11/03/2024
**जीडीपी ने उत्साहपूर्ण ढंग से जारी किया २०२४-२०१९ घोषणापत्र**
मधुबनी: जीडीपी पार्टी ने अपने उम्मीदवार, पर्यावरणवादी श्री अरविंद मिश्रा जी के नेतृत्व में, लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह से घोषणापत्र जारी किया है। यह घोषणापत्र बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के लिए है, जो कि जीडीपी के संस्थापक श्री अरविंद मिश्रा जी की प्रतिष्ठित जगह है।
जीडीपी की मासिक सामाचार पत्र "जीडीपी उदय" के हवाले से, जीडीपी पार्टी इस बार केन्द्रीय सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह समर्थन उन सीटों पर होगा जहां भाजपा ने ब्राह्मण प्रत्यासी को उम्मीदवार बनाया है।
जीडीपी के उम्मीदवारों ने यहाँ तक कहा कि वे बिहार के ब्राह्मण बहुसंख्यक क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी,जाले और केवटी के साथ साथ दरभंगा और झंझारपुर लोकसभा क्षेत्रों में भी जीडीपी के उम्मीदवार को मैथिल ब्राह्मणों का पुरजोर समर्थन मिलता दिख रहा है।
इसके साथ ही, जीडीपी के मुखिया श्री अरविंद मिश्रा जी को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जीडीपी मधुबनी से लोकसभा सीट जीत जाती है, तो वे केन्द्रीय सरकार का समर्थन करेंगे, जिससे की मोदी सरकार को और मजबूती मिलेगी।
ब्राह्मण समुदाय के वोटर्स की समर्थन प्राप्ति के लिए भी जीडीपी ने सराहनीय कदम उठाया है और यह उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव में भी जीडीपी की यह रणनीति सफल साबित होगी।
*जीडीपी न्यूज ब्यूरो* #जीडीपीन्यूज # #जीडीपी #लोकसभाचुनाव2024