Kanwar Singh

Kanwar Singh Official Account | Kanwar Singh Yadav
MLA – Mahendergarh | BJP Haryana

Kanwar Singh Yadav - Politician | MLA, Mahendragarh Constituency | Working for the development of Haryana | Proud member of Bharatiya Janata Party.

आज गांव मांड़ोला में आयोजित बाबा केसरिया जी के महान मेले में शामिल होने का अवसर मिला। इस पावन अवसर पर बाबा केसरिया जी के...
03/09/2026

आज गांव मांड़ोला में आयोजित बाबा केसरिया जी के महान मेले में शामिल होने का अवसर मिला। इस पावन अवसर पर बाबा केसरिया जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मेले में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा केसरिया जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। 🙏

02/09/2026

विधानसभा के मानसून सत्र में कल महेंद्रगढ़ जिले और पूरे दक्षिण हरियाणा की प्रमुख मांग—पानी के समान एवं न्यायसंगत बंटवारे को लेकर सदन में अपनी आवाज मजबूती से रखी।
दक्षिण हरियाणा के किसानों और आमजन को उनके हक का पानी मिलना हमारा अधिकार है। क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान और समान जल वितरण के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। 💧
महेंद्रगढ़ की आवाज़, हरियाणा के सदन में।
#विधानसभा

30/08/2026

महेंद्रगढ़ विधानसभा में बूथ no 45 में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मन की बात के कार्यक्रम को अपने कार्यकर्त्ता साथियों के साथ सुनते हुए।

आज सतनाली स्थित शिवम हॉस्पिटल में आयोजित मेडिकल कैंप का उद्घाटन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं अस्पताल प्र...
29/08/2026

आज सतनाली स्थित शिवम हॉस्पिटल में आयोजित मेडिकल कैंप का उद्घाटन करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले ऐसे आयोजनों का समाज के लिए विशेष महत्व है। सभी चिकित्सकों एवं आयोजकों को इस नेक पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
#सतनाली #मेडिकलकैम्प #शिवमहॉस्पिटल #स्वास्थ्यसेवा #महेंद्रगढ़

आज लॉर्ड कृष्णा ग्रीन ऑटो शोरूम के भव्य उद्घाटन अवसर पर माननीय सांसद Dharambir Singh  जी के साथ रहना हुआ। आशा है कि यह प...
29/08/2026

आज लॉर्ड कृष्णा ग्रीन ऑटो शोरूम के भव्य उद्घाटन अवसर पर माननीय सांसद Dharambir Singh जी के साथ रहना हुआ।
आशा है कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं क्षेत्रवासियों का भी हार्दिक आभार।

गांव कोथल कलां में आयोजित मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने क...
28/08/2026

गांव कोथल कलां में आयोजित मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं आयोजकों द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार।
खेल हमारे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🏆
#कोथलकलां #महेंद्रगढ़ #खेलकूदप्रतियोगिता #ग्रामीणमेला #युवा_शक्ति

अपनी विधानसभा के होनहार खिलाड़ी दीपांशु को शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🥇🏆आ...
25/08/2026

अपनी विधानसभा के होनहार खिलाड़ी दीपांशु को शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🥇🏆
आपकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ईश्वर से कामना है कि आप इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।
इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल के चेयरमैन श्री विनोद सुरजनवास जी को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर मंच प्रदान करने के लिए आपका प्रयास सराहनीय है।

आज महेंद्रगढ़ शहर में स्वर्गीय श्री अमर सिंह जी, PTI की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री जय सिंह आढ़ती जी द्वारा न...
25/08/2026

आज महेंद्रगढ़ शहर में स्वर्गीय श्री अमर सिंह जी, PTI की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री जय सिंह आढ़ती जी द्वारा निर्मित बोरवेल एवं पानी की टंकी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों, क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों का हार्दिक आभार। स्वर्गीय अमर सिंह जी की स्मृति में किया गया यह जनहित का कार्य निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

#महेंद्रगढ़ #पुण्यतिथि #जनसेवा िंह_जी

जिला महेंद्रगढ़ में आयोजित लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आज माननीय मंत्री श्री Vipul Goel जी के साथ रहने...
24/08/2026

जिला महेंद्रगढ़ में आयोजित लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आज माननीय मंत्री श्री Vipul Goel जी के साथ रहने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#महेंद्रगढ़ #जनसुनवाई #कष्टनिवारणसमिति #जनसेवा #हरियाणा

Address

Khatod
Mahendragarh
123029

Telephone

+919416117661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanwar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kanwar Singh:

Shortcuts

Share