DM Mahoba

DM Mahoba Official page of District Magistrate/District Election Officer,Mahoba,UP.

22 मई, 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश सहित जनपद महोबा में डिजिटल जनगणना 2027 (प्रथम चरण: मकानों की सूचीकरण एवं आवास गणना) का ...
03/06/2026

22 मई, 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश सहित जनपद महोबा में डिजिटल जनगणना 2027 (प्रथम चरण: मकानों की सूचीकरण एवं आवास गणना) का महाअभियान प्रारम्भ हो गया है। यह प्रक्रिया 20 जून, 2026 तक चलेगी।
🙏जिला प्रशासन महोबा द्वारा जनपदवासियों से अपील।
* आपके घर आने वाले प्रगणक (Enumerator) को अपने मकान, मूलभूत सुविधाओं और परिसंपत्तियों की बिल्कुल सही व सटीक जानकारी दें।
* प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से करेंगे। कृपया उनके आगमन पर 10-15 मिनट का समय देकर उनका सहयोग करें।
* ​ यदि आपने- 'Self-Enumeration' (स्वयं गणना) की है, तो पोर्टल से प्राप्त अपनी यूनिक SE-ID प्रगणक के साथ जरूर साझा करें ताकि आपका डेटा तुरंत सत्यापित हो सके।
# इस महत्वपूर्ण कार्य में सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। #


Government of UP
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
Census India 2027
Census Uttar Pradesh
Ministry of Home Affairs, Government of India

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा दिनांक- 8/9/10 जून 2026 को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो...
02/06/2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा दिनांक- 8/9/10 जून 2026 को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 2064 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु, आज पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान भर्ती बोर्ड द्वारा जारी SOP एवं दिशा-निर्देशों का विस्तार से अवलोकन कराया गया तथा परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण वीडियो को प्रदर्शित कराते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

** परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने, अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV द्वारा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।

** परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण की प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी करने तथा परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव, कंट्रोल रूम संचालन तथा परीक्षा के उपरांत की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।

UP Police Upprpb
Mahoba Police
Department of Secondary Education U.P. "Online Training Program 2021"
Ministry of Home Affairs, Government of India
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश

 #जनता_दर्शन में जनसुनवाई कर जनता  की समस्याओं को सुना गया। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने हेतु संबंधित को निर्दे...
02/06/2026

#जनता_दर्शन में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना गया। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
Government of UP
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
UP Police
Board of Revenue Uttar Pradesh, Lucknow
Urban Development Department, Uttar Pradesh
Panchayati Raj Department - Uttar Pradesh
Rural Development UP Department of Secondary Education U.P. "Online Training Program 2021"

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 छात्र...
01/06/2026

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आज लखनऊ में आयोजित किया गया। लोक भवन,लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री जी उ.प्र. द्वारा विभिन्न बोर्डो के प्रथम 10 मेधावी छात्र/छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कराया गया। तदोपरांत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट 2026 के प्रथम 10 मेधावी छात्र/छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं रु. 21000/- का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।इस धनराशि को छात्रों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित कराया गया। इस अवसर पर सभी छात्र/ छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी गई।


Government of UP
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
Department of Basic Education Uttar Pradesh
Department of Secondary Education U.P. "Online Training Program 2021"
Ministry of Education

 #जनता_दर्शन में  जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  क...
01/06/2026

#जनता_दर्शन में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
Government of UP सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश UP Police Board of Revenue Uttar Pradesh, Lucknow Urban Development Department, Uttar Pradesh Panchayati Raj Department - Uttar Pradesh Rural Development UP Nagar Palika Parishad Mahoba

आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति,...
30/05/2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति,एवं जिला वेटलैण्ड समिति,महोबा की संयुक्त बैठक की गई।
* इस वर्ष (2026-27) में पूरे प्रदेश में शासन द्वारा 35 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसमें महोबा जनपद में 6906609 पौधों का रोपण वन विभाग व 24 अन्य विभागों द्वारा मिलकर किया जायेगा।वन विभाग द्वारा 39.31 लाख व 24 अन्य विभाग द्वारा 29.75 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। इस दौरान वन विभाग व अन्य विभागों के गड्ढ़ा खुदान की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर, एक सप्ताह में गड्ढे खुदान की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।
* जिला वेटलैण्ड समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी,महोबा द्वारा जनपद के कीरतसागर, रतन सागर एवं बेलासागर तालाबों को आद्रभूमि संरक्षण अधिनियम-2017 के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र सक्षम स्तर पर भेजे जाने की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
* पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए अधिषाशी अधिकारी, न.पा.प/न.प. तथा DPRO को अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण नियमानुसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
* गंगा समिति की समीक्षा के दौरान, CDO महोबा को विगत वर्ष की भाँति चन्द्रावल नदी व अन्य छोटे बड़े तालाबों को जनसहभागिता के माध्यम से खुदवाये जाने तथा इस कार्य हेतु क्रेशर उद्योग के प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों से सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये गए।
* CDO महोबा को विगत वर्ष के वृहद वृक्षारोपण स्थलों को सत्यापित कराने तथा ग्राम पंचायत के बड़े स्थलों को उपजिलाधिकारियों के सहयोग से कब्जामुक्त कराते हुये उनमें वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये,जिनमें कम से कम 10 हजार पौधों को एक साथ लगाया जा सके। उप जिलाधिकारियों को तालाबों की भूमि तथा सरकारी भूमियों से अतिक्रमणों को अभियान चलाकर कब्जामुक्त कराने तथा वृहद वृक्षारोपण के लिए बड़े स्थलों को 05 दिवस के अन्दर चयनित कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गए। इसके साथ हीं वृक्षारोपण हेतु अधिशाषी अधिकारियों को नगर क्षेत्र में जमीनें चयनित कर, स्थलों पर सुरक्षा एवं सिंचाई के साथ उच्च गुणवत्ता के पौधों का रोपण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Government of UP
Panchayati Raj Department - Uttar Pradesh Rural Development Department, Uttar Pradesh
Board of Revenue Uttar Pradesh, Lucknow Urban Development Department, Uttar Pradesh
Nagar Palika Parishad Mahoba
Environment, Forest and Climate Change Department

विभिन्न माध्यमों जैसे जनता दर्शन/समाधान दिवस आदि से प्राप्त भूमि विवाद एवं अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों में अभियान चलाकर प्र...
30/05/2026

विभिन्न माध्यमों जैसे जनता दर्शन/समाधान दिवस आदि से प्राप्त भूमि विवाद एवं अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों में अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही कर समाधान कराने के दिये गए निर्देशों के क्रम में राजस्व टीम चरखारी द्वारा भूमि विवाद/अवैध कब्जा से संबंधित प्राप्त विभिन्न शिकायतों में, इस सप्ताह 06 शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया-
​** ग्राम गौरहरी तहसील चरखारी स्थित गाटा सं० 1681 रकवा 0.154हे० चकमार्ग की भूमि पर अस्थाई रूप से अवैध कब्जा किया गया था जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा हटवाया गया।
​** ग्राम बम्हौरी बेलदारान में गाटा सं० 876/1 रकवा 0.202हे० मे से 0.189हे० अम्बेडकर पार्क हेतु सुरक्षित भूमि पर अवैध तारबाडी करके कब्जा किया गया था जिसे मौके पर राजस्व टीम(नायब तहसीलदार)व पुलिस बल की उपस्थिति में जे०सी०बी० के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
​** ग्राम बफरेथा तहसील चरखारी में भूमि गाटा सं. 210मि० रकवा 2.541हे०के आंशिक भाग को जोतकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसको लेकर विवाद था।नाप कराकर शिकायतकर्ता के पक्ष में कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम द्वारा विपक्षी से जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
​** तहसील चरखारी के ग्राम कुआँ में 03 अलग-अलग भूमिओं,गाटा सं० 1279 रकवा 0.1620 पशुचिकित्सालय लगभग 1 बीघा की भूमि पर अवैध कब्जा, गाटा सं. 1276 रकवा 0.307हे० जू०हा० स्कूल की भूमि एवं गाटा सं. 1555 रकवा 1.283हे० मे से 1.273हे० मरघट की भूमि पर किये गए अवैध कब्जों को मौके पर राजस्व टीम तहसील चरखारी द्वारा हटवाया गया।
# शिकायतकर्ता कार्यवाही से संतुष्ट है।

Government of UP
Mahoba Police
UP Police Panchayati Raj Department - Uttar Pradesh Board of Revenue Uttar Pradesh, Lucknow
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश

 #जनता_दर्शन  में  जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  ...
30/05/2026

#जनता_दर्शन में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
Government of UP
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
UP Police
Board of Revenue Uttar Pradesh, Lucknow
Urban Development Department, Uttar Pradesh
Mahoba Police
Panchayati Raj Department - Uttar Pradesh
Rural Development UP

Address

Mahoba

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Mahoba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Mahoba:

Share