Basaitha बसैठ

Basaitha  बसैठ Basaith is in Madhubani District Basaitha is a Village in Benipatti Block in Madhubani District of Bihar State, India. It belongs to Darbhanga Division .

It is located 28 KM towards west from District head quarters Madhubani. 11 KM from Benipatti. 131 KM from State capital Patna

Basaitha Pin code is 847102 and postal head office is Basaith Chandpura . Pali ( 3 KM ) , Shahpur ( 5 KM ) , Betauna ( 5 KM ) , Bankata ( 5 KM ) , Ganguli ( 5 KM ) are the nearby Villages to Basaitha. Basaitha is surrounded by Jale Block towards west , Bisfi Block towards South , Pupri Block towards west , Choraut Block towards North . Madhubani , Darbhanga , Sitamarhi , Jhanjharpur are the nearby Cities to Basaitha. This Place is in the border of the Madhubani District and Sitamarhi District. Sitamarhi District Choraut is North towards this place . Also it is in the Border of other district Darbhanga .

Sorry 😐 श्रीमान 🙏अब से इस पंचायत की गरिमा और धूमल नहीं होगी।इतने नामी पंचायत और विख्यात लोगों का गाँव बस कैसे भी रेंग रह...
13/07/2026

Sorry 😐 श्रीमान 🙏

अब से इस पंचायत की गरिमा और धूमल नहीं होगी।

इतने नामी पंचायत और विख्यात लोगों का गाँव बस कैसे भी रेंग रहा हैं... इतने बुरे दिन हो गये 2026 में भी की, एक रोड नहीं हैं चलने लायक ।

रोड तो छोड़ो कुछ भी सही नहीं रखा..
इतना सुंदर था हाई स्कूल का मैदान खराब हो गया।

जिम्मेदारी किसी की भी नहीं हैं, लेनी ही नहीं हैं किसीको
फिर क्यों नेता बनना इस क्षेत्र का..???🤔

हर पंचवर्षीय एक ही कहानी,नाम बदल जाते हैं, तो भी हालात नहीं बदलते।

या तो काम कर लीजिये या शर्म!😡

@ शब्दों के लिए खेद रहेगा 🙏

इंदिरा गांधी की सांसें बंद हो गई, देश को सबसे पहले बसैठ चानपूरा के इसी महान शख्सियत ने बताया था...✍️🗣️31 अक्‍तूबर के दिन...
12/07/2026

इंदिरा गांधी की सांसें बंद हो गई, देश को सबसे पहले बसैठ चानपूरा के इसी महान शख्सियत ने बताया था...✍️🗣️

31 अक्‍तूबर के दिन सन् 1984 में इंदिरा गांधी देश के लिए कुर्बान हो गईं थीं . पीएम रेसीडेंस में ही उन्‍हें गोलियां मारी गई थी .
खबर आग की तरह फैली थी . पूरा देश सन्‍न था . तब देश की मीडिया बहुत फास्‍ट नहीं थी .
सेकंड-सेकंड की खबरें नहीं आती थी . न मोबाइल था,न वाट्सएप था . खबरों के लिए देश पूरी तरह आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर आश्रित था . दोनों सरकार के नियंत्रण में थी . सरकार जैसा कहती,वैसा ही बताना होता था .

गोलियों से घायल इंदिरा गांधी को नई दिल्‍ली के अस्‍पताल में पहुंचाया जा चुका था . देश भर में सिखों के खिलाफ दंगे शुरु हो गये थे .
पूरा देश रेडियो व दूरदर्शन से चिपक गया था .
पर कई घंटों तक इंदिरा गांधी की स्थिति को लेकर देश में सस्‍पेंस बना रहा .

दरअसल,अस्‍पताल में जहां इंदिरा गांधी थी,वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था . कोई मेडिकल बुलेटिन भी नहीं जारी किया जा रहा था .
परिवार के अलावा इंदिरा गांधी के पास अस्‍पताल में जाने को सबसे पहले किसी को अनुमति मिली, तो वे धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी ही थे।

धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी इंदिरा गांधी के योग गुरु थे . और भी बहुत कुछ कहा जाता था . पर इतना तो तय था कि इंदिरा गांधी की नजदीकियों केे कारण वे तब देश के सबसे ताकतवर लोगों में थे .
देश भर में अपार संपत्ति जुटाई थी .सबसे अधिक जम्‍मू-कश्‍मीर में...
अपना गन फैक्‍ट्री भी ...

हां,अब जानना जरुरी है कि धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी बिहार के ही मधुबनी जिले के बेनीपट्टी इसी Basaitha बसैठ चानपुरा गांव के रहने वाले थे . उनके पिताजी का नाम श्री बमभोल चौधरी था...

अस्‍पताल के भीतर जाकर धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी ने इंदिरा गांधी के नब्‍ज टटोले . फिर रोने लगे . बाहर निकले तो पत्रकारों ने घेर लिया . इसके बाद धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी ने ही सबसे पहले बताया कि इंदिरा गांधी की सांसें बंद हो चुकी है . अब कोई भी उम्‍मीद नहीं रही . इसके बाद देश ने जानना शुरु किया कि इंदिरा गांधी नहीं रहीं...

अब हमारे धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी के बारे में कुछ और बातें . धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी की पूरी जिंदगी ही मिस्‍ट्री हैं...शायद कभी कोई सीरीज बने उनके जीवन पर भी...1994 में प्‍लेन क्रैश में मौत भी अब तक की बड़ी मिस्‍ट्री स्‍टोरी है ...

चानपुरा गांव में श्री बमभोल चौधरी जी के घर में जन्‍मे ब्रह्मचारी जी का असली नाम धीरेन्द्र चौधरी था . वे कम उम्र में ही घर छोड़कर चले गये थे ... लंबे अर्से तक वापस नहीं आने पर घरवालों ने भी अपशकुन मान लिया . वापसी की कोई उम्‍मीद नहीं रखी . .

ऐसा कहा जाता हैं की कई साल बाद ब्रह्मचारी जी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर दानापुर के बीएस कालेज के प्राध्यापक श्री परमाकांत चौधरी जी को दिख गये . वेश बदला था... फिर भी प्रो. चौधरी की तराशी आंखों ने उन्‍हें पहचान लिया . पुख्‍ता पहचान बदले श्री धीरेन्द्र के बार-बार इंकार के बाद भी बचपन के दोस्‍त श्री सदाशिव चौधरी ने की ..

चानपूरा गाँव के धीरेंद्र चौधरी अब धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी बन चुके थे . योग गुरु की बड़ी पहचान बन रही थी . देश-दुनिया के लोग उनके संपर्क में थे . गीता पर ब्रह्मचारी जी का ज्ञान प्रकांड हो चुका था ...वे कार्तिकेय के शिष्‍य कहलाने लगे थे . कहने वाले कहते हैं कि ब्रह्मचारी जी ने योग और अध्‍यात्‍म का ज्ञान बनारस में प्राप्‍त किया थे... दावे तो यहां तक हैं कि इंदिरा गांधी के संपर्क में धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी को पंडित नेहरु ने ही लाया था ..

इंदिरा गांधी धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी के योग ज्ञान से अंत तक प्रभावित रहीं . इस दरम्‍यान ब्रह्मचारी जी बहुत ताकतवर होते गये .
आज के कुछ योग गुरु को तो पॉपुलर हाेेने के लिए निजी चैनल/टीवी के प्रसारण का सहारा लेना पड़ा,पर इंदिरा गांधी के कार्यकाल में तब देश के इकलौते चैनल दूरदर्शन पर धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी योग शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण होता था,जो बहुत पॉपुलर हो गया था..
उनके शिष्य इंद्रा गाँधी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्य के मुख्यमंत्री और देश के कई नामचीन हस्ती थे।
सबसे बड़ी बात देश के पहले अंतरीक्ष यात्री राकेश शर्मा को योग की ट्रेनिंग देने के लिए सोवियत यूनियन ने विशेष आग्रह पर बुलाया था।

ब्रह्मचारी जी ने अपना एयरक्राफ्ट ले लिया था,जिसके कारण देश उन्‍हें फ्लाइंग बाबा भी कहने लगा था . जम्‍मू में तब उनकी सात मंजिली इमारत थी . अपना हेलीपैड था .
देश भर में हजारों एकड़ भू-खंड के स्‍वामी थे . आज माता वैष्‍णो देवी के बेस टाउन कटरा में जहां सीआरपीएफ का केन्‍द्र है,वह बड़ा कैंपस भी धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी का ही था .
1994 में ब्रह्मचारी जी की मौत के बाद संपत्ति की दावेदारी को लेकर बड़ा बखेड़ा पैदा हुआ . विवादों के बीच बहुत संपत्ति सरकार ने टेकओवर कर ली ...

जिंदगी के अंतिम वर्षों में धीरेन्‍द्र ब्रह्मचारी जी फिर से अपने गांव चानपुरा से कनेक्‍ट होने लगे थे . विलेज लव उनके भीतर जग गया था . चानपुरा के दोनों टोलों को घेरते हुए एक रिंग बांध बनवाया..जिससे आज भी चानपुरा बाढ़ की कहर से सुरक्षित है ...

अपने गाँव में जब उनकी रुचि बढ़ी तो सुनने में आया कि उन्होंने दिल्ली के गोल मार्केट जैसा एक बाजार, सौ शैय्या वाला अस्पताल, एक हेलीपैड और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल का एक पेट्रोल टैंक भी गाँव में बनाना चाहा . पेट्रोल टैंक के लिए तो जरूरी साज-सामान भी गाँव में आ भी गया था जिसके अवशेष अभी भी दिखाई पड़ते हैं ...

मरते-मरते अपने गाँव को उन्नत करने का उनका एक दीर्घकालीन सपना था, जो अकस्‍मात् मौत के कारण पूरा न हो सका..
काश आप कुछ साल और होते तो आज इस पंचायत की रौनक अलग ही होती...

आज उनके पंचायत का हाल इतना बुरा हैं कि, उनका बचपन में ही यहाँ से चले जाना....समझ आ रहा हैं अब हमें भी ✅

बसैठ चानपूरा की धरती आज भी अपने सबसे प्यारी संतान को याद कर गौरवान्वित महसूस करती हैं!🙏

नूतन वर्ष( #हैप्पीन्यूईयर)2026 की आप सब को शुभकामनाएं🏌️🙏उम्मीद हैं, इस वर्ष आप सब की, ज्यादा बातें होंगी✌️🔥(New Year मना...
31/12/2025

नूतन वर्ष( #हैप्पीन्यूईयर)2026 की आप सब को शुभकामनाएं🏌️🙏

उम्मीद हैं, इस वर्ष आप सब की, ज्यादा बातें होंगी✌️🔥

(New Year मनाते हुए अपनी फोटो हमें भेज सकते हैं... पोस्ट करने योग्य होगा तो पेज से पोस्ट करेंगे).….🎊🎊🎊🎊❤️


#बसैठ

बसैठ पंचायत में स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्य करने वाले इस भाई जी को इनके कहे अनुसार पिछले 5 महीने से  वेतन नहीं मिला...
25/12/2025

बसैठ पंचायत में स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्य करने वाले इस भाई जी को इनके कहे अनुसार पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला हैं...क्यों भाई??🤔

अगर इनकी बात कहीं से भी सही हैं तो ये बहुत ही शर्मनाक हैं...👊

पंचायत और इसके किसी मुद्दे पर इस पेज के माध्यम से कभी बात नहीं की...शायद पहली बार लगा की ना किया तो गलत होगा ...✍️

ये मुद्दा राजनीति से परे किसी गरीब और वंचित इंसान के हक का हैं...✌️

किसी के साथ गलत होगा आवाज उठेगी...हमारे पंचायत के जो भी माननीय इसके लिए जिम्मेदार हैं...उनसे विन्रम आग्रह हैं कि अविलंब इनकी शिकायत पर काम करें ...🙏

#शर्मनाक
#पंचायतबसैठ

ये तस्वीरें बहुत ही सुकून देती हैं,उम्मीद जगाती हैं...❤️🇮🇳Hope Hospital के रूप में एक अस्पताल की सुविधा Basaitha  बसैठ  ...
15/12/2025

ये तस्वीरें बहुत ही सुकून देती हैं,उम्मीद जगाती हैं...❤️🇮🇳

Hope Hospital के रूप में एक अस्पताल की सुविधा Basaitha बसैठ और इसके आसपास की जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा...अत्याधुनिक उपकरणों से लैस तथा इमरजेंसी 24/7 जैसी सुविधाओं के साथ शुभारंभ हुआ हैं इस हॉस्पिटल का...उम्मीद हैं इसके संचालक और सभी डॉक्टर एक बात हमेशा याद रखेंगे की मानव सेवा करते हुए भगवान की उपाधि पा लेना बस आपके हिस्से आता हैं तो इसका मान रखेंगे...🙏

बहुत बहुत शुभकामनाएं आप अपने उद्देश्य में सफल हों🎊🎊👨🏻‍⚕️👩‍⚕️🚑

मैया उच्चैठवासनी की कृपा सब पर बनी रहे सदैव 🙏🚩जय माता दी 👣🌺
14/12/2025

मैया उच्चैठवासनी की कृपा सब पर बनी रहे सदैव 🙏🚩
जय माता दी 👣🌺

एक बार को लगा पवन सिंह से प्लेयर ऑफ the टूर्नामेंट अवार्ड ले रहे हो..पर सर के साथ आये दाहिने खड़े कमांडर को देख कर लगा ये...
13/12/2025

एक बार को लगा पवन सिंह से प्लेयर ऑफ the टूर्नामेंट अवार्ड ले रहे हो..पर सर के साथ आये दाहिने खड़े कमांडर को देख कर लगा ये y श्रेणी वाला ना ही कमांडर हैं ना ही ये भैया पवन सिंह😎

Anil Abd खूब नाम करो भाई इस सीजन भी... सबकी दुआएं हैं 🙏🧿

Vinod Narayan Jha जी अपने चाहने वालों का अभिनंदन समारोह शपथ ग्रहण से लौट कर स्वीकार कर रहे हैं...इसी क्रम में कुछ बातें ...
25/11/2025

Vinod Narayan Jha जी अपने चाहने वालों का अभिनंदन समारोह शपथ ग्रहण से लौट कर स्वीकार कर रहे हैं...इसी क्रम में कुछ बातें आज के संदर्भ में✍️

इस चुनाव ने बिहार में विपक्ष को ही एकदम से खत्म कर दिया हैं...राजद के संख्याबल और आपसी उठापटक में उनसे उम्मीद बेमानी ही होगी.. यहाँ से राजद कमजोर होते जायेगा...ये बेस्ट चांस था उनके लिये... ऐसा अवसर और माहौल शायद ही मिले उन्हें फिर कभी... राजद के कई नेता अभी से अपना भविष्य बीजेपी/जदयू में देख रहे हैं..

बेनीपट्टी में ही देख लीजिये..अगर सबकुछ सही रहा तो( राजेश यादव) जी Vinod Narayan Jha जी के बाद बेनीपट्टी बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हो सकते हैं...देख के तो कम से कम ऐसा ही लग रहा हैं...

वो वापस राजद में नहीं जा सकते.. निलंबित तो नहीं हुए हैं अभी तक शायद, पर जाना नहीं चाहेंगे... कांग्रेस में इसलिए नहीं क्योंकि Nalini Ranjan Jha जी इस चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन को कभी भी अपने हाथ से जाने नहीं देंगे...वो होंगे अगले 5 साल जनता के बीच बेनीपट्टी का बेटा बनकर🏌️...



""नवंबर का शैतान""कल ट्रेविस हेड ने पर्थ(ऑस्ट्रेलिया) में 83 गेंद पर 123 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली...जिसकी बदौलत असम्...
23/11/2025

""नवंबर का शैतान""

कल ट्रेविस हेड ने पर्थ(ऑस्ट्रेलिया) में 83 गेंद पर 123 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली...जिसकी बदौलत असम्भव सी दिखने वाले लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया🏅

इंग्लैंड के कैप्टन बेन स्टोक्स से पूछा गया कि ट्रेविस हेड की विध्वंसक पारी के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या इससे पहले ऐसी पारी देखी है?
स्टोक्स हड़बड़ा से गये थे..
स्टोक्स ने कहा - इससे बढ़िया क्या इसके नजदीक भी नही देखा...👁️

चौथी इंनिंग में इससे बड़ी तबाही पर्थ जैसे मुश्किल हालात में बहुत कम देखने को मिलता हैं....

ट्रेविस हेड जिंदा शैतान है जो मैच को पल भर में बदल देता है कुछ लोग कहते हैं कि नवंबर में तो और भी खूंखार हो जाता है...19 नवंबर 2023 WC फाइनल वाला शतक भी इसी की बानगी थी... WTC फाइनल में भी दर्द दिया था भाई ने 167 रन बनाकर लंदन में 2023 में ही।

भारत के खिलाफ तो भाई ने फाइनल खराब करने की कसम अलग से खायी हुई है😎🏌️

भाई हैं Bazball का असली किंग🔥👊


आज बधाई Basaitha  बसैठ के इन दो लाडलों को...💎इन दो तस्वीरों में कैद है दोनों की सफलता🏅दोनों तस्वीरें तभी बनती हैं जब आप ...
22/11/2025

आज बधाई Basaitha बसैठ के इन दो लाडलों को...💎

इन दो तस्वीरों में कैद है दोनों की सफलता🏅

दोनों तस्वीरें तभी बनती हैं जब आप स्टेट लेवल पर सफल होते हो...🏌️

Raj Singhaniya आपको आपके नौकरी के सफर( सिवान कोर्ट में जॉब) और Anil Abd जो आज बिहार से बाहर भी गांव और अपने लिये नाम कमा रहे हैं(अभी झाँसी उत्तर प्रदेश से खेल कर आये हैं)...दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं अपने अपने सफर के लिये 🎊🎊🎊🙏👑 🔥

इससे पहले भी कई लोगों(बच्चों) ने भी उत्कृष्ट उपलब्धि पायी हैं..उन्हें भी बधाई..उनकी बात फिर कभी...शुभकामनाएं आप सबको भी 🏅🙏

Address

Basaith
Madhubani
847102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Basaitha बसैठ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share