10/04/2025
भारतीय जनता पार्टी के महुआ विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन सेलिब्रेशन मरीज हॉल, महुआ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा जी की उपस्थिति रही।
जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई गई एवं विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा वैशाली, उत्तरी के माननीय जिला अध्यक्ष अजब लाल साह जी की अध्यक्षता एवं भाजपा, उत्तरी जिला महामंत्री संजीव जयसवाल जी के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुई।
कार्यक्रम में भाजपा, उत्तरी जिला महामंत्री अजीत पांडे जी, भाजपा वैशाली, दक्षिणी जिला महामंत्री रवींद्र सिंह जी एवं क्षेत्रीय प्रभारी मुन्ना जी की उपस्थिति रही साथ ही जिला के समस्त पदाधिकारीगण एवं महुआ विधान सभा के सभी प्रखंडों के पदाधिकारीगण एवं सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही।