Ashok Kumar Pandey - बिहार प्रदेश महासचिव - पंचायती राज प्रकोष्ठ LJPR

  • Home
  • India
  • Madhubani
  • Ashok Kumar Pandey - बिहार प्रदेश महासचिव - पंचायती राज प्रकोष्ठ LJPR

Ashok Kumar Pandey - बिहार प्रदेश महासचिव - पंचायती राज प्रकोष्ठ LJPR Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ashok Kumar Pandey - बिहार प्रदेश महासचिव - पंचायती राज प्रकोष्ठ LJPR, Political organisation, Ashok Kumar Pandey, Madhubani.

प्रदेश महासचिव – पंचायती राज प्रकोष्ठ (लोक जनशक्ति पार्टी – बिहार)
पूर्व प्रधानाचार्य | शिक्षाविद् | जनसेवक
पंचायत से जनसत्ता तक, ग्राम विकास के लिए समर्पित
“शिक्षा से सेवा, अब राजनीति से बदलाव” नाम: Ashok Pandey
पद: प्रदेश महासचिव – पंचायती राज प्रकोष्ठ
दल: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)
पूर्व पद: प्रधानाचार्य (Retired Principal)
निवासी: बिहार

मैं अशोक कुमार पांडेय, एक शिक्षक के रूप में जीवन की शुरुआत

की, और शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण में वर्षों तक योगदान दिया। एक प्रधानाचार्य के रूप में मेरे कार्यकाल में मैंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्ता-युक्त शिक्षा देने का प्रयास किया, बल्कि उनके चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष बल दिया।

सेवानिवृत्ति के बाद भी मेरा मन जनसेवा से जुड़ा रहा। इसी भावना से प्रेरित होकर मैंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। वर्तमान में मैं प्रदेश महासचिव – पंचायती राज प्रकोष्ठ के रूप में कार्यरत हूँ और बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज़ को नीति-निर्माण के केंद्र तक पहुँचाने का कार्य कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य है:

ग्राम स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार करना

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी प्रशासन पर फोकस

हर पंचायत तक सरकार की योजनाओं को सही तरीके से पहुँचाना

युवाओं को जागरूक कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना

💬 मेरा मूल मंत्र:
"नीति और नीयत दोनों साफ हों, तो बदलाव ज़रूर आता है।"

📌 लक्ष्य:
“एक शिक्षित, सक्षम और सशक्त बिहार की परिकल्पना को साकार करना।”

📍 संपर्क में रहें | जनता के बीच, जनता के लिए
☎️ 95708 56323
📍 लोक जनशक्ति पार्टी – पंचायती राज प्रकोष्ठ

30/05/2026
आज बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्रीSanjay Kumar Paswanसे आदरणीय Ashok Kumar Pandey जी की शिष्टाचार मुलाकात हुई।मिथिला ...
20/05/2026

आज बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री
Sanjay Kumar Paswan
से आदरणीय Ashok Kumar Pandey जी की शिष्टाचार मुलाकात हुई।
मिथिला क्षेत्र की शिक्षा, रोजगार, युवा अवसर, शिक्षक समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
दरभंगा स्नातक क्षेत्र के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लगातार जारी है।



प्रिय साथियों 🙏बिहार सरकार द्वारा राज्य के 208 नए स्वीकृत डिग्री कॉलेजों में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न व...
09/05/2026

प्रिय साथियों 🙏
बिहार सरकार द्वारा राज्य के 208 नए स्वीकृत डिग्री कॉलेजों में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों हेतु सहायक प्राध्यापक पदों का सृजन किया गया है। लेकिन अत्यंत दुःख की बात है कि भाषा विषय में केवल हिन्दी एवं अंग्रेजी के पद स्वीकृत किए गए हैं, जबकि संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल मैथिली, उर्दू, संस्कृत सहित अन्य भाषाओं के लिए कोई पद सृजित नहीं किया गया।
मिथिलांचल में मैथिली केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और गौरव का प्रतीक है। उसी प्रकार हमारे मुस्लिम भाइयों की भावनात्मक एवं शैक्षणिक जुड़ाव उर्दू भाषा से है। खुशी की बात है कि हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा उर्दू विषय हेतु सहायक प्राध्यापक पद सृजन की मांग को लेकर पत्र पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय, पटना भेजा जा चुका है।
हम भी चाहते हैं कि मैथिली भाषा के लिए समान रूप से सहायक प्राध्यापक पदों का सृजन हो, ताकि मिथिलांचल के छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और हमारी भाषा एवं संस्कृति सुरक्षित रह सके।
इसी उद्देश्य से हमने भी मुख्यमंत्री कार्यालय सहित संबंधित विभागों को पत्र भेज दिया है तथा कल पटना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में इसकी हार्ड कॉपी फैक्स भी की जाएगी।
यह केवल पद सृजन का मामला नहीं है, बल्कि हमारी भाषा, संस्कृति, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के अधिकार का विषय है। आशा है सरकार सभी भाषाओं और समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।
अब हम सभी सरकार की प्रतिक्रिया एवं रिसीविंग का इंतजार कर रहे हैं।

📚 शिक्षा किसी एक व्यवस्था का नहीं, पूरे समाज के भविष्य का विषय है।सरकारी विद्यालय हों या निजी विद्यालय — दोनों मिलकर ही ...
09/05/2026

📚 शिक्षा किसी एक व्यवस्था का नहीं, पूरे समाज के भविष्य का विषय है।

सरकारी विद्यालय हों या निजी विद्यालय — दोनों मिलकर ही बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं।
निजी विद्यालयों से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी और प्रबंधन भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
हमारा मानना है कि —
✔ जहाँ नियम आवश्यक हों, वहाँ पारदर्शिता और जवाबदेही हो।
✔ लेकिन ईमानदारी से शिक्षा दे रहे संस्थानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
✔ शिक्षा व्यवस्था में सुधार सहयोग और संवाद से हो, केवल दबाव से नहीं।
✔ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले संस्थानों को प्रोत्साहन और बुनियादी सहयोग मिलना चाहिए।
आज आवश्यकता टकराव की नहीं,
बल्कि संतुलन, सम्मान और साझेदारी की है।
क्योंकि अंततः —
बच्चों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है।
🙏
अशोक कुमार पांडेय
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
भावी MLC उम्मीदवार – 2026
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
📍 दरभंगा | मधुबनी | समस्तीपुर | बेगूसराय
#शिक्षा #मिथिलांचल #दरभंगा_स्नातक #शिक्षित_समाज_सशक्त_बिहार

Address

Ashok Kumar Pandey
Madhubani
847236

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Kumar Pandey - बिहार प्रदेश महासचिव - पंचायती राज प्रकोष्ठ LJPR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share