Raj Palace Rajnagar

Raj Palace Rajnagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raj Palace Rajnagar, Palace, Kali Mandir Rajnagar, Madhubani.

30/12/2017
जब दरभंगा महाराज ने शोध के लिए उधार दिया डॉ• सीवी रमन को अपना रत्‍न। डॉ• रमन ने 1928 में की थी रमन इफेक्‍ट की खोज और तत्...
24/06/2015

जब दरभंगा महाराज ने शोध के लिए उधार दिया डॉ• सीवी रमन को अपना रत्‍न। डॉ• रमन ने 1928 में की थी रमन इफेक्‍ट की खोज और तत्पश्चात इसी खोज पर 1930 में नोबेल मिला | वह इसपर आगे भी शोध जारी रखना चाहते थें परन्तु उन्हें ऐसी कोई रत्न या मणि मिल नहीं रही थी जो उच्चतम गुणवत्ता की हो | उन्होंने दरभंगा महाराज के 'मुग़ल एमेराल्ड' के बारे में सुन रखा था और इसिलए उनके पास गये और महाराज ने उदारता दिखाई|

पटना में हार्डिंग पार्क के निर्माण के लिए दी गयी राशि की रशीद..सरकारे राजनगर महाराजा रामेश्‍वर सिंह के पैसे से बने इस पा...
10/06/2015

पटना में हार्डिंग पार्क के निर्माण के लिए दी गयी राशि की रशीद..सरकारे राजनगर महाराजा रामेश्‍वर सिंह के पैसे से बने इस पार्क का नाम आज भोजपुर के राजा वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखा गया है।

लक्ष्‍मेश्‍वर विलास पैलेस, दरभंगा। 19वीं शताब्‍दी में निर्मित एशिया के सर्वश्रेष्‍ट महलों में इसका नाम सबसे ऊपर रखा जाता...
27/05/2015

लक्ष्‍मेश्‍वर विलास पैलेस, दरभंगा।
19वीं शताब्‍दी में निर्मित एशिया के सर्वश्रेष्‍ट महलों में इसका नाम सबसे ऊपर रखा जाता है। फ्रेंच वास्तुशिल्प से बना लक्ष्‍मेश्‍वर विलास पैलेस आज एक यूनिवर्सिटी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन इसकी खूबसूरती और सुविधाओं के चर्चे 1893 में प्रकाशित लंदन टाइम्‍स के मुख्‍य पन्‍ने पर जगह बना चुकी है। वैसे हाल के वर्षों में हुए एक ताजा सर्वे में भी इस महल को भारत का 15वां सबसे सुन्दर वास्‍तुशिल्‍प वाला महल बताया गया है।

इसे बिहार या मिथिला का ताजमहल कैह सकते है। इसका निर्माण किसी शहंशाह ने अपनी रानी के मकबरे के लिए नहीं किया, बल्कि एक साध...
19/05/2015

इसे बिहार या मिथिला का ताजमहल कैह सकते है। इसका निर्माण किसी शहंशाह ने अपनी रानी के मकबरे के लिए नहीं किया, बल्कि एक साधक ने अपनी इष्‍ट माँ श्‍यामा(काली) के लिए किया। संगमरमर की इस मंदिर को आमावस की काली रात में भी देखा जाये तो रोशन दिखती है, पूर्णिमा की चांदनी की तो बात छोडिए। वैसे इस मंदिर का निर्माण1889 में किया गया था
लेकिन आप ने इस मंदिर को आज भी देख लिया तो इसकी सुंदरता के कायल हो जाएंगे।

इतिहास के पन्नाे में श्वर्णाक्षरों में अंकित एक लेख का एक और शब्द 25 अप्रैल को आए इस जलजलें का शिकार होकर धुमील हो गया।
15/05/2015

इतिहास के पन्नाे में श्वर्णाक्षरों में अंकित एक लेख का एक और शब्द 25 अप्रैल को आए इस जलजलें का शिकार होकर धुमील हो गया।

क्‍या आप इस कॉलेज को जानते हैं...।
06/05/2015

क्‍या आप इस कॉलेज को जानते हैं...।

04/05/2015

मधुबनी में सरकारे राजनगर महाराज धिराज ने प्रसिद्ध भाषाविज्ञानी ग्रिएशन के नाम पर एक बाजार का निर्माण कराया था...आज मधुबनी के लोग उस बाजार को क्‍या कहते हैं आपको पता है....?
गिलेशन बाजार

महाराज घिराज रामेश्‍वर सिंह ने पटना में न केवल मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रयाप्‍त राशि दी, बल्कि पटना शहर के लोगों को स...
18/04/2015

महाराज घिराज रामेश्‍वर सिंह ने पटना में न केवल मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रयाप्‍त राशि दी, बल्कि पटना शहर के लोगों को स्‍वच्‍छ पेयजल उपलब्‍ध हो इसकी भी व्‍यवस्‍था की। कुछ दिन पहले अखबार में यह समाचार पढ़ा की पटना के दो वार्ड पार्षद गंदा पेयजल के खिलाफ उपवास करेंगे तो महाराजा रामेश्‍वर सिंह की उस इच्‍छा का स्‍मरण हो आया। महाराजा कामेश्‍वर सिंह कल्‍याणी फाउंडेशन में रखे दस्‍तावेज से पता चलता है कि पहली बार पटना के लोगों को पीने के लिए स्‍वच्‍छ जल मुहैया कराने की पहल राजनगर सरकार महाराजा रामेश्‍वर सिंह ने की। उन्‍होंने उस जमाने में इसके लिए 50 हजार रुपये पटना नगर निगम को दिये..बेशक नगर निगम और पटना की जनता उस इतिहास को भूल चुकी है, लेकिन दस्‍तावेज हमें पटना के विकास में राजनगर के योगदान को याद दिला देता है.. पेयजल के साथ ही राजनगर की याद पटना को आनी चाहिए थी।

मैंने आज तक किसी महल में उसे बनानेवाले का नाम नहीं चिपका देखा है। ताज महल किसने बनाया यह तो इतिहास में दफन है, लूटियन का...
13/04/2015

मैंने आज तक किसी महल में उसे बनानेवाले का नाम नहीं चिपका देखा है। ताज महल किसने बनाया यह तो इतिहास में दफन है, लूटियन का नाम भी रायसीना की दिवालों पर है या नहीं हमें नहीं मालूम, लेकिन राजनगर ने कामगारों का सम्मान हमेशा किया है और इसी का यह सबूत है कि सबसे पुरानी मंदिर की दीवार पर आज भी राजनगर के वास्तुविद एमए कोरनी का नाम आप देख सकते हैं। वैसे पता नहीं क्यों कुछ लोगों को यह नाम अब अच्छा नहीं लग रहा है, इस इतिहास को भी उखाड कर दफन कर देना चाहते हैं। दुखद।

08/04/2015

एक जमाना था जब थर्ड क्‍लास बोगी में सबसे पहले पानी और शौचालय दरभंगा रेलवे ने मुहैया कराया, आज बिहार के लोग बिना पानी शौचायल में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। पैसा देने के बावजूद जगह नहीं मिल पा रहा हैं।

राजनगर का मुख्‍य महल तो भूकंप में ध्‍वस्‍त हो गया, लेकिन अगर आप ने इस खंडहर को भी देख लिया तो इसकी सुंदरता के कायल हो जा...
06/04/2015

राजनगर का मुख्‍य महल तो भूकंप में ध्‍वस्‍त हो गया, लेकिन अगर आप ने इस खंडहर को भी देख लिया तो इसकी सुंदरता के कायल हो जाएंगे।

Address

Kali Mandir Rajnagar
Madhubani
847235

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raj Palace Rajnagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category