05/09/2021
"मुफ़्त ई-श्रम रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें ये लोग, सीधे खाते में आने लगेंगे सरकारी पैसे"
अगर आप भी चाहते हैं कि आपको सरकारी स्कीम्स का फायदा सीधे अपने बैंक अकाउंट में मिलता रहे तो आप भी ई-श्रम कार्ड जरूर बनवा लें। अगर आप ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं तो आपको कई फायदे सीधे ही मिल जाते हैं।
केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे वर्कर्स के लिए एक पहल की है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड। ई-श्रम एक सरकारी पोर्टल है, जहां असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अपने बारे में रजिस्टर करना है। इससे सरकार के पास इन वर्कर्स का एक डेटा तैयार होगा और उनके लिए कई योजनाएं शुरू होंगी और योजनाओं का लाभ सीधा उन तक पहुंच जाएगा। इससे कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट के समय डीबीटी के माध्यम से आर्थिक मदद सीधे कामगारों के बैंक खातों में पहुंचेगी।
ऐसे में जानते हैं कि इस पोर्टल पर कौन-कौन लोग किस तरह से रजिस्टर कर सकते हैं और इसका क्या फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं इस ई-श्रम कार्ड से जुड़ी खास बातें, जो आपके लिए जानना जरूरी है…
* बैंक खाते में आएगा पैसा
दरअसल, सरकार कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट के समय के लोगों के खाते में सीधा पैसे भेजती है। अब सरकार इस पोर्टल पर रजिस्टर लोगों के कई योजनाएं लाएगी, जिससे इसका फायदा रजिस्टर्ड लोगों को मिलेगा। अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और सरकार उनके लिए कोई योजना लाती है तो आपको इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। ईपीएफओ की ओर ई-श्रम पोर्टल को शेयर की गई जानकारी को लेकर कहा गया है इससे आर्थिक मदद सीधे खाते में पहुंच जाएगी।
* होंगे कई और फायदे
ये कार्ड बनवाने के बाद इन लोगों को सोशल सिक्योरिटी योजनाओं का फायदा मिलेगा। सरकार असगंठित क्षेत्र के लिए जो भी योजनाएं लेकर आएगी, उसका सीधा फायदा इन कार्ड धारकों को दिया जाएगा या जो भी योजनाएं चल रही है, उनका फायदा भी मिलने लगेगा। साथ ही जब आप कार्ड बनवाएंगे कि आपने कहां से काम सीखा। अगर आपने कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, तो सरकार आपके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था करेगी, जिससे आप आसानी से काम सीख सकेंगे और आपको रोजगार में मदद मिलेगी।
ई-श्रम का किसको फायदा मिलेगा?
सरकार की ये खास पहल अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के लोगों के लिए हैं और उन्हें ही इसका फायदा मिलेगा। जो लोग संगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जैसे बड़ी कंपनियों में काम नहीं कर रहे हैं या फिर खुद का छोटा मोटा व्यापार कर रहे हैं. जैसे-मजदूरी करने वाले लोग, ई-रिक्शा चलाने वाले लोग या रेहड़ी, ठेला, थड़ी, फुटपाथ पर दुकान, सफाई करने वाले, नल ठीक करने वाले, बिजली का काम करने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
कैसे बनेगा ये कार्ड?
हमारे सेंटर में मुफ़्त ई-श्रम रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता के साथ-साथ आधार में मोबाईल नंबर लिंक होना आवश्यक है। हमारे सेंटर में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ़्त किया जा रहा है, अतः जल्द से जल्द आप अपना और अपने आसपास के अन्य योग्य लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा लें।