22/08/2026
लगातार प्रशासनिक प्रयासों से मजबूत हुई कोल्हुई सीएचसी की मांग, अब समाधान की बढ़ी उम्मीद।
कोल्हुई क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना की मांग को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।
📌 29 दिसंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महराजगंज को मांग-पत्र देकर सीएचसी स्थापना का अनुरोध किया गया था। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को सीएमओ द्वारा शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया।
इसके पश्चात 16 फरवरी 2026 की जिला स्तरीय बैठक, 21 मई 2026 की उद्योग बंधु बैठक सहित विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को लगातार उठाया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा भूमि चिन्हांकन एवं आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
इसी क्रम में अपेक्षित रिपोर्ट समय से प्राप्त न होने पर 01 अगस्त 2026 को सीएमओ महोदय को दूसरी बार अनुस्मारक पत्र प्रेषित कर सीएचसी स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया गया।
कोल्हुई, बृजमनगंज क्षेत्र तथा भारत-नेपाल सीमा से जुड़े गांवों की बड़ी आबादी आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस करती है। सीएचसी की स्थापना होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
जनहित की इस मांग को लेकर प्रयास निरंतर जारी हैं। उम्मीद है कि प्रशासनिक स्तर पर चल रही कार्यवाही शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगी।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश को भी सादर संज्ञानार्थ।
#महराजगंज #कोल्हुई #सीएचसी #स्वास्थ्य_सुविधा #जनहित #बृजमनगंज