Deepanshu Yadav

Deepanshu Yadav जिला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग छतरपुर
https://www.facebook.com/deepanshuranjan.yada

अस्थि संचय,अंतिम दर्शन एवं प्रयागराज रवानगी की सूचनानौगाँव ..अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहे हैं, कि जिला कांग्रेस कमेटी ...
04/12/2025

अस्थि संचय,अंतिम दर्शन एवं प्रयागराज रवानगी की सूचना

नौगाँव ..अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहे हैं, कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गगन यादव जी के पिताजी ,स्व श्री मिश्री लाल यादव जी का 02 दिसंबर दिन मंगलवार को दुखद निधन हो गया था.....जिनकी अस्थि संचय,अंतिम दर्शन एवं प्रयागराज रवानगी,दिनांक.05/12/2025 दिन शुक्रवार को
समय.. देव दर्शन हेतु सायं 5 बजे होगा और रात्रि को प्रयागराज रवानगी हेतु प्रस्थान करेंगे ।

स्थान -निज निवास ग्वाल टोली नौगांव से होगा

शोकाकुल परिवार
श्री गगन यादव जी
श्री नीरज यादव जी
एवं समस्त यादव परिवार

देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, उसे समझने के लिए सिर्फ एक नाम याद रखिए:  ज्ञानेश कुमार।जिस व्यक्ति को मुख्य चुनाव आयुक्त...
15/11/2025

देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, उसे समझने के लिए सिर्फ एक नाम याद रखिए: ज्ञानेश कुमार।

जिस व्यक्ति को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बनाने के लिए इतिहास में पहली बार चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को हटाया गया,

क्या उससे कभी निष्पक्ष चुनावों की उम्मीद की जा सकती है?

ये नियुक्ति नहीं थी,
ये लोकतंत्र के गले पर रखा गया एक सुनियोजित फंदा था।

🔸 कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

वो व्यक्ति जिसने वर्षों तक गृह मंत्रालय में अमित शाह के सचिव के रूप में काम किया।
जिसे सत्ता के गलियारों में अमित शाह का "सबसे भरोसेमंद अफसर" कहकर पेश किया गया।

🔸 CJI को हटाने की क्यों ज़रूरत पड़ी?

अगर नियुक्ति पारदर्शी होती,
अगर व्यक्ति निष्पक्ष होता,
अगर प्रक्रिया ईमानदार होती,
तो CJI को पैनल से हटाने की क्या मजबूरी थी?

इस देश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ:
चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की नियुक्ति से न्यायपालिका की निगरानी को हटाना
सीधी, खुली और अनैतिक हेराफेरी थी।

🔸 क्या उम्मीद थी कि ऐसे व्यक्ति के रहते चुनाव निष्पक्ष रहेंगे?

एक ऐसा व्यक्ति जो सीधे अमित शाह के मातहत रहा हो, जिनका पूरा करियर एक ही राजनीतिक नेतृत्व के इशारों पर गुज़रा हो,
क्या वो कभी उनके खिलाफ होने वाले चुनावों की ईमानदार निगरानी कर सकता है?

क्या वो कभी
दबाव से मुक्त रह सकता है?
या रहना चाहता भी है?

ये सवाल नहीं, जवाब खुद अपने आप में खड़े हैं।

🔸 इसी वजह से बिहार में क्या हुआ?

• वोटर लिस्ट में 68 लाख नाम डिलीट
• 22 लाख अदृश्य नए मतदाता जोड़ना
• बाहरी वोटरों को ट्रेनों में भरकर लाना
• आदर्श आचार संहिता के दौरान 1.3 करोड़ खातों में 10,000 रुपये डाले गए,

ये सब उसी सिस्टम का नतीजा है
जहाँ CEC के रूप में
एक ऐसे व्यक्ति को बिठा दिया गया
जो सत्ता का वफादार कर्मचारी है,
न कि संविधान का सेवक।

🔸 असल खतरा क्या है?

चुनाव की हार-जीत नहीं।
सबसे बड़ा खतरा है,
एक ऐसे CEC का होना
जो लोकतंत्र का संरक्षक नहीं,
सत्ता का अंगरक्षक बन चुका है।

और जब प्रहरी ही झुक जाए,
तो दीवार कितनी देर टिकी रहेगी?

🔸 इस लड़ाई की शुरुआत अभी हुई है…

हमारा संघर्ष
सिर्फ ज्ञानेश कुमार से नहीं,
उन ताकतों से है
जो संवैधानिक संस्थाओं को खरीदकर
लोकतंत्र बेच देती हैं।

हमारा संघर्ष
उस व्यवस्था से है
जिसने CJI को हटाकर
मतदान की आत्मा तक को बेच दिया।

ये सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं,
ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा ने खाद की समस्या को लेकर राज्यपाल महोदय जी के नाम आदरणीय तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन ...
01/09/2025

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा ने खाद की समस्या को लेकर राज्यपाल महोदय जी के नाम आदरणीय तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन दिया एवं रतलाम में जीतू पटवारी जी पर जानलेवा हमला किया गया इसके विरोध में बड़ा मलहरा बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री आदरणीय मोहन यादव जी का पुतला जलाया गया। जिसमें कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गगन यादव जी ,क्षेत्रीय विधायक सुश्री रामसिया भारती जी तीनों ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

हर कदम पर पार्टी के सहयोगी रहे चंदला विधानसभा से श्री राजू प्रजापति जी का दुखद निधन सुनकर मन दुखी है ओम शांति 🙏🏻
25/06/2025

हर कदम पर पार्टी के सहयोगी रहे चंदला विधानसभा से श्री राजू प्रजापति जी का दुखद निधन सुनकर मन दुखी है
ओम शांति 🙏🏻

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी...
14/04/2025

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संविधान की शक्ति देकर करोड़ों भारतीयों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार देने वाले बाबा साहेब को नमन 🙏🏼

जय भीम ✊🏼

📍 दिल्ली

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गा...
14/04/2025

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने संसद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

📍 दिल्ली

महात्मा गांधी जी और सरदार पटेल जी की भूमि पर कांग्रेस का अधिवेशन इतिहास रचने जा रहा है।ये अधिवेशन कांग्रेस में नई ऊर्जा ...
09/04/2025

महात्मा गांधी जी और सरदार पटेल जी की भूमि पर कांग्रेस का अधिवेशन इतिहास रचने जा रहा है।

ये अधिवेशन कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार करेगा व हमें जनता के अधिकारों के लिए और मजबूती के साथ लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष

📍 अहमदाबाद, गुजरात

Address

Maharajpur Jhikmau
Maharajpur

Telephone

+918982631178

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepanshu Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Deepanshu Yadav:

Share