31/07/2025
*सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ एवं विदाई समारोह पश्चात पार्क में हुआ वृक्षारोपण*
आज कार्यालय नगर पालिका परिषद महाराजपुर, जिला-छतरपुर (म.प्र.) के सभागार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विवेक नारायण मिश्रा जी निकाय सेवा से आज सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिला-छतरपुर की अन्य निकायों पर पधारे अतिथि स्वरूप मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद गण/प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद महाराजपुर के समस्त कर्मचारियों की ओर से शाल श्रीफल तथा उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया।सीएमओ श्री विवेक नारायण मिश्रा जी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। श्री मिश्रा जी ने 27 अप्रैल 2022 को महाराजपुर में नगर पालिका सीएमओ का दायित्व लिया। तीन साल से अधिक का सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति पर आज उन्हे विदाई दी गयी। अध्यक्ष श्रीमती सपना महादेव खटीक, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमवाई राजकुमार चौरसिया सहित परियोजना अधिकारी श्रीमती साजिदा कुरैशी, छतरपुर नगर पालिका सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा, नौगांव सीएमओ श्री आरएस अवस्थी, लवकुशनगर सीएमओ श्री महादेव अवस्थी, बारीगढ़ सीएमओ श्री अजय अग्रिहोत्री, बिजावर सीएमओ श्री संतोष सैनी, हरपालपुर सीएमओ श्री शैलेंद्र चौहान सहित बड़ामलहरा सीएमओ श्री रामसजीवन पटेल ने उद्बबोधन देते हुए सेवानिवृत्त हुए विवेकनारायण मिश्रा जी की कार्यकाल की सराहना की। सेवानिवृत्त समारोह में श्री महेश कुमार असाटी (उपयंत्री), राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, राजस्व उप निरीक्षक जीतेंद्र नायक, सहायक लेखा अधिकारी दिलीप वर्मा, श्री अजय कुमार विश्वकर्मा, श्री जवाहरलाल चौरसिया, श्री सुनीलदत्त चौरसिया, श्री संदीप शर्मा, श्री धर्मेन्द्र रैकवार, श्री देवेन्द्र प्रजापति, श्री महेन्द्र चौरसिया, श्री कुसमाकर चौरसिया, श्री निकेत सोनी, श्री प्रेमचन्द्र चौरसिया, श्री प्रदीप चौरसिया, श्री जीतेन्द्र चौरसिया, श्री जीतेन्द्र चौरसिया (टेन्ट वाले), श्री सुबेन्द्र चौरसिया, श्री नियाज खान, श्री जीतेन्द्र चौरसिया, श्रीमती सरोज चौरसिया, श्रीमती जयंती चौरसिया एवं समस्त नगर पालिका परिषद महाराजपुर के कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। सेवानिवृत्ति समारोह पश्चात कुम्हेड़ नदी के पास स्थित पार्क में उपस्थितिजनों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने किया एवं नगर परिषद गढ़ीमलहरा के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार चौरसिया सरपंच जी द्वारा भी नगर परिषद गढ़ीमलहरा के कार्यालय में श्री विवेक नारायण मिश्रा जी का शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।