेटी ने ग्लोबल हैरिटेज स्टोन रिसोर्स के भारतीय शोध दल के प्रस्ताव पर मकराना मार्बल को विश्व विरासत माना है |

इस पोस्ट को लाइक करो ना करो लेकिन शेयर जरूर कर देना सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है की RTE के तहत सभी गैर सरकारी विद...
06/03/2019

इस पोस्ट को लाइक करो ना करो
लेकिन शेयर जरूर कर देना

सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है की RTE के तहत सभी गैर सरकारी विद्यालयों में एंट्री लेवल कक्षा में 25 % सीटों पर दुर्बल एवं असुविधाग्रस्त वर्ग के बालक बालिकाओ का प्रवेश प्रारम्भ हो चूका है। निम्न योग्यताधारी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

1. दुर्बल वर्ग
** सामान्य, पिछड़ा वर्ग या विशेष पिछड़े वर्ग के ऐसे बालक जिनके परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम हो।

2. असुविधाग्रस्त वर्ग
** अनुसूचित जाति के बालक
** अनुसूचित जनजाति के बालक
** अनाथ बालक
** HIV अथवा कैंसर से प्रभावित बालक अथवा HIV या कैंसर से प्रभावित माता/पिता अथवा संरक्षक के बालक
** युद्ध विधवा के बालक
** बी पी एल परिवार के बालक
** निशक्त बालक

दुर्बल या असुविधाग्रस्त वर्ग के बालक की आयु एंट्री कक्षा के अनुसार निम्न होनी चाहिए। ( 31 मार्च 2019 तक )
** PP 3 (3 से 4 वर्ष)
** PP 4 (3 वर्ष 6 माह से 5 वर्ष )
** PP 5 (4 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष)
** FIRST (5 वर्ष से 7 वर्ष )
विभिन्न विद्यालयों की एंट्री कक्षा भिन्न भिन्न है।

== आवश्यक दस्तावेज ==
1 . दुर्बल वर्ग के लिए 1 लाख से कम आय का आय प्रमाण पत्र अथवा असुविधाग्रस्त सम्बन्धी प्रमाण पत्र यथा SC / ST जाति प्रमाण पत्र / निशक्त प्रमाण पत्र
2. बालक की आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र / बालक का आधार/ आंगनवाड़ी प्रमाण इत्यादि )
3. निवास सम्बन्धी प्रमाण पत्र यथा बालक का आधार/राशन कार्ड/अभिभावक का वोटर आई डी कार्ड/ अभिभावक का आधार कार्ड/मूल निवास /बिजली अथवा पानी का बिल इत्यादि में से कोई एक

आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2019 है। अंतिम तिथि का इंतज़ार ना करे। सभी दस्तावेज़ 29 मार्च 2019 के बाद के नहीं होने चाहिए। अतः आवश्यक दस्तावेज़ जल्द ही तैयार कर ले।

आवेदन के लिए आप http://rte.raj.nic.in/Home/Home.aspx अथवा http://rte.raj.nic.in/Home/StudentApplyOnline.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट करे अथवा इस पेज पर मैसेज करे ।

आवेदन करते समय आप नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि सावधानी से भरे। आवेदन करने के बाद आप आवेदन की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखे। लाटरी एवं चयन के पश्चात इच्छित विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ रिपोर्ट करे।

सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है की RTE के तहत सभी गैर सरकारी विद्यालयों में एंट्री लेवल कक्षा में 25 % सीटों पर दुर्बल एवं असुविधाग्रस्त वर्ग के बालक बालिकाओ का प्रवेश प्रारम्भ हो चूका है। निम्न योग्यताधारी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

1. दुर्बल वर्ग
** सामान्य, पिछड़ा वर्ग या विशेष पिछड़े वर्ग के ऐसे बालक जिनके परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम हो।

2. असुविधाग्रस्त वर्ग
** अनुसूचित जाति के बालक
** अनुसूचित जनजाति के बालक
** अनाथ बालक
** HIV अथवा कैंसर से प्रभावित बालक अथवा HIV या कैंसर से प्रभावित माता/पिता अथवा संरक्षक के बालक
** युद्ध विधवा के बालक
** बी पी एल परिवार के बालक
** निशक्त बालक

दुर्बल या असुविधाग्रस्त वर्ग के बालक की आयु एंट्री कक्षा के अनुसार निम्न होनी चाहिए। ( 31 मार्च 2019 तक )
** PP 3 (3 से 4 वर्ष)
** PP 2 (3 वर्ष 6 माह से 5 वर्ष )
** PP 1 (4 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष)
** FIRST (5 वर्ष से 7 वर्ष )
विभिन्न विद्यालयों की एंट्री कक्षा भिन्न भिन्न है।

== आवश्यक दस्तावेज ==
1 . दुर्बल वर्ग के लिए 1 लाख से कम आय का आय प्रमाण पत्र अथवा असुविधाग्रस्त सम्बन्धी प्रमाण पत्र यथा SC / ST जाति प्रमाण पत्र / निशक्त प्रमाण पत्र
2. बालक की आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र / बालक का आधार/ आंगनवाड़ी प्रमाण इत्यादि )
3. निवास सम्बन्धी प्रमाण पत्र यथा बालक का आधार/राशन कार्ड/अभिभावक का वोटर आई डी कार्ड/ अभिभावक का आधार कार्ड/मूल निवास /बिजली अथवा पानी का बिल इत्यादि में से कोई एक

आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2019 है। अंतिम तिथि का इंतज़ार ना करे। सभी दस्तावेज़ 29 मार्च 2019 के बाद के नहीं होने चाहिए। अतः आवश्यक दस्तावेज़ जल्द ही तैयार कर ले।

आवेदन के लिए आप http://rte.raj.nic.in/Home/Home.aspx अथवा http://rte.raj.nic.in/Home/StudentApplyOnline.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए आप +91 9352979250 पर संपर्क कर सकते है या दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप्प कर सकते है। या कमेंट करे अथवा इस पेज पर मैसेज करे ।

आवेदन करते समय आप नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि सावधानी से भरे। आवेदन करने के बाद आप आवेदन की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखे। लाटरी एवं चयन के पश्चात इच्छित विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ रिपोर्ट करे।

सिकन्दर रांदड़

19/09/2018

Requirement
Requirements on the following posts for future e-commerce projects
Necessity for young man & women to work at Tehsil level on the following posts at Ghaziabad (District Ghaziabad, Uttar Pradesh), Sikandrabad (District Bulandshahar, Uttar Pradesh), Vasant Vihar (South West District, Delhi) and Makrana (Nagaur, Rajasthan)
1. Content Reuters - 3 Posts - Knowledge of English Language (Salary up to 18000)
2. Web Developer - 3 Posts - Knowledge of PHP / HTML (salary up to 18000)
3. Content Designer - 4 Posts - knowledge of DTP and Photoshop required (Salary upto 9000)
4. Marketing Executive - 4 Posts - Graduate (Salary Upto 9000, Commission Separate)
5. Office Executive - 4 Posts - 12th Pass (Salary up to 7500)
6. Delivery Agent - 8 Posts - 10th Pass (Salary upto 6000)
7. Office Assistant (PEON) - 4 Posts - 8th Pass (Salary upto 5000)
You can send your bio data or CV to email given below on or before September 30, 2018
Email: [email protected], [email protected]

Address

The Organization Of Youth For Change In India, Peer Ki Dargah Road
Makrana
341505

Telephone

8233786596

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth for Change in India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category